• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2019 सेल्स रिपोर्ट: जानें कैसा रहा प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का हाल

    इस सेगमेंट में फॉक्सवेगन पोलो अकेली ऐसी कार है जिसकी मई के महीने में मांग में कोई कमी नहीं दर्ज की गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 12, 2019 15:09 ist
    info icon
    published onJun 12, 2019 15:09 IST
    last updated onJun 12, 2019 15:09 IST
    521 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza, Maruti Baleno, Hyundai Elite i20, Volkswagen Polo, Honda Jazz

    कार कंपनियों ने मई 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। बीते महीने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की बिक्री में गिरावर्ट देखने को मिली। मई 2019 में सेगमेंट की मासिक वृद्धि दर में 3.25 % की गिरावट दर्ज की गई। फॉक्सवेगन पोलो को छोड़कर इस सेगमेंट की सभी कारों की मांग में कमी आई है। सेगमेंट में टोयोटा ग्लैंजा की नई एंट्री हुई है। यह मारुति बलेनो का क्रॉस-बैज वर्जन है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस कार को बिक्री के अच्छे आंकड़े प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, यह कार मारुति बलेनो से थोड़ी महंगी है। मगर, इसका माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वेरिएंट बलेनो से सस्ता है।

    यहां देखिए मई 2019 में किस प्रीमियम हैचबैक को कितने बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए:-

    प्रीमियम हैचबैक और क्रॉस-हैचबैक कारें

     

    मई 2019

    अप्रैल2019

    मासिक वृद्धि

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर 2018 (%)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    होंडा जैज़

    676

    796

    -15.07

    2.25

    4.47

    -2.22

    1137

    हुंडई एलीट आई20

    8958

    10411

    -13.95

    29.9

    31.66

    -1.76

    10860

    मारुति सुजुकी बलेनो

    15176

    17355

    -12.55

    50.66

    52.25

    -1.59

    16163

    फॉक्सवेगन पोलो

    1484

    798

    85.96

    4.95

    4.05

    0.9

    1342

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    1520

    1604

    -5.23

    5.07

    7.54

    -2.47

    2334

    टोयोटा ग्लैंजा

    2142

    0

    --

    7.15

    0

    7.15

    357

    कुल

    29956

    30964

    -3.25

    99.98

    --

    --

    --

    ग्लैंजा को भविष्य में मिल सकते हैं अच्छे बिक्री के आंकड़े: टोयोटा ने ग्लैंजा की कीमतों का खुलासा जून में किया है। मगर, मई के महीने में ही इस कार को डीलरशिप पर डिस्पैच किया जाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। इसलिए इस सूची में ग्लैंजा को भी शामिल किया गया है। ग्लैंजा, बलेनो से महंगी कार है। कुछ समय पहले तक बलेनो को बिक्री के काफी अच्छे आंकड़े प्राप्त हो रहे थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में ग्लैंजा इस सूची में टॉप 3 कारों में शामिल होगी। यदि यह कार लोकप्रिय होती है तो मारुति बलेनो पर इस का क्या असर होगा यह भी देखने वाली बात होगी।

    Toyota Glanza

    मांग में कमी के बावजूद टॉप पर कायम बलेनो और एलीट आई20: मई 2019 के महीने में बलेनो और एलीट आई20 की मांग में कमी देखी गई है। पूरे हैचबैक सेगमेंट में 3.25% बिक्री की गिरावट के मुकाबले दोनों कारों की मांग में इस महीने 10 % की गिरावट देखने को मिली है।

    Maruti Suzuki Baleno

    एक साथ नंबर 3 पर आई होंडा जैज़ और ड्ब्ल्यूआर-वी: बिक्री के आंकड़ों के लिहाज से इस महीने होंडा की दोनों कार एकसाथ नंबर 3 की पोजिशन पर आ गई हैं। इस सेगमेंट में यदि इन दोनों कारों को किसी से कड़ी चुनौती मिल सकती है तो वो ग्लैंजा होगी।

    Honda Jazz

    पोलो पर इस गिरावट का नहीं पड़ा असर: मांग के साथ साथ इस कार की मासिक वृद्धि दर में भी 86 % का इजाफा हुआ है। इस महीने सकारात्मक रूप से कार की सेल्स बढ़ने के साथ ही औसत मासिक बिक्री भी बढ़ी है।

    Volkswagen Polo

    अपकमिंग कारें: 2019 के मध्य तक टाटा अल्ट्रोज़ के बाजार में आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, टाटा ने अपनी ओर से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। यह इंपैक्ट 2.0 डिजाइन फिलोसॉफी पर बेस्ड टाटा की दूसरी कार होगी। जबकि, टाटा के अल्फा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनने वाली ये पहली कार होगी। इस सेगमेंट डीज़ल कारों की लोकप्रियता काफी गिरती जा रही है। इसके बावजूद टाटा अपकमिंग अल्ट्रोज़ में डीज़ल इंजन का विकल्प भी देगी।

    Tata Altroz
    टाटा के अलावा रेनो भी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नई ट्राइबर के साथ प्रवेश करेगी। इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।  

    यह भी पढ़ें: इस जून किस कॉम्पैक्ट सेडान पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है