मर्सिडीज ईक्यूएस
मर्सिडीज ईक्यूएस कीमत एन्ड& वेरिएंट
EQS की 2 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹1.48 Cr से, Mercedes की इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप सेडान और अब भी बिकने वाली सबसे slippery प्रोडक्शन कार (0.20 Cd)। EQS 580 4MATIC (₹1.48 Cr) में डुअल मोटर्स 400 kW और 858 Nm के लिए चलती हैं, 100 तक 4.3s, 107.8 kWh बैटरी से जो 813 km ARAI रेटेड है, 200 kW DC चार्जिंग और 22 kW AC onboard चार्जर के साथ। Celebration Edition (₹1.30 Cr) edition ट्रिम जोड़ती है। स्टैंडर्ड किट ही हेडलाइन है: 56-inch MBUX Hyperscreen जो तीन OLED डिस्प्ले तक फैली है, 9 एयरबैग, AIRMATIC 4.5° rear-axle steering के साथ, head-up display, आगे-पीछे वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स फ्रंट मसाज के साथ, Burmester 3D, पैनोरमिक सनरूफ, DISTRONIC Plus steering assist के साथ, HEPA फिल्ट्रेशन और एक कॉम्प्लिमेंटरी wallbox। ज़्यादातर बायर्स EQS 580 4MATIC (₹1.48 Cr) पर आते हैं, Hyperscreen, 813 km रेंज और पूरा लग्ज़री लोड सब स्टैंडर्ड है, Celebration बैज जोड़ती है, कैपेबिलिटी नहीं।
टॉप सेलिंग ईक्यूएस 580 4मैटिक सेलिब्रेशन एडिशन(बेस मॉडल)107.8 केडब्ल्यूएच, 813 किमी, 536 बीएचपी | ₹1.30 करोड़* | ||
| ईक्यूएस 580 4मैटिक(टॉप मॉडल)107.8 केडब्ल्यूएच, 857 किमी, 750.97 बीएचपी | ₹1.48 करोड़* |
मर्सिडीज ईक्यूएस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 813 - 857 किमी |
| पावर | 536 - 750.97 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 107.8 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम | 31 min-200kw(0-80%) |
| टॉप स्पीड | 210 किलोमीटर प्रति घंटे |
| एयरबैग की संख्या | 9 |
ईक्यूएस 2026: लेटेस्ट updates
-
16 जून 2025: मर्सिडीज-बेंज ने ईक्यूएस 580 सेलिब्रेशन एडिशन को भारत में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है। रेगुलर मॉडल की तुलना में इसमें ओवरऑल केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कुछ रियर सीट फीचर दिए गए हैं।
ईक्यूएस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- फ्यूचर की कार लगती है ये
- 857 किलोमीटर है इसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज
- एएमजी के रहते शानदार परफॉर्मेंस देती है ये कार
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- रियर सीट पर कुछ फीचर्स की कमी के कारण कहा जाता है इसे इलेक्ट्रिक कारों की एस क्लास
- काफी कम है इसका ग्राउंड क्लीयरेंस
मर्सिडीज ईक्यूएस रिव्यू
ओवरव्यू

ईक्यूएस अब मर्सिडीज की भारत में ही असेंबल की जाने वाली कारों की लिस्ट में शुमार हो गई है। अब इसकी कीमत एस क्लास के लगभग बराबर हो गई है। जिनके बीच अंतर कुछ ऐसा है (1.55 करोड़ रुपये vs 1.60 करोड़ रुपये) और इसकी सर्टिफाइड रेंज को देखते हुए कोई भी एस क्लास खरीदने का इच्छुक कस्टमर नई ईक्यूएस पर भी गौर जरूर करेगा। मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस में क्या कुछ मिलता है खास, ये आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

