• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on mar, 2026

    लेक्सस ईएस

    4.575 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 59.50 लाख - 68.23 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2026
    पुरानी लेक्सस ईएस 350h कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in जुलाई 2026
    लेक्सस ईएस 350h
    66.10 - 71.80 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी लेक्सस ईएस कार के विकल्प

    • लेक्सस ईएस 350h 300एच लग्जरी
      लेक्सस ईएस 350h 300एच लग्जरी
      Rs66.00 लाख
      20254,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • लेक्सस ईएस 350h 300एच लग्जरी
      लेक्सस ईएस 350h 300एच लग्जरी
      Rs54.75 लाख
      202417,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज सी-क्लास सी 200
      मर्सिडीज सी-क्लास सी 200
      Rs55.56 लाख
      202612,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज सी-क्लास सी 200
      मर्सिडीज सी-क्लास सी 200
      Rs59.00 लाख
      2026500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज ई-क्लास ई 220डी
      मर्सिडीज ई-क्लास ई 220डी
      Rs74.99 लाख
      202511,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530एलआई
      बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530एलआई
      Rs69.00 लाख
      202511,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    लेक्सस ईएस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन2487 सीसी
    पावर175.67 - 214.56 बीएचपी
    टॉर्क202 एनएम - 221 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव
    फ्यूलपेट्रोल

    लेक्सस ईएस प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    ईएस 300एच एक्सक्विजिट 2020-2022(बेस मॉडल)2487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.37 किमी/लीटर59.50 लाख* 
    ईएस 300एच2487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.37 किमी/लीटर59.95 लाख* 
    ईएस 300एच एक्सक्विजिट2487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर62.65 लाख* 
    ईएस 300एच लग्जरी 2020-20222487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.37 किमी/लीटर65.60 लाख* 
    ईएस 300एच लग्जरी(टॉप मॉडल)2487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर68.23 लाख* 

    लेक्सस ईएस रिव्यू

    लेक्सस ईएस 300एच के सातवें जनरेशन मॉडल को अप्रैल 2018 में आयोजित हुए बीजिंग मोटर शो में पेश किया गया था और इसके कुछ समय बाद यह कार भारत में भी लॉन्च कर दी गई। लग्जरी कार सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़, मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास, ऑडी6, जगुआर एक्सएफ और वोल्वो एस90 जैसी पॉपुलर गाड़ियों से है। कुछ समय पहले हमें इस 5-सीटर कार को चलाने का मौका मिला, तो कैसा रहा इसे चलाने का हमारा अनुभव जानेंगे यहां:-

    Exterior

    सबसे पहले बात करते हैं इसके बाहरी डिजाइन की… ईएस 300एच हर एंगल से अपनी ओर ध्यान खींचने में कामयाब होती है। यह लेक्सस एलएस का छोटा वर्जन लगती है। इसकी ऊंचाई काफी कम है और चौड़ाई ज्यादा है। आगे की तरफ इसमें बड़ी स्पाइंडल ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है। बंपर के दोनों कॉर्नर पर ऊपर की तरफ ट्रिपल बैरेल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच के आकर्षक व्हील्स लगे हैं। गाड़ी का टेल सेक्शन स्पोर्ट्स कारों की तरह नज़र आता है। ऐसे में इसकी रोड प्रेज़ेंस काफी अच्छी है। हमें इसकी नई ग्रिल सबसे ज्यादा पसंद आई। पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें ग्रिल को वर्टिकल शेप में पोज़िशन किया गया है।

    गाड़ी के हेडलैंप्स बेहद पतले हैं, इन पर दो अलग-अलग तरह के डिज़ाइन एलिमेंट्स को जोड़ा गया है। पहला थ्री बैरल एलईडी लैंप्स, जिसे एलईडी इंडिकेटर्स के पास फिट किया गया है और दूसरी सिग्नेचर एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल) जिसे हेडलैंप्स क्लस्टर में नीचे की तरफ पोज़िशन किया गया है। लेक्सस ईएस के आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम) का लुक भी एकदम यूनीक है।

