• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2025 में भारत में ये अपकमिंग कारें भारत में हो सकती है लॉन्च, देखिए पूरी लिस्ट

    इस महीने मर्सिडीज बेंज देश में अपने दो एएमजी मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे जिनके साथ साथ इस साल कंपनी 8 मॉडल्स पेश करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2025 16:37 ist
    info icon
    published onJun 02, 2025 16:37 IST
    last updated onJun 02, 2025 16:37 IST
    154 Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming cars in June 2025

    जहां मई 2025 में किआ कैरेंस क्लाविस और टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट जैसी मास मार्केट कारें भारत में लॉन्च हुई तो वहीं जून 2025 में टाटा हैरियर ईवी जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जाएंगी। जून 2025 में कौनसी अपकमिंग कारें संभावित तौर पर होंगी लॉन्च और कौनसी कारें कंफर्म तौर पर होंगी लॉन्च? ये आगे जानेंगे आप:

    टाटा हैरियर ईवी

    Tata Harrier EV front

    डेब्यू डेट: 03 जून, 2025

    संभावित कीमत: 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किए जाने के बाद टाटा हैरियर ईवी के प्रोडक्शन अवतार को मार्च 2025 में भी फिर से शोकेस किया गया था। हाल ही में कंपनी ने कहा है कि 3 जून 2025 के दिन ऑल इलेक्ट्रिक हैरियर का डेब्यू होगा। इसका डिजाइन हैरियर के डीजल मॉडल जैसा ही होगा और इसमें कुछ एलिमेंट्स दिए जाएंगे जिससे ये एक इलेक्ट्रिक कार नजर आएगी। 

    इसके इंटीरियर का डिजाइन भी डीजल मॉडल जैसा ही होगा और इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 10 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें ईवी-स्पेसिफिक समन मोड, व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) और व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सूट शामिल होंगे।

    Tata Harrier EV front

    जहो इसके पावरट्रेन डीटेल्स सामने नहीं आई है मगर बता दें कि हैरियर ईवी में ड्युअल मोटर सेटअप मिलेगा और इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक होगी। लॉन्च के बाद ये टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी और इसकी संभावित कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। 

    एमजी सायबरस्टर 

    लॉन्च डेट: जून 2025 में संभावना

    संभावित कीमत: 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    भारत में एमजी सायबरस्टर एक और इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे ऑटो एक्सपो 2025 में ​शोकेस किया गया था। इस 2 डोर कूपे इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार में पैटल जैसी एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, फंक्शनल एयर वेंट्स के साथ एक ब्लैक लोअर ग्रिल, 20 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील, एरो शेप्ड एलईडी टेल लाइट्स और एक एलईडी लाइटबार जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इसमें सिजर डोर भी मौजूद होंगे और इस फीचर वाली ये भारत में सबसे अफोर्डेबल कार होगी। 

    MG Cyberster EV front

    ट्रिपल स्क्रीन्स के साथ इसका केबिन डिजाइन फ्यूचरिस्टिक होगा जिसके तहत दो 7 इंच स्क्रीन्स और 10.25 इंच टचस्क्रीन शामिल है। इसके अलावा इसमें एसी कंट्रोल्स के लिए डिस्प्ले और ड्राइवर सेंट्रिक डैशबोर्ड डिजाइन भी होगा जो किसी फाइटर जेट फीलिंग देगा। इसके अलावा इसमें मेमोरी फ़ंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हीटेड सीट्स, इलेक्ट्रिकली ओपनेबल और फोल्डेबल वाली रूफ और 8-स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एक लेवल-2 एडीएएस सूट शामिल है जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    MG Cyberster EV dashboard

    इस इलेक्ट्रिक कार में 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जो एक ड्युअल मोटर सेटअप से जुड़ा होगा जिनका कंबाइंड आउटपुट 510 पीएस और 725 एनएम होगा। सिंगल चार्ज के बाद ये कार 443 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बैटरी रेंटल स्कीम के साथ एमजी सायबरस्टर इलेक्ट्रिक कार की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है। 

    एमजी एम9 

    लॉन्च डेट: जून 2025 में संभावना

    संभावित कीमत: 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    MG M9 electric MPV front

    एमजी एम9 एमपीवी यहां इस ब्रांड की एक और कार होगीी जिसे भारत में जून 2025 तक लॉन्च हो सकती है। ये मैक्सस मिफा 9 का ही रीबैज्ड वर्जन होगा जो इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका डिजाइन टोयोटा वेलफायर की तरह बॉक्सी होगा और इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स,19 इंच एयरोडायनैमिकली डिजाइन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी जाएंगी।MG M9 electric MPV dashboard 