इसको स्पेसशिप कहना गलत नहीं होगा। इसे एकदम नए ईवी डिजाइन दिए गए हैं और इसके पीछे एक खास मकसद भी है। इसे फ्रंट से लेकर बैक तक सिंगल आर्क डिजाइन दिया गया है जिससे ये काफी ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है। ऐसे में ईक्यूएस को लेकर दावा किया गया है कि ये दुनिया की काफी एयरोडायनैमिकली एफिशिएंट कार है। ऐसे में ये शानदार रेंज के साथ शानदार परफॉर्मेंस देने का भी दमखम रखती है।

टेक्निकल बातों को छोड़ दें तो भी ये कार काफी ज्यादा आकर्षक नजर आती है। इसका साइज भी लॉन्ग व्हीलबेस एस क्लास के बराबर ही है और सड़क पर इसकी रोड प्रजेंस काफी ज्यादा दमदार दिखाई पड़ती है। इसमें दिए गए स्टार स्टब्ड ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल्स, फ्रेमलैस डोर और टेललैंप्स लोगो इस कार को नोटिस कराने के लिए ही काफी है। इसका डिजाइन काफी मैच्यॉर है और इसमें मॉडर्न एलिमेंट्स का भी इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते ये हर उम्र के लोगों को पसंद आ जाएगी। और यकीनन इसकी रोड प्रजेंस एस क्लास से ज्यादा अच्छी दिखाई देती है।
इंटीरियर

ईक्यूएस जितनी बाहर से स्पेसशिप जैसी लगती है उतनी ही अंदर से भी। इसमें दी गई व्हाइट लैदरेट अपहोल्स्ट्री, सेंटर कंसोल पर वुडन की फिनिशिंग और डैशबोर्ड पर लगी तीन बड़ी स्क्रीन लग्जरी कार का फ्यूचर दिखाती है।

इसके पूरे इंटीरियर की क्वालिटी काफी शानदार है और आपको बिल्कुल शिकायत का मौका नहीं देती है। एक एस क्लास ओनर को भी इसमें फ्रेंडली एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां तक कि लैदर, डोर पैड्स, कारपेट्स और सेंटर कंसोल तक काफी प्रीमियम नजर आते हैं। हालांकि रियर आर्मरेस्ट लॉक और डैशबोर्ड पर पैनल इंटरलॉक्स की फिनिशिंग थोड़ी बेहतर होनी चाहिए थी।

इसके डैशबोर्ड पर दी गई तीन स्क्रीन्स इसका सबसे आकर्षक फीचर है। इसके दोनों तरफ की स्क्रीन का साइज 12.3 इंच और बीच वाली का 17.7 इंच है। वैसे तो मैं बड़े टचस्क्रीन्स का फैन नहीं हूं खासतौर पर उनका जो बटंस को रिप्लेस करती है, मगर ये सेटअप कुछ अलग ही नजर आया। इसकी डिस्प्ले का रेजोल्यूशन काफी शानदार है और ये किसी भी महंगे टेबलेट को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी ड्राइवर डिस्प्ले पर काफी मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ड्राइवर के लिए काफी शानदार सा हेड्स अप डिस्प्ले भी दिया गया है।

को ड्राइवर सीट के लिए दी गई डिस्प्ले में पुराने मर्सिडीज यूजर इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया है और इसका इस्तेमाल भी तभी किया जा सकता है जब कोई सीट पर बैठा हो। इससे मीडिया, नेविगेशन जैसे बेसिक फंक्शंस को ही कंट्रोल किया जा सकता है जबकि ये सभी फंक्शंस बड़ी वाली सेंट्रल डिस्प्ले से भी कंट्रोल किए जा सकते हैं।

इसकी बड़े साइज की डिस्प्ले की बात की जाए तो अब किसी प्रोडक्शन कार में दी गई ये सबसे बेस्ट डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन काफी ब्राइट है, कलर काफी वाइब्रेंट हैं और इंटरफेस भी इस्तेमाल करने में आसान लगता है। ये नेविगेशन और दूसरे मेन्यू को जरूरत के हिसाब से होम डिस्प्ले की तरह यूज करता है। इसमें इतने ज्यादा फंक्शन दिए गए हैं कि आपको इन्हें एक्सप्लोर करने में ही सप्ताहभर लग जाएगा।

