महिंद्रा टीयूवी 300

महिंद्रा टीयूवी 300 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1493 सीसी |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 184 |
| पावर | 100 बीएचपी |
| टॉर्क | 240 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल |
| ड्राइव टाइप | रियर व्हील ड्राइव |
महिंद्रा टीयूवी 300 लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट : फेसलिफ्ट महिंद्रा टीयूवी300 को टीवी शूट के दौरान देखा गया है। अनुमान है कि यह कार भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है।
महिंद्रा टीयूवी300 लॉन्च : फेसलिफ्ट टीयूवी300 एसयूवी को भारत में जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
महिंद्रा टीयूवी300 प्राइस : भारत में नई टीयूवी300 कार की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है।
महिंद्रा टीयूवी300 सीटिंग कैपेसिटी : महिंद्रा की यह गाड़ी 7-सीटर लेआउट में आएगी, ऐसे में इसमें सात पैसेंजर बैठ सकेंगे।
महिंद्रा टीयूवी300 पावरट्रेन : इस सब-4 मीटर एसयूवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 100 पीएस की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इंजन के साथ इसमें पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलना जारी रह सकता है।
महिंद्रा टीयूवी300 फीचर्स : इस फोर व्हीलर गाड़ी की फीचर लिस्ट में कीलैस एंट्री, मैनुअल एसी, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होंगे।
महिंद्रा टीयूवी300 सेफ्टी फीचर : पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।
इनसे होगा मुकाबला : सेगमेंट में नई टीयूवी300 एसयूवी का मुकाबला हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, किया सोनेट, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, निसान मैग्नाइट और अपकमिंग रेनॉल्ट काइगर एसयूव से होगा।