    Exterior 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फास्टबैक व नॉचबैक डिज़ाइन झलकती है। ऐसा पहली बार है जब ईएस सीरीज़ में इसे दिया गया है। गाडी का बॉडी सरफेस एकदम प्लेन है और इसमें कोई शार्प लाइन नज़र नहीं आती। इसमें क्रीज़ लाइंस केवल दरवाजों के नीचे और शोल्डर लाइंस विंडो के नीचे की साइड पर मिलती हैं। जब गाड़ी पर लाइट पड़ती है तो अलग-अलग एंगल से देखने पर यह बेहद आकर्षित करती नज़र आती है।

    Exterior

    इसमें 18-इंच के 15-स्पोक एल्युमिनियम व्हील्स दिए गए हैं, जो इसकी एक्सटीरियर डिज़ाइन को कॉम्प्लिमेंट देते नज़र आते हैं।  गाड़ी में बड़ी साइज़ की खिड़कियां दी गई हैं। साथ ही रियर साइड के पैसेंजर्स के लिए क्वॉर्टर पैनल भी दिए गए हैं, जिससे केबिन में अच्छी-खासी रोशनी रहती है। बाहर ही साइड में डोर विंडो पर क्रोम एलिमेंट जोड़ा गया है जो कार को यूनिक बनाते हैं।

    Exterior 

    कार के पीछे वाले हिस्से की बात करें तो यह बूटलिड के ऊपर से थोड़ी उभरी हुई है। ऐसे में इसका लुक एलसी500 2-डोर कूपे कार जैसा लगता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ऑल-एलईडी टेललैंप्स हैं जो बूटलिड से लेकर बंपर तक फैले हुए हैं। इसके अलावा इसमें बूट लिप स्पॉइलर और बंपर में नीचे की तरफ क्रोम स्ट्रिप भी दी गई है।

    नई ईएस300एच पुराने मॉडल के मुकाबले बड़ी है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस पहले से क्रमशः 65 मिलीमीटर, 45 मिलीमीटर और 50 मिलीमीटर ज्यादा हैं, लेकिन इसकी ऊंचाई पहले वाले मॉडल की तुलना में 5 मिलीमीटर कम है। मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस से कंपेरिजन किया जाए तो यह उससे 88 मिलीमीटर छोटी है। इसकी चौड़ाई बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ की तुलना में 261 मिलीमीटर कम है। इस लिहाज से सेगमेंट में इसके व्हीलबेस का साइज़ सबसे कम है।

    हमने फर्स्ट ड्राइव टेस्ट में लेक्सस ईएस के डीप ब्लू पेंट वर्जन को चुना। यह गाड़ी कुल 9 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

    Interior

    ईएस 300 एच के केबिन की डिज़ाइन लेक्सस एलएस से प्रेरित है। इसका इंटीरियर बेहद प्रीमियम दिखाई पड़ता है। इसका डैशबोर्ड इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि अधिकतर फंक्शन ड्राइवर की आंखों के सामने हैं। इस में इस्ट्रूमेंट क्लस्टर के दोनों साइड पर दो रोटरी व्हील्स दिए गए हैं जिसे ड्राइविंग मोड (ईको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट) बदलने और ट्रैक्शन कंट्रोल को ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कार में इंस्ट्रूमेंट और सेंटर डिस्प्ले को एक जैसी हाइट पर पोज़िशन किया गया है जिससे ड्राइवर व फ्रंट पैसेंजर को जरूरी जानकारी प्राप्त करने में किसी तरह की कोई समस्या ना आए। कंपनी ने हैडअप डिस्प्ले को लेक्सस ईएस के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिया है। यह बेहद इंफॉर्मेटिव है। 

    Interior 

    इसकी ड्राइव सीट को 14 तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। पैसेंजर कंफर्ट और मनोरंजन के लिए भी इसमें काफी सारे फीचर दिए गए हैं। इसमें सीट्स के बीच में सॉफ्ट फैब्रिक लैदर कवर चढ़े हैं और बाहर की साइड्स पर हार्ड लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इस लिहाज से गाड़ी की सीटें बेहद कम्फर्टेबल हैं। कार में फ्रंट सीटों को ठंडा व गर्म रखने की भी सुविधा मिलती है। आगे बैठने वाले ड्राइवर व को-पैसेंजर के लिए अलग-अलग एसी दी गई है। एसी को टच यूनिट की बजाए पारंपरिक बटन के जरिये ऑपरेट किया जा सकता है।