इसके अलावा इस कार में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, एक 15-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड, हॉट एंड मसाज सीट्स, मीडिया और लाइट्स के लिए जेस्चर कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, पूरे केबिन में किसी स्पेसशिप की तरह ट्रेवल करने वाली एक्टिव एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें काफी पावरफुल एयर प्योरिफायर और पूरे इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए वन टच बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स काफी अच्छे से काम करते हैं।

इसमें दी गई कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी काफी एडवांस्ड है। आप रोज सुबह कार केबिन को ठंडा करने के लिए कार में स्टार्ट शेड्यूल लगा सकते हैं।

हालांकि दो ध्यान में रखने वाली परेशानियां भी बता दें, पहली तो ये इसमें रियर एसी वेंट्स डैशबोर्ड के पीछे पोजिशन किए गए हैं और ये काफी तेज हो सकते हैं। ऐसे में फैन की स्पीड कम करने से रियर सीट पैसेंजर्स को कूलिंग नहीं मिलेगी। दूसरी बात ये कि सनरूफ कर्टेन में काफी पतले कपड़े का इस्तेमाल हुआ है जिससे केबिन के अंदर तेज धूप आसानी से पहुंच जाती है और उसे गर्म कर सकती है। ट्रैवलिंग के दौरान आपको इन चीजों से असुविधा हो सकती है और गर्मियों में तो कम दूरी पर भी आप परेशान हो सकते हैं।
रियर सीट्स

ईक्यूएस को इलेक्ट्रिक कारों की एस क्लास कहना वाकई बड़ी बात है। और चूंकि ईक्यूएस इस लिहाज से काफी सक्षम है मगर ये अच्छे रियर सीट एक्सपीरियंस के मामले में थोड़ी पीछे रह जाती है। इसकी सीटें काफी कंफर्टेबल हैं, केबिन काफी स्पेशियस नजर आता है और हर तरफ क्वालिटी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट्स, मीडिया को कंट्रोल करने के लिए एक पर्सनल टैबलेट, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए पर्सनल जोन, वेंटिलेटेड सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग के लिए कोकून जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। खड़ी रहने पर तो इसमें काफी शानदार रियर सीट एक्सपीरियंस मिलता है।

एस क्लास के कंपेरिजन में इसमें सॉफ्ट क्लोज डोर्स, मसाज देने वाली रियर सीट्स, विंडो शेड्स, रियर टेबलेट में सनशेड कंट्रोल या फिर फ्रंट एवं रियर सीट्स को एडजस्ट करने के लिए 'बॉस बटन' का फीचर नहीं दिया गया है।
बूट स्पेस

सभी फास्टबैक कारों की तरह ईक्यूएस में 4 पैसेंजर्स के लगेज से ज्यादा लगेज भी रखा जा सकता है। इसका बूट काफी बड़ा और गहरा है और इसमें हर तरफ कारपेट लगे होने से साउंड इंसुलेशन काफी अच्छा रहता है।
परफॉरमेंस
रेंज और चार्जिंग

ईक्यूएस भारत में बिकने वाली अभी तक की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 857 किलोमीटर बताई गई है और रियल वर्ल्ड में आप 600 किलोमीटर तक की तो उम्मीद कर ही सकते हैं। इसमें 107.8 केडब्ल्यूएच का बड़ा बैट्री पैक दिया गया है।
ये आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी क्योंकि इसे 30,000 किलोमीटर ड्राइव करने के बाद ही सर्विस पर ले जाना पड़ेगा या फिर दो साल में एक बार ही इसकी जरूरत पड़ेगी। इसके बैट्री पैक पर 8 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।
मोटर और परफॉर्मेंस

