बीवाईडी एटो 3
बीवाईडी एटो 3 कीमत एन्ड& वेरिएंट
Atto 3 के 3 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹24.99L से. यह BYD की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है, born-EV e-Platform 3.0 पर बनी और इसमें वही Blade Battery है जो nail-penetration test पास कर चुकी है और जिसके ऊपर से 46-tonne ट्रक तक गुज़ारा गया है. Dynamic (₹24.99L) में 49.92 kWh पैक (468 km ARAI) मिलता है, साथ में वही 150 kW / 310 Nm मोटर, 7 airbags (एक ड्राइवर far-side bag समेत), 12.8-inch रोटेटिंग टचस्क्रीन, panoramic sunroof, इलेक्ट्रिक टेलगेट, V2L मोबाइल पावर और 6 स्पीकर. Premium (₹30.35L) पर आकर कंप्रोमाइज़ खत्म हो जाता है, 60.48 kWh पैक रेंज को 521 km ARAI तक बढ़ा देता है (0-100 घटकर 7.3s रह जाता है), और इसमें पूरा ADAS suite (stop & go वाला adaptive cruise, AEB, lane keep, blind spot, rear cross traffic), 360° व्यू मॉनिटर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Dirac HD 8-speaker ऑडियो, वायरलेस चार्जर और इलेक्ट्रिकली रिट्रैक्टेबल मिरर जुड़ जाते हैं. Superior (₹34.49L) इसके ऊपर NFC card key, one-touch टेलगेट और डोर हैंडल पर music-rhythm ambient lighting देता है. ज़्यादातर बायर्स Premium (₹