• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विश्व ईवी दिवस 2025: एमजी इलेक्ट्रिक कार को लेकर लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव

    एक इको-फ्रेंडली, स्मार्ट और बेहतर कल अब दूर नहीं है! अगर आप भी ईवी को अपना अगला विकल्प बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो एमजी कारें ऐसी चीज़ नहीं हैं जिन्हें आप नज़रअंदाज़ कर सकें।

    अमित
    अमित
    Published On सितंबर 09, 2025 18:35 ist
    info icon
    published onSep 09, 2025 18:35 IST
    last updated onSep 09, 2025 18:35 IST
    238 Views
    • Write a कमेंट

    ईमानदारी से कहें तो, हमारे दैनिक जीवन में हम सभी को कई चुनौतियों और कभी-कभी अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जो हमें थोड़ा परेशान कर सकती हैं। उन कठिन दिनों के बीच, टेक्नोलॉजी और निश्चित रूप से कारें, हमारे जीवन को अधिक रोमांचक और आसान बनाती हैं।

    जैसे-जैसे हम इको फ्रैंडली और स्मार्ट कारों की ओर बढ़ रहे हैं, वर्ल्ड ईवी डे 2025 भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के उदय का जश्न मनाने और उन व्हीकल मैन्यूफैक्चरर्स की सराहना करने का सही अवसर है, जो हमारे लिए ईवी लेकर आए हैं, जिससे कार चुनते समय कोई दिक्कत नहीं होती।

    ऐसा ही एक भरोसेमंद और अग्रणी ब्रांड है एमजी, जो न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज़्यादा सुलभ बनाता है, बल्कि उन्हें खरीदना भी रोमांचक बनाता है। शहरों के लिए बनी कॉमेट ईवी से लेकर जेडएस ईवी तक, एमजी ऐसी कीमतों पर ऐसे प्रोडक्ट्स दे रही है पहले कभी नहीं देखे गए हैं।

    यदि आप कारदेखो को फॉलो करते हैं तो आपको भारत में एमजी की कारों के बारे में मालूम ही होगा। ऐसे में इसकी ज्यादा डीटेल्स में जाने के बजाए हम वर्ल्ड ईवी डे पर एमजी कार खरीदारों के ओनरशिप के अनुभवों पर क्या कहना है, यह जानने का मौका देंगे जो आप पढ़ेंगे आगे:

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    भारतीयों के बीच पॉपुलर हो चुका है ये ब्रांड

    MG Windsor EV driving

    भारतीय सड़कों की हालत कारों के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं है, और आम भारतीय खरीदार को खुश करना आसान नहीं है। हालांकि, एमजी ईवी में वो सब कुछ है जो हमारी सड़कों पर आसानी से चलने के लिए ज़रूरी है और इसने खरीदारों के बीच भरोसा भी बनाया है। हमारी सड़कों के आदी होने के अलावा, कई और भी खूबियां हैं। ओनर्स एमजी की ओर से दी जाने वाली कम कॉस्ट और फास्ट सर्विस की सराहना करते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में भी, एमजी कारें सर्वश्रेष्ठ साबित हुई हैं, जो हमें ऐसे फ़ीचर्स देती हैं जो वाकई उपयोगी हैं और इस्तेमाल करने में मज़ेदार भी। भारतीय ग्राहक फ़ीचर्स मांगते है, एमजी उन्हें देता है!

    MG Windsor EV dashboard
    MG Windsor EV rear seats

    ऊपर दिए गए वीडियो में, एक एमजी कार ओनर यह भी बता रहा है कि उसकी विंडसर ईवी की पिछली सीटें कितनी आरामदायक हैं, जो इसे आपके परिवार के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं।

    इसके अलावा, उन्होंने विंडसर ईवी को किफ़ायती भी बताया गया है! यह बात सच भी है क्योंकि विंडसर ईवी की कीमत बीएएएस प्रोग्राम के साथ सिर्फ़ 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो आपको बिना बैटरी के कार खरीदने में मदद करता है। बैटरी के साथ भी, विंडसर अपनी कीमत के हिसाब से बेहद किफायती साबित होती है।

    जिंदगी आसान बनाने वाली कारें!

    एमजी ने ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किए हैं जो न सिर्फ़ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि स्मार्ट, कनेक्टेड फ़ीचर्स से भी लैस हैं जो ज़िंदगी को आसान बनाते हैं। वॉइस-एक्टिवेटेड कंट्रोल्स से लेकर ओवर-द-एयर अपडेट्स और रियल-टाइम रेंज इनसाइट्स तक, एमजी ऐसी टेक्नोलॉजी लेकर आई है जो भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार है और केबिन के अंदर ही मौजूद है।

    ये इलेक्ट्रिक व्हीकल आपके साप्ताहिक या मासिक खर्चों को भी कंट्रोल करते हैं, क्योंकि बिजली की लागत पेट्रोल या डीज़ल की तुलना में बहुत कम होती है। इसके अलावा, आपको ऑयल बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती और कम मूविंग पार्ट्स होने से मेंटेनेंस कॉस्ट कम आती है।

    जो लोग व्यस्त मेट्रो शहरों में रहते हैं, जहां पार्किंग ढूंढना 40 वर्ष की उम्र के बाद जीवनसाथी ढूंढने जितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, उनके लिए कॉमेट ईवी अपने कॉम्पैक्ट साइज के साथ काफी अच्छा विकल्प साबित होती है, जहां भी आप जाते हैं, यह अपने लिए जगह बना लेती है!