जब बात ड्राइवेबिलिटी की आती है तब इलेक्ट्रिक कारों की स्पेशिलिटी उनकी शानदार परफॉर्मेंस के रूप में सामने आती है। चाहे फिर कार खड़ी रहे या किसी भी स्पीड रेंज में क्यों ना हो, इनका पिकअप काफी लाजवाब होता है। इस मामले में ईक्यूएस एक स्टेप आगे रहती है। आप इसे अगर स्पोर्टी तौर पर ड्राइव करेंगे तो ये आपको रोमांच से भर देगी और अगर सिटी स्पीड पर चलाएंगे ये काफी शांत होकर चलेगी।

इस कार के 580 वेरिएंट को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 4.3 सेकंड्स का समय लगता है जो काफी इंप्रेस करने वाली बात है। वहीं यदि आप एक करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करते हुए एएमजी वेरिएंट लेते हैं तो वो ये काम 3.4 सेकंड्स में ही करके दिखा देता है। इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस दौरान ना तो मोटर कोई शोर करेगी, ना गियर में कोई अटकाव महसूस होगा और ना ही आपको किसी टर्बो पावर की जरूरत महसूस होगी। इलेक्ट्रिक कारें काफी तेजी होती हैं मगर ईक्यूएस तो काफी ज्यादा फुर्तिली इलेक्ट्रिक कार है।
राइड और हैंडलिंग

इसके रियर व्हील्स के लिए 9 डिग्री का एंगल दिया गया है। सिटी में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बराबर लगती है। आपको यू टर्न लेते समय कोई टेंशन नहीं रहती है।

किसी टेढ़ी-मेढ़ी सड़क पर भी ईक्यूएस काफी फुर्तिली नजर आती है। हालांकि, 2.5 टन से अधिक मेटल, लैदर और लिथियम-आयन के साथ,इसे काफी वजन खींचना पड़ता है जिससे इसको थोड़ा स्पीड में चलने में एक्सट्रा पावर की जरूरत पड़ती है। हाईवे पर इसके रियर व्हील्स उसी दिशा में टर्न लेते हैं जहां फ्रंट व्हील्स जाते हैं जिससे गाड़ी स्टेबल रहती है।
ईक्यूएस में एयर सस्पेंशन दिए गए हैं जिसका मतलब ये हुआ ड्राइविंग मोड्स के साथ आप इसकी उंचाई को कम ज्यादा कर सकते हैं। कंफर्ट मोड पर इसका बैलेंस काफी अच्छा नजर आता है। ये आपको कंफर्टेबल रखते हुए भारतीय सड़कों का सामना कर सकती है और हाईवे पर आपकी बॉडी को बाउंस नहीं होने देती है।

ईक्यूएस में काफी कम ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। लंबे व्हीलबेस के साथ इसकी अंडरबॉडी के स्पीड ब्रेकर्स से टच होने का खतरा बना रहता है। हालांकि आप महज एक बटन दबाकर भी इसकी कार की उंचाई को बढ़ा सकते हैं। हालांकि आप जिओ टैग के जरिए पहले ही ऐसे रास्तों को खोज सकते हैं जो आपकी कार के लिए खतरा बन सकते है और वहां ये कार ऑटोमैटिक तरीके से उंची हो जाती है।
इसमें दिया गया एडीएएस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम इंडिया फ्रेंडली नहीं है। कम स्पीड के दौरान कुछ ही सेकंड में ये कार के टायरों को जाम कर देता है और चारों के चारों पहिए एकदम से रूक जाते हैं। ऐसे में अचानक से रुकने के कारण पीछे वाला व्हीकल आपको टक्कर मार सकता है। इस एडीएएस फीचर में यूरोपियन सेटिंग्स दी गई है। ऐसे में आपको इसमें कुछ सेटिंग्स को बंद करना पड़ता है।
वेरिएंट