    दरवाजों पर लगे हैंडल्स बेहद पतले हैं। इसमें सॉफ्ट-टच प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि डोर पर दिए गए आर्मरेस्ट और टेक्सचर्ड फैब्रिक कवर्स से लैस सेंटर आर्मरेस्ट, लैदर कवर्ड आर्मरेस्ट के मुकाबले लंबी दूरी के सफर के लिए ज्यादा आरामदायक हैं। कम दूरी के सफर में हमें इस गाड़ी की अधिकतर चीज़ें अच्छी लगी, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा में गाड़ी के कम्फर्टेबल नेचर को परखना फिलहाल बाकी है।  

    Interior 

    गाड़ी की रियर सीट पर बैठकर कंफर्ट का अनुभव होता है। पीछे की तरफ इसमें सीटबैक माउंटेड स्क्रीन या वायरलैस हेडफोन की सुविधा नहीं दी गई हैं। सेंटर सीटबैक को नीचे की तरफ फ्लिप करने पर यह एक उपयोगी सेंटर आर्मरेस्ट की तरह काम करती है। इसमें रियर क्लाइमेट कंट्रोल, सीट हीटिंग, मल्टी मीडिया कंट्रोल और रियर सनशेड के लिए कंट्रोल बटन दिए गए हैं। साइड विंडो पर दिए गए सनशेड को मैन्युअल एडजस्ट किया जा सकता है। इस में क्वॉर्टर पैनल ग्लास के लिए भी शेड दिए गए हैं।  

     Interior

    पैसेंजर्स रियर सीट के एंगल को 8-डिग्री तक चेंज सकते हैं।  ऐसे में केबिन के अंदर अच्छी-खासी स्पेस मिल पाती है। वहीं, फ्रंट पैसेंजर सीट को रियर सीट पर दिए गए बटन के सहारे आगे की तरफ खिसकाया भी जा सकता है। इस लिहाज से पीछे बैठे पैसेंजर्स को अच्छा लैगरूम स्पेस मिल पाता है।

    Interior 

    ईएस 300एच में समस्या केवल हैडरूम स्पेस की आती है। गाड़ी की रूफ (सनरूफ को मिलाकर) काफी नीची है, ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर को करना पड़ता है। इसकी ऊंचाई 915 मिलीमीटर है, इस लिहाज से यह सेगमेंट की सबसे नीची कार है। हालांकि, रियर पैसेंजर्स को सीटिंग के दौरान कोई परेशानी नहीं आएगी। जगुआर एक्सएफ और बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज के मुकाबले इसकी ऊंचाई क्रमशः 15 मिलीमीटर और 25 मिलीमीटर कम है।

    केबिन में सीटों पर क्रीम कलर की लैदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह गाड़ी काफी स्पेशियस लगती है। इसके अलावा यह टोपाज ब्राउन, चेट्यू और ब्लैक अपहोल्स्ट्री ऑप्शंस में भी उपलब्ध है। इसके अलावा इसके साथ तीन कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस शिमामोकु ब्लैक, शिमामकु ब्राउन और बैम्बू भी मिलते हैं। 

    Interior 

    लेक्सस ईएस 300एच को नए जीए-के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसमें कॉम्पैक्ट बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसका बूट पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा उपयोगी साबित होता है। इसमें 204-सेल बैटरी पैक का इस्तेमाल बूट की बजाए रियर सीट्स के नीचे की ओर किया गया है। ऐसे में अब इसमें 454-लीटर का लगेज स्पेस मिल पाता है।  

    टेक्नोलॉजी 

    Interior

    लेक्सस ईएस 300एच में 'वॉव फैक्टर' वाली चीज़ इसके डैशबोर्ड पर दी गई है, जिनमें दो डिजिटल स्क्रीन और 17-स्पीकर 1800 वॉट मार्क लेविन्सन सराउंड सिस्टम है। इसमें 7-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच मल्टीमीडिया स्क्रीन दी गई हैं। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के सेंटर में राउंड शेप की डिजिटल स्क्रीन दी गई है, इसमें स्पीडोमीटर और टैकोमीटर आउटपुट दिखाई देते हैं। ड्राइविंग मोड के अनुसार इसमें इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले के कलर को भी  बदला जा सकता है।