    इतना ही नहीं, अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी रेंज की चिंता को दूर करने के लिए, एमजी ने एक 'ई-हब बाय एमजी ऐप' भी शुरू किया है, जो भारत का एकमात्र ईवी चार्जिंग ऐप है जिसमें सबसे बड़ा चार्जिंग नेटवर्क है। यह सुनिश्चित करता है कि आप मुस्कुराते हुए अपनी यात्रा पूरी करें, चाहे वह कोई सुदूर गांव हो या कोई व्यस्त शहर।

    छोटी से लेकर बड़ी इलेक्ट्रिक कार तक, सबकुछ देता है ये ब्रांड

    MG Cyberster driving

    कॉमेट ईवी जैसी छोटी कार से लेकर एम9 तक, जो 1 करोड़ रुपये से कम कीमत में मिलने वाली सबसे बड़ी ईवी में से एक है, एमजी हर किसी के लिए कुछ न कुछ पेश करती है। भारत में कॉमेट ईवी, विंडसर ईवी, जेडएस ईवी, साइबरस्टर और एम9 समेत 5 ईवी के साथ, एमजी ईवी की कीमत लगभग 7 लाख रुपये से लेकर लगभग 70 लाख रुपये तक है।

    MG Comet EV

    विंडसर ईवी के साथ आपको बेहतरीन इंटीरियर और भरपूर जगह मिलती है, जबकि ज़ेडएस ईवी एक पारंपरिक एसयूवी जैसा अनुभव देती है! अगर आप ज़िंदगी में कामयाब हैं और बस कुछ मज़ेदार चाहते हैं, तो साइबरस्टर ईवी आपके लिए है!

    यह बात सराहनीय है कि एमजी विभिन्न सेगमेंट और प्राइस रेंज में इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराने में कामयाब रही है। कीमत के प्रति संवेदनशील खरीदारों के लिए, पैसे के हिसाब से सही विकल्प मौजूद हैं, और जो लोग उच्च-स्तरीय अनुभव चाहते हैं, उनके लिए एमजी सलेक्ट जैसी प्रीमियम कारें उपलब्ध हैं।

    अब आगे क्या?

    MG M9 driving

    जैसे-जैसे भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग क्लीन, स्मार्ट मोबिलिटी के भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है, एमजी एक स्पष्ट दृष्टि और इनोवेशन के साथ अग्रणी बना हुआ है। एमजी भारतीय खरीदारों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करता है, और एक बार जब वे अपना भरोसा दिखाते हैं, तो एमजी अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियाों और शानदार सर्विस नेटवर्क के साथ उनका अहसान चुकाता है। ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां एक नई जीवनशैली को जन्म देती हैं, जहां स्थिरता सुविधा से मिलती है और ड्राइविंग हर दिन एक ऐसी चीज़ बन जाती है जिसका इंतज़ार किया जा सकता है।

    इस वर्ल्ड ईवी डे पर, एमजी और ईवी ओनर्स का उसका जीवंत समुदाय हमें याद दिलाता है कि चुनाव हमारे हाथ में है।

    जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ​​ने आज वर्ल्ड ईवी डे के अवसर पर कहा, “वर्ल्ड ईवी डे 2025 विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हम पूरे भारत में ईवी अपनाने में वृद्धि देख रहे हैं।

    इस वर्ष के पहले नौ महीनों में 4 ईवी की बिक्री में दोगुना इजाफा हुआ है, और हम आशा करते हैं कि यह गति और भी तेज होगी। हम भारत सरकार की प्रगतिशील नीतियों के लिए आभारी हैं, जिन्होंने न केवल इस सेगमेंट को सक्षम बनाया है, बल्कि मैन्यूफैक्चरर्स के लिए एक मजबूत आधार भी रखा है।”

    उन्होंने आगे कहा, "सहज तकनीक, कनेक्टेड कार फीचर्स, जीरो-एमिशन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और इनोवेशन के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।"

    जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया में, हम इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं और नई ऊर्जा क्षेत्र में अन्य क्लीन टेक्नोलॉजी के उभरने को लेकर आशावादी हैं। एनईवी सेगमेंट में नंबर 1 मैन्यूफैक्चरर बनने के अपने विज़न से प्रेरित होकर, हम इनोवेटिव सॉल्यूशन प्रदान करने और भारत के सस्टेनेबल मोबिलिटी में बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी को एक उद्देश्यपूर्ण और प्रेरक वर्ल्ड ईवी डे की शुभकामनाएं!

    ‘ईवी सही है’ कैंपेन

    एमजी न केवल ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुरूप अच्छी क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही है, बल्कि झिझक रहे लोगों को इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट ऑप्शंस को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए, कारमेकर 'ईवी सही है' कैंपेन चला रही है। यह अभियान लोगों को पर्यावरण पर ईवी के फायदों, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के बारे में शिक्षित करता है और ईवी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर देता है।

    आपकी पसंदीदा एमजी ईवी कौन सी है? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है