ईक्यूएस में आपको दो ऑप्शंस मिल जाएंगे। मेड इन इंडिया टैग वाला ईक्यूएस 580 वेरिएंट जिसकी प्राइस काफी वाजिब है। इसके अलावा इसमें एएमजी 53 का भी ऑप्शन दिया गया है जो काफी शानदार है। इसमें वो सब चीजें मौजूद हैं जो 580 में दी गई है और इसके अलावा भी कुछ और फीचर्स दिए गए हैं। मगर 580 वेरिएंट के मुकाबले एएमजी 53 की कीमत 1 करोड़ रुपये तक ज्यादा है (2.45 करोड़ रुपये vs 1.55 करोड़ रुपये)
निष्कर्ष
चाहे वो 580 हो या फिर एएमजी,मर्सिडीज ईक्यूएस इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने का दमखम रखती है। सिटी में आपको रेंज गिरने की परवाह नहीं रहती है और आप इंटरसिटी ट्रैवल को प्लान कर सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो एएमजी वेरिएंट तो कमाल है ही साथ 580 भी अच्छी अच्छी लग्जरी कारों को तुरंत पीछे छोड़ सकती है।

ये काफी बड़ी,लग्जरी,फीचर लोडेड और काफी कंफर्टेबल कार है। इसके रियर सीट एक्सपीरियंस में थोड़ी बहुत कमियां जरूर है मगर आप इसमें पूरी फैमिली के साथ सफर करेंगे तो ये आपको काफी अच्छी लगेगी। कुल मिलाकर एस क्लास से कम कीमत पर आ रही इस इलेक्ट्रिक कार पर आपको गौर जरूर करना चाहिए।
मर्सिडीज ईक्यूएस कलर
भारत में मर्सिडीज ईक्यूएस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
हाई टेक सिल्वर
ग्रेफाइट ग्रे
सोडालाइट ब्लू
ओब्सीडियन ब्लैक
डायमंड व्हाइट ब्राइट
comparing मर्सिडीज ईक्यूएस rivals
Rs.1.30 - 1.48 करोड़* | Rs.1.90 करोड़* | Rs.1.26 करोड़* | Rs.91.20 लाख* | Rs.1.33 - 1.48 करोड़* | Rs.1.77 - 2.28 करोड़* | Rs.1.70 - 2.70 करोड़* | Rs.1.30 करोड़* |
| रेटिंगUser Review (41) | नहीं ratings | User Review (10) | User Review (1) | User Review (8) | नहीं ratings | User Review (7) | User Review (12) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी107.8 केडब्ल्यूएच | - | 106 केडब्ल्यूएच | 74.68 केडब्ल्यूएच | 122 केडब्ल्यूएच | - | 93.4 केडब्ल्यूएच | 99.8 केडब्ल्यूएच |
| रेंज813 - 857 किमी | - | 625 किमी | 580 किमी | 809 - 820 किमी | 623 - 642 किमी | 683 - 705 किमी | 561 किमी |
| चार्जिंग टाइम200 किलोवाट चार्जर के साथ 31 मिनट (0-80%) | - | - | - | 200 किलोवाट चार्जर के साथ 31 मिनट (10–80%) | - | 150 किलोवाट चार्जर के साथ 33 मिनट (10-80%) | 350 किलोवाट चार्जर के साथ 24 मिनट (10-80%) |
| पावर536 - 750.97 बीएचपी | 542.47 बीएचपी | 449 बीएचपी | 338 बीएचपी | 355 - 536.4 बीएचपी | 436 बीएचपी | 590 - 872 बीएचपी | 379 बीएचपी |
| एयरबैग9 | - | 9 | 10 | 6 | 8 | 8 | 10 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | ईक्यूएस बनाम ग्रेकेल इलेक्ट्रिक | ईक्यूएस बनाम ईएक्स90 | ईक्यूएस बनाम ईएस इलेक्ट्रिक | ईक्यूएस बनाम ईक्यूएस एसयूवी | ईक्यूएस बनाम क्यान इलेक्ट्रिक | ईक्यूएस बनाम टायकन | ईक्यूएस बनाम ईवी9 |
मर्सिडीज ईक्यूएस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore मर्सिडीज ईक्यूएस दूसरा hand कारें
मर्सिडीज ईक्यूएस यूज़र रिव्यू
- सभी (41)
- स्टाइलिंग से जुड़े (12)
- कंफर्ट (18)
- माइलेज (4)
- इंजन (1)
- इंटीरियर (18)
- स्पेस (7)
- कीमत (7)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Ev Car ReviewTop mileage driven ev car and luxury. Best experience with all the features of a top model luxury ev car. This one is the perfect blend of both luxury and efficiency. Such a good electric car to buy right now. It also has that Mercedes Benz brand value. This electric car is value for money. Best comfort for the driver.और देखें