    Interior 

    सेंटर कंसोल पर दी गई 12.3 इंच की मल्टी स्क्रीन को केवल टचपैड के जरिये ही कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि ड्राइविंग करते वक्त इसे ऑपरेट करना ज्यादा आसान नहीं है। हमारा मानना है कि इस सिस्टम को फ्रंट सीटों से थोड़ा दूर रखा जाना चाहिए था। इसमें नेविगेशन, ट्रिप डिटेल्स, हाइब्रिड सिस्टम के लिए डिस्प्ले, मल्टीमीडिया ऑप्शंस आदि दिए गए हैं। इसका यूज़र इंटरफेस इतना आसान नहीं है और ना ही इसमें स्क्रीन पर अलग-अलग फीचर्स को एक्सेस करने के लिए कोई गाइड दी गई है।   

    Interior 

    टचस्क्रीन बेस्ड सिस्टम में चुनिंदा कनेक्टिविटी ऑप्शंस ही मिलते हैं। जहां इन दिनों यूज़र्स एंड्रॉइड और एप्पल स्मार्टफोन बेस्ड इंटरफेस को पसंद कर रहे हैं, वहीं लेक्सस ने ईएस 300एच में केवल ब्लूटूथ, मीराकास्ट कनेक्टिविटी के साथ डीवीडी प्लेयर/एएम/एफएम/यूएसबी और ऑक्स-इन का ही ऑप्शन दिया है। कुल मिलाकर, इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शंस कम ही दिए गए हैं, लेकिन इसका साउंड सिस्टम बेहद पावरफुल है। यह म्यूज़िक के शौक़ीन लोगों के लिए अच्छी कार साबित होती है। ​​​​​​​

    पैसेंजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लेक्सस ईएस 300एच में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, 10 एयरबैग, प्रीटेन्शनर्स के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट और फोर्स लिमीटर्स जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। आगे और पीछे की तरफ इसमें पार्कट्रोनिक सेंसर्स फिट किये गए हैं। पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें रियर कैमरा दिया गया है।

    Performance

    ईएस 300एच की ड्राइविंग को लेकर हमारे नतीजे अधूरे रहे।  हमने इस सेडान को सीमित समय के लिए ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे की सीधी सड़कों पर चलाकर देखा। ऐसे में इसकी राइड क्वॉलिटी, स्टीयरिंग फीडबैक, कॉर्नरिंग कैपेसिटी और हैंडलिंग को आंकना ठीक नहीं है।

    गाड़ी का स्टीयरिंग रिस्पॉन्स काफी अच्छा है। राइड के दौरान स्टीयरिंग व्हील ने बेहद अच्छा फीडबैक दिया। हमें गियर बदलने पर भी स्टीयरिंग व्हील के साथ कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। ऐसे में इस सेडान को ड्राइव करना बिलकुल भी बोरिंग नहीं लगता।

    Performance 

    लेक्सस के इंजिनियर्स ने गाड़ी के सस्पेंशन्स सेटअप को इसमें ट्यून करके पेश किया है। ऐसे में यह गाड़ी स्पीड ब्रेकर्स और छोटे-मोटे गड्ढ़ों से आसानी से गुजर जाती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस दौरान केबिन के अंदर आवाज़ भी सुनाई नहीं पड़ती। हालांकि, हमें यमुना एक्सप्रेसवे पर 6-लेन रोड पर शोर-शराबा केबिन के अंदर जरूर महसूस हुआ। लेकिन, उतार-चढ़ाव के बावजूद भी गाड़ी की राइड क्वॉलिटी बेहद अच्छी रही। तेज़ स्पीड पर राइड के दौरान गाड़ी थोड़ी बाउंसी जरूर लगती है।  

    इसके केबिन का इन्स्युलेशन लेवल बहुत अच्छा है। अलॉय व्हील्स को भी इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि रोड़ की नॉइस ना के बराबर महसूस हो।

