• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा हैरियर डार्क एडिशन में क्या मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    टाटा हैरियर डार्क एडिशन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ बड़े अलॉय व्हील का ऑप्शन दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 25, 2023 13:14 ist
    info icon
    published onOct 25, 2023 13:14 IST
    last updated onOct 25, 2023 13:14 IST
    140 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Tata Safari Dark Edition

    2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की डिज़ाइन पहले से एकदम नई है और इसमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं। इसमें पहले की तरह अभी भी डार्क एडिशन का ऑप्शन दिया गया है। इस ऑल ब्लैक कार में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानेंगे आगे:

    फ्रंट

    2023 Tata Harrier Dark Edition Front

    हैरियर डार्क एडिशन मॉडल में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर शेड के साथ ब्लैक ग्रिल, ब्लैक बंपर और ब्लैक स्किड प्लेट दी गई है। आगे की तरफ इसमें टाटा लोगो पर ब्लैक कलर की बजाए क्रोम फिनिश दी गई है।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व के लेटेस्ट स्पाय शॉट्स आए सामने, कूपे डिजाइन की दिखी झलक 

    साइड

    2023 Tata Harrier Dark Edition Side

    इसकी साइड प्रोफाइल पर भी ब्लैक ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें रूफ रेल्स, ओआरवीएम और डोर हैंडल पर ब्लैक पेंट किया गया है, जबकि 'हैरियर' बैजिंग को इसमें क्रोम कलर में दिया गया है। इसमें फ्रंट डोर के पास में भी #Dark बैजिंग दी गई है।

    2023 Tata Harrier Dark Edition Alloy Wheel

    हैरियर डार्क एडिशन मॉडल में ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं जो दो साइज़ में उपलब्ध हैं। हैरियर डार्क एडिशन के लोअर वेरिएंट में 18-इंच अलॉय व्हील लगे हुए हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में 19-इंच व्हील दिए गए हैं।

    डैशबोर्ड

    2023 Tata Harrier Dark Edition Dashboard

    एक्सटीरियर की तरह ही इसमें इंटीरियर पर भी ब्लैक कलर थीम मिलती है। हैरियर डार्क एडिशन मॉडल में डैशबोर्ड पर तीन ब्लैक लेयर मिलती हैं जिनमें से एक पर कार्बन फाइबर जैसी फिनिश दी गई है, जबकि नॉर्मल वेरिएंट में इस पर अलग-अलग कलर ऑप्शंस मिलते हैं।

    2023 Tata Harrier Dark Edition Centre Console

    इसमें दरवाजों, ग्रैब हैंडल और सेंटर कंसोल पर भी पियानो ब्लैक फिनिश मिलती है।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा सफारी डार्क एडिशन मॉडल प्री-फेसलिफ्ट सफारी रेड डार्क एडिशन से कैसे है अलग, जानिए यहां

    सीट

    2023 Tata Harrier Dark Edition Rear Seats

    हैरियर डार्क एडिशन मॉडल में सीटों पर ब्लैक और ग्रे कलर शेड के साथ ट्राएंगुलर डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। यही पैटर्न इसमें रियर सीटों पर भी नजर आता है।

    कीमत

    2023 टाटा हैरियर की कीमत 15.49 लाख रुपये से 27.35 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) के बीच है। डार्क एडिशन का ऑप्शन इसमें मिड वेरिएंट प्योर+एस से मिलना शुरू होता है, जिसकी कीमत 19.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) है। नई टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हेक्टर और जीप कंपास से है।

    यह भी देखेंः टाटा हैरियर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है