- The Mercedes Benz Eqs 4maticThe Mercedes Benz eqs 4matic is a luxury vehicle that offers a blend of performance, comfort, and advanced technology. With a dual motor setup delivering 533hp and a 107.8kWh battery,it offers an ARAI certificated range of up to 857km. The cabin features the 56 inch MBUX hyperscreen,a burmester 3d sound system.और देखें
- About The CarThis car is just outstanding design and so elegant and comfortable. It just look like a pretty queen. Design is just mind blowing. Love it so much and like it the mostऔर देखें
- Good One CarGood car best car in this price segment . Good in looking in compare to other cars . Best color combinations available .very populer car in this price segment good good goodऔर देखें
- Sophisticated Driving Experience Of Mercedes EQSBuying the Mercedes-Benz EQS straight from the Chennai store has been rather amazing. The EQS has quite elegant and modern design. Every drive is a delight because of the luxurious and roomy interiors using premium materials. The sophisticated elements improve the driving experience: panoramic sunroof, adaptive cruise control, and big touchscreen infotainment system. The electric powertrain offers a quiet, smooth ride. The infrastructure for charging presents one area needing work. Still, the EQS has made my daily journeys and extended trips absolutely opulent and environmentally friendly.और देखें
- अधिक देखें
मर्सिडीज ईक्यूएस रेंज
मर्सिडीज ईक्यूएस की रेंज 813 - 857 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 813 - 857 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मर्सिडीज ईक्यूएस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) Biometric authentication in Mercedes-Benz enhances safety by securely identifyin...और देखें
A ) The Acoustic Vehicle Alert System in the EQS emits a sound at low speeds and in ...और देखें
A ) Yes, the Mercedes EQS comes with the MBUX Interior Assistant, which uses sensors...और देखें
A ) Yes, the Mercedes-Benz EQS features an automatic height-raising function. It enh...और देखें
A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Me...और देखें

मर्सिडीज ईक्यूएस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग मर्सिडीज कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मर्सिडीज ई-क्लासRs.82 - 96.50 लाख*
मर्सिडीज एएमजी ई 53Rs.1.45 - 1.48 करोड़*
मर्सिडीज एएमजी सी43Rs.94.05 लाख*
मर्सिडीज एएमजी सी 63Rs.1.91 करोड़*
मर्सिडीज जीएलएसRs.1.38 - 1.43 करोड़*
पॉपुलर लग्ज़री कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
मर्सिडीज मेबैक एस-क्लासRs.3.35 करोड़*
बेंटले फ्लाइंग स्परRs.5.25 - 7.60 करोड़*
रोल्स-रॉयस फैंटमRs.8.99 - 10.48 करोड़*
डिफेंडरRs.99 लाख - 2.62 करोड़*
पोर्श 911Rs.2 - 3.80 करोड़*
रेंज रोवर स्पोर्टRs.1.43 - 2.35 करोड़*
डिफेंडरRs.99 लाख - 2.62 करोड़*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
मर्सिडीज एस-क्लासRs.2.20 - 2.38 करोड़*
एस्टन मार्टिन डीबीएक्सRs.4.15 करोड़*