    हाइब्रिड पॉवरट्रेन 

    लेक्सस ईएस 300एच में 2.5-लीटर इन-लाइन 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो फ्रंट पहियों पर पावर सप्लाई करती है। ड्राइविंग के दौरान ऐसा महसूस होता है कि ईएस 300एच में छठी-जनरेशन मॉडल वाली ही पॉवरट्रेन दी गई है। लेकिन, नए मॉडल में इसे कई बदलावों के साथ पेश किया गया है।  

    Performance 

    इसके इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप में कई बदलाव किये गए हैं जिसके चलते इसका वजन थोड़ा कम हुआ है, साथ ही परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है। गाड़ी के पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड किया गया है। इसका माइलेज भी का काफी अच्छा है। 

    Performance 

    राइडिंग के दौरान ऑल-इलेक्ट्रिक मोड से हाइब्रिड मोड में बदलने में फर्क बिलकुल भी महसूस नहीं होता। इसमें दिया गया सीवीटी गियरबॉक्स एक जैसी पावर सप्लाई करता है और एक निश्चित आरपीएम के बाद गाड़ी की इलेक्ट्रिक मोटर एक्टिवेट हो जाती है। ऐसे में यह राइड्स के दौरान शांत ड्राइविंग अनुभव देती है।

    इस लग्जरी सेडान कार के इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की संयुक्त पावर 217 पीएस है। ऐसे में यह कार 0 से 100 किमी प्रति/घंटे की रफ्तार को महज 8.3 सेकंड में पा लेती है। इस लिहाज से यह प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले थोड़ी स्लो साबित होती है। कार की ब्रेकिंग क्षमता भी पहले से काफी बेहतर हुई है। कंपनी का दावा है कि यह लग्जरी गाड़ी 22.37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    लेक्सस ईएस 300एच दो वेरिएंट एक्सक्विजिट और  लग्ज़री में उपलब्ध है। इनकी प्राइस क्रमशः 51.9 लाख और 56.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    निष्कर्ष 

    यदि आपने छठी जनरेशन की ईएस 300एच को चलाकर देखा है, तो इसका नया मॉडल आपको पहले से काफी हद तक सुधरा हुआ लगेगा। इसकी स्टाइलिंग बेहद आकर्षित करने वाली है। यह लग्जरी कार हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है और काफी स्पेशियस भी है। कंफर्ट ड्राइविंग के साथ-साथ यह प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले बेहद स्टाइलिश और स्पोर्टी है। ऐसे में इसे खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है।

    लेक्सस ईएस की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्टाइलिश कार
    • प्रीमियम इंटीरियर
    • बड़ा बूट स्पेस
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • लंबे पैसेंजर को हेडरूम की समस्या
    • टचस्क्रीन इंटरफेस ज्यादा अच्छा नहीं
    • एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का अभाव
    अधिक देखें

    लेक्सस ईएस न्यूज़

    • रोड टेस्ट
    • लेक्सस एलएक्स 450डी : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      लेक्सस एलएक्स 450डी : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      लेक्सस ब्रांड के बेड़े में एलएक्स 450डी सबसे बड़ी और महंगी कार है। इसकी प्राइस रेंज रोवर के लगभग बराबर है और टोयोटा लैंड क्रूज़र से ज्यादा है। एलएक्स की प्राइस ज्यादा किस कारण रखी गई है?, क्या ये प्राइस के हिसाब से बेहतर साबित होती है? इन सब के बारे में हम जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू क

      स्तुतिon अप्रैल 28, 2020
    • लेक्सस �आरएक्स 450एच : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      लेक्सस आरएक्स 450एच : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      लेक्सस की आरएक्स 450एच एसयूवी सबसे ज्यादा स्टाइलिश व यूनीक दिखने वाली कार है। हालांकि, ज्यादा कीमत के चलते यह हर किसी की पहुंच के बाहर है। कंपनी ने यह गाड़ी उन खरीदारों के लिए पेश की है जिनके लिए ज्यादा कीमत मायने नहीं रखती है और वह कुछ हटकर खरीदना पसंद करते हैं। अब जानना ये है कि क्या य

