• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर की खबरों में अधिकांश हाइलाइट्स भारत के उभरते ईवी सेगमेंट से संबंधित कारों के रहे जिनमें टाटा टियागो ईवी से लेकर मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूएस शामिल थीं। हमें नए ग्लोबल एनकैप प्रोटोकॉल के अनुसार क्रैश टेस्ट के परिणाम भी मिले हैं और टोयोटा के फ्लेक्स-फ्यूल पायलट प्रोजेक्ट को लेकर खबरें भी मिलीं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 15, 2022 14:20 ist
    info icon
    published onOct 15, 2022 14:20 IST
    last updated onOct 15, 2022 14:20 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Weekly Wrap up collage

    पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर की खबरों में अधिकांश हाइलाइट्स भारत के उभरते ईवी सेगमेंट से संबंधित कारों के रहे जिनमें टाटा टियागो ईवी से लेकर मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूएस शामिल थीं। हमें नए ग्लोबल एनकैप प्रोटोकॉल के अनुसार क्रैश टेस्ट के परिणाम भी मिले हैं और टोयोटा के फ्लेक्स-फ्यूल पायलट प्रोजेक्ट को लेकर खबरें भी मिलीं।

    पिछले सप्ताह भारत के कार बाजार में कौनसी खबरें रहीं सबसे ज्यादा चर्चाओं में जानिये यहां:

    टाटा टियागो ईवी की इंट्रोडक्ट्री प्राइस हुई एक्सटेंड

    Tata Tiago EV

    टाटा ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार टियागो ईवी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इस गाड़ी को महज एक दिन में 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। ग्राहकों से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस नई 10,000 बुकिंग के लिए हुई एक्सटेंड कर दी है। भारत में इस गाड़ी की प्राइस 8.49 लाख रुपए से 11.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    बीवाईडी एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग हुई शुरू

    Atto 3 Euro NCAP

    बीवाईडी एटो 3 कंपनी की भारत में दूसरी कार है। इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक इसे 50,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। भारत में इसे दिसंबर तक लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इसकी प्राइस 30 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। बीवाईडी एटो 3 के अंतरराष्ट्रीय मॉडल को यूरो एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

    फॉक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक क्रैश टेस्ट

    Skoda Kushaq Global NCAP

    टाइगन और कुशाक पहली दो मेड-इन-इंडिया कारें हैं जिनका अपडेटेड ग्लोबल एनकैप प्रोटोकॉल पर क्रैश टेस्ट किया गया है। इन दोनों ही कारों को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन को लेकर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    मर्सिडीज़ ईक्यूएस 580 को मिली 300 से ज्यादा बुकिंग 

    Mercedes-Benz EQS 580 Front

    लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री लगातार उभर रही है, मास-मार्केट कारों के मुकाबले इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए काफी सारे ऑप्शंस उपलब्ध हो गए हैं। ईक्यूएस कार को एक महीने से भी कम समय में 300 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। ईक्यूएस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें

    लेक्सस ईएस 300एच को मिला नया अपडेट

    Lexus ES 300h 2022
    Lexus ES 300h interiors

    लेक्सस ने ईएस 300एच कार को नया अपडेट दिया है जिसके चलते इसमें कई नए फीचर्स जैसे लेक्सस डायनेमिक स्पीच रिकग्निशन, एक यूजर प्रोफाइल ऑप्शन, नया सेंटर कंसोल और अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस आदि शामिल हो गए हैं। इस लग्ज़री सेडान कार में अब वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और वायरलैस एप्पल कारप्ले स्टैंडर्ड मिलता है।

    नितिन गडकरी ने टोयोटा के साथ फ्लेक्स-फ्यूल पायलट प्रोजेक्ट किया लॉन्च

    Nitin Gadkari in Toyota Corolla Altis Hybrid

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने टोयोटा के फ्लैक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल के पायलट प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है। पायलट प्रोजेक्ट में लेफ्ट-हैंड ड्राइव कोरोला एल्टिस हाइब्रिड का इस्तेमाल किया गया था। इस नए पायलट प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां पढ़ें

    मारुति सुजुकी एस क्रॉस हुई बंद

    Maruti S-Cross

    मारुति सुजुकी की कॉम्पेक्ट क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस बंद हो गई है। भारत में इसे ग्रैंड विटारा कार से रिप्लेस किया गया है जो कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है और ज्यादा प्रीमियम प्रोडक्ट है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है