    इसके इंटीरियर मं ड्युअल टोन ब्लैक और टैन फिनिशिंग वाला लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है और यही चीज सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। एम9 में इसके इंटरनेशनल मॉडल की तरह 6 और 7 सीटर ऑप्शंस दिए गए हैं। एमजी की दूसरी कारों की तरह इस कार में भी आगे के पैसेंजर्स के लिए सिंगल-पैन सनरूफ और पीछे के पैसेंजर्स के लिए पैनोरमिक सनरूफ, डुअल डिजिटल डिस्प्ले, मसाज फंक्शन के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीट्स और 3-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस सूट दिए जाएंगे। एमजी एम9 के इंडियन मॉडल की के स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो सामने नहीं आई है मगर इसके इंटरनेशनल मॉडल में 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इसमें 244 पीएस फ्रंट एक्सल माउंटेड फ्रंट व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

    MG M9 electric MPV rear

    एमजी एम9 को भारत में ही असेंबल किया जाएगा जिसकी संभावित कीमत 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। 

    मर्सिडीज एएएमजी जी 63 स्पेशल एडिशन

    लॉन्च डेट: 12 जून, 2025

    संभावित कीमत: 3.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम)

    Mercedes-AMG G 63 Special Edition

    मर्सिडीज बेंज ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो एएमजी जी 63 लाइनअप के नए कलेक्टर एडिशन को भारत में लॉन्च करेगी। इस कलेक्टर एडिशन को ब्राइट कलर में पेश किया जाएगा जो काफी एक्सक्लूसिव होगा। इसमें कस्टमाइज्ड बैजिंग और अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जिससे ये एएमजी जी क्लास एसयूवी की तरह यूनीक लगेगी। इसके इंटीरियर में भी अलग थीम नजर आएगी जिसके तहत इसकी सीट अपहोल्स्ट्री  और मैटेरियल्स में बदलाव नजर आएंगे। 

    Mercedes-AMG G 63 Special Edition

    मर्सिडीज जी 63 कलेक्टर एडिशन में 4 लीटर ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 585 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और इसके साथ ऑल व्हील ड्राइव सेटअप दिया जाएगा। 

    भारत में इसकी सीमित यूनिट्स उतारी जाएंगी और रेगुलर एएमजी मॉडल के मुकाबले ये महंगी होगी जिसकी कीमत 3.3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी जा सकती है। 

    मर्सिडीज एएमजी जीटी 63 और जीटी प्रो 

    लॉन्च डेट: 26 जून, 2025

    संभावित कीमत: 3.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम)

    Mercedes-AMG GT Coupe front

    मर्सिडीज ना केवल जी क्लास मॉडल के लिमिटेड एडिशन को यहां लॉन्च करेगी बल्कि कंपनी फ्लैगशिप जीटी 63 और जीटी प्रो मॉडल्स को भी भारत में लॉन्च करेगी। बता दें कि इस लॉन्च के साथ 2020 के बाद कंपनी का जीटी नेमप्लेट एक बार फिर से भारत में उतरेगा। 

    Mercedes-AMG GT Coupe dashboard

    इसका डिजाइन फर्स्ट जनरेशन मॉडल से इंस्पायर्ड होगा मगर नए जीटी 63 वेरिएंट्स में एक प्रमुख बदलाव 2+2 सीटिंग के तौर पर होगा जबकि इस स्पोर्ट्स कार का पुराना मॉडल 2 सीटर था। इसका साइज भी थोड़ा बड़ा होगा जिससे इसमें ज्यादा बूट स्पेस और केबिन स्पेस मिलेगा। 

    इसका इंटीरियर मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 जैसा होगा जिसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए स्पोर्ट सीट्स,3 स्पोक एएमजी स्पेसिफिक  स्टीयरिंग व्हील,12.3 इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 11.9 इंच टचस्क्रीन मिलेगी। 

    Mercedes-AMG GT Coupe rear

    इस कार में 4 लीटर ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 575 पीएस की पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके जीटी 63 प्रो वेरिएंट में यहीं इंजन 612 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। बता दें कि इसके प्रो वर्जन को 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 10.9 सेकंड्स का समय लगेगा और इसकी टॉप स्पीड 317 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। 

    जीटी 63 की कीमत 3 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है वहीं प्रो वर्जन की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। 

    इनमें से कौनसी कार को लेकर आप हैं सबसे ज्यादा रोमांचित? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है