      स्तुतिon मई 05, 2020

    लेक्सस ईएस यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड75 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (75)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (27)
    • कंफर्ट (35)
    • माइलेज (7)
    • इंजन (28)
    • इंटीरियर (21)
    • स्पेस (8)
    • कीमत (12)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • p
      prince kanswal on मार्च 25, 2026
      4
      Comfortable And Midluxury Experience With Lexus
      I have been using the Lexus from past 4 years and overall it has been a very satisfying experience the car stand out for its exceptional comfort specially on long drive with smooth ride quality and well cushioned seats. In terms of performance it's not a sporty car but it delivers refined and stable drive which is perfect for daily commuting and highway cruising. The fuel efficiency is also quite decent for a luxury sedan the reliability has been excellent so far with minimal maintenance issues which is something I totally appreciate. The features and technology are useful, though the infotainment system could be a bit more user friendly. Overall Lexus is a good choice for someone who is looking for comfort, luxury and reliability rather than aggressive performance I am quite happy with my ownership experience.
      और देखें
    • m
      manit on दिसंबर 10, 2025
      5
      Lexus ES Review
      It is one of the best sedans in the price range and Lexus itself is a very trusted company and so is the car and it has good performance to conclude its one of the best in the segment in all safety ,comfort and performance along with luxury.I prefer this car very much and continue to have it for some time and still works as good as new
      और देखें
      1
    • माधव garg on फरवरी 09, 2025
      4.5
      Amazing Car
      It is a very good car, it runs very smoothly although ground clearance is very low for indian roads. Its interior is very premium and worth the price. It has good mileage too.
      और देखें
      2
    • g
      goswami satyam on दिसंबर 09, 2024
      4
      Good Sadan Car
      It's a perfect and luxurious sadan cat i am a sadan lover and i am finding a luxury sadan and i found this masterpiece it's amezing car for sadan lovers
      और देखें
      3
    • आनंद on नवंबर 23, 2024
      5
      Very Nice Car .
      Awesome car, I like this car , wonderful driving and amazing ride with Lexus . I hope you also feel good with Lexus , Ride speed safety everything is amazing.
      और देखें
      1
    • सभी ईएस रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Anmol asked on 24 Jun 2024
    Q ) What is the body type of Lexus ES?
    By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

    A ) The Lexus ES comes under the category of sedan body type.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 10 Jun 2024
    Q ) What are the safety dfeatures avaible in Lexus ES?
    By CarDekho Experts on 10 Jun 2024

    A ) The Lexus ES comes with ten airbags, ABS with EBD, hill launch assist, vehicle s...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 5 Jun 2024
    Q ) What is the boot space of Lexus ES?
    By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

    A ) The boot space of Lexus ES is 454-litres.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 28 Apr 2024
    Q ) What is the fuel type of Lexus ES?
    By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

    A ) The Lexus ES is powered by a combination of a 2.5-litre petrol unit and an elect...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 20 Apr 2024
    Q ) What is the ground clearance of Lexus ES?
    By CarDekho Experts on 20 Apr 2024

    A ) The Lexus ES has ground clearance of 151 mm.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग लेक्सस कारें

    सितंबर ऑफर देखें

    लेक्सस ईएस लेटेस्ट अपडेट

    लेक्सस ईएस को लेकर नया अपडेट क्या है?

    लेक्सस ईएस को भारत में 2021 से कोई नया अपडेट नहीं मिला है। 2024 में लेक्सस ईएस का दूसरा फेसलिफ्ट वर्जन चीन में लॉन्च किया गया था और यह वर्जन भारत में नहीं उतारा गया है। अनुमान है कि लेक्सस ईएस को नया जनरेशन अपडेट इस साल के आखिर या फिर 2026 में दिया जा सकता है। इस गाड़ी का फुल लोडेड प्लस वेरिएंट जनवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। इसमें लग्जरी वेरिएंट के मुकाबले कई अतिरिक्त एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर दिए गए हैं।

    भारत में लेक्सस ईएस की कीमत

    लेक्सस ईएस की कीमत 64 लाख रुपये (बेस वेरिएंट एक्सक्विजिट) से 69.70 लाख रुपये (टॉप वेरिएंट लग्जरी) के बीच है।

    भारत में लेक्सस ईएस के वेरिएंट

    लेक्सस ईएस दो वेरिएंट: एक्सक्विजिट और लग्जरी में आती है।

    लेक्सस ईएस का कौनसा वेरिएंट सबसे अच्छा है?

