• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लेक्सस ईएस 300एच का अपडेट मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 59.71 लाख रुपये से शुरू

    लेक्सस ने अपनी एंट्री लेवल कार ईएस 300एच (ES 300h) को नया अपडेट दिया है। इस गाड़ी में सबसे बड़ा बदलाव सेंटर कंसोल पर किया गया है। ज्यादा स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी के लिए सेंटर कंसोल पर मिलने वाले मार्के ट्रैकपैड को इसमें अब कन्वेंशनल कपहोल्डर्स से रिप्लेस कर दिया गया है। इस सेडान कार के केबिन में अब लेटेस्ट 'लेक्सस' लोगो भी मिलता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 12, 2022 14:39 ist
    info icon
    published onOct 12, 2022 14:38 IST
    last updated onOct 12, 2022 14:39 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    लेक्सस की इस एंट्री-लेवल कार में अब एडवांस टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड दी गई है।

    Lexus ES 300h 2022

    • 2022 लेक्सस ईएस 300एच के केबिन में अब सेंटर कंसोल पर लेक्सस ट्रैकपैड की बजाए कपहोल्डर्स दिए गए हैं।
    • इसमें डायनामिक वॉइस रिकग्निशन फीचर के साथ पर्सनलाइज़्ड मल्टीमीडिया सेटिंग को स्टोर करने के लिए यूज़र प्रोफाइल का ऑप्शन दिया गया है।
    • नई लेक्सस ईएस 300एच में वायरलैस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो स्टैंडर्ड दिया गया है।
    • इस गाड़ी की पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • भारत में इस सेडान कार की प्राइस अब 59.71 लाख रुपये से शुरू होकर 65.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    लेक्सस ने अपनी एंट्री लेवल कार ईएस 300एच को नया अपडेट दिया है। इस गाड़ी में सबसे बड़ा बदलाव सेंटर कंसोल पर किया गया है। ज्यादा स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी के लिए सेंटर कंसोल पर मिलने वाले मार्के ट्रैकपैड को इसमें अब कन्वेंशनल कपहोल्डर्स से रिप्लेस कर दिया गया है। इस सेडान कार के केबिन में अब लेटेस्ट 'लेक्सस' लोगो भी मिलता है।

    Lexus ES 300h interiors

    नए अपडेट के साथ इस गाड़ी के दोनों वेरिएंट्स में अब वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और वायरलैस एप्पल कारप्ले स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। यह गाड़ी अब लेक्सस डायनामिक स्पीच रिकग्निशन सिस्टम और प्रोफाइल फंक्शन के साथ आती है जो यूज़र को अपनी पसंद के मुताबिक मीडिया को पर्सनलाइज़ करने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार इस गाड़ी के हैंड्सफ्री ट्रंक फंक्शन को भी सुधारा गया है।

    इस सेडान कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह गाड़ी अब भी 2.5-लीटर हाइब्रिड पावरट्रेन सिस्टम के साथ आती है जिसका संयुक्त आउटपुट 218 पीएस है। इस पावरट्रेन के साथ इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स मिलता है। नए अपडेट्स मिलने से इस लग्ज़री सेडान कार की प्राइस थोड़ी बढ़ गई है , इस गाड़ी की कीमत अब 59.71 लाख रुपये से शुरू होकर 65.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने टोयोटा की फ्लैक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार के पायलट प्रोजेक्ट को किया लॉन्च

    लेक्सस इंडिया के प्रेजिडेंट नवीन सोनी का कहना है कि “लेक्सस इंडिया ऐसी कारों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो हमारे कस्टमर्स की जरूरतों के मुताबिक हो और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ उन्हें अच्छा कम्फर्ट भी दे। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नई डिज़ाइन से लैस नई लेक्सस ईएस सेडान कार हमारे लग्ज़री कस्टमर्स को काफी आकर्षित करेगी जिससे उन्हें अच्छा ओनरशिप एक्सपीरिएंस भी मिल सकेगा।"

    भारत में ग्राहकों को लेक्सस ईएस 300एच एक्सक्विजिट वेरिएंट अब 59.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) प्राइस पर मिलेगा, जबकि ईएस 300एच लग्ज़री वेरिएंट की नई कीमत 65.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) रखी गई है।

    यह भी देखें : लेक्सस ईएस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    लेक्सस ईएस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है