    लेक्सस ईएस का टॉप वेरिएंट लग्जरी सबसे अच्छा है क्योंकि यह एक प्रीमियम पैकेज है। इसमें कई सारे एडवांस फीचर दिए गए हैं जिसमें 17-स्पीकर मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल है।

    लेक्सस ईएस साइज

    लेक्सस ईएस की लंबाई 4975 मिलीमीटर, चौड़ाई 1865 मिलीमीटर और ऊंचाई 1445 मिलीमीटर है। इसके व्हीलबेस का साइज 2870 मिलीमीटर है जिससे इसमें पीछे वाली सीट पर अच्छा स्पेस मिलता है। इस सेडान कार का एक्सटीरियर काफी एलिगेंट है और इसमें स्लीक डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं जो इसे बेहद आकर्षक लुक देते हैं। यूनीक लुक्स के चलते यह गाड़ी अच्छी रोड प्रजेंस भी देती है।

    लेक्सस ईएस स्पेसिफिकेशन व फीचर

    लेक्सस ईएस एक फीचर लोडेड कार है जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17 स्पीकर वाला मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड सीटें, एयर प्यूरीफायर, किक सेंसर के साथ पावर्ड टेलगेट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    लेक्सस ईएस इंजन व ट्रांसमिशन ऑप्शन

    लेक्सस ईएस में सिंगल इंजन ऑप्शन दिया गया है:

    • 2.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 16 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक: यह हाइब्रिड पावरट्रेन 218 पीएस की पावर और 221 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है जो फ्रंट व्हील्स तक पावर पहुंचाता है। 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को यह गाड़ी 8.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटे है।

    लेक्सस ईएस का माइलेज क्या है?

    लेक्सस ईएस का सर्टिफाइड माइलेज 22.5 किमी/लीटर है। ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार आप इस गाड़ी से 15-20 किमी/लीटर के आसपास माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    लेक्सस ईएस सेफ्टी फीचर

    लेक्सस ईएस सेडान कार में 10 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा सेटअप, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 2018 में यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

    लेक्सस ईएस कलर ऑप्शन 

    लेक्सस ईएस गाड़ी छह कलर ऑप्शन: सोनिक क्वार्ट्ज, सोनिक टाइटेनियम, सोनिक क्रोम, सोनिक इरिडियम, ग्रेफाइट ब्लैक ग्लास फ्लेक और डीप ब्लू माइका में उपलब्ध है।

    हमें इसका यह कलर ऑप्शन सबसे ज्यादा पसंद है:

    • ग्रेफाइट ब्लैक ग्लास फ्लेक - एलिगेंट और क्लासी शेड जो ईएस कार को आकर्षक लुक देता है

    लेक्सस ईएस कितने स्पेशल एडिशन में आती है?

    लेक्सस ईएस का भारत में कोई भी स्पेशल एडिशन मॉडल फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

    क्या आपको लेक्सस ईएस खरीदनी चाहिए?

    लेक्सस ईएस एक स्पेशियस और एलिगेंट सेडान कार है जो कि 70 लाख रुपये के बजट में खरीदा जाने वाला एक अच्छा ऑप्शन है। शानदार लुक, फीचर लोडेड केबिन और ज्यादा माइलेज वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन इसे मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना योग्य दावेदार बनाता है। यदि आप मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू कार से हट कर कोई दूसरी लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं तो इसे चुनना अच्छा ऑप्शन है।

    लेक्सस ईएस का मुकाबला किनसे है?

    लेक्सस ईएस का मुकाबला टोयोटा कैमरी से है। यह गाड़ी मर्सिडीज-बेंज ई क्लास, ऑडी ए6 और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज को भी कड़ी टक्कर देती है।

    लेक्सस ईएस के साथ कितनी वारंटी और सर्विस मिल रही है?

    लेक्सस ईएस कार के साथ 8 साल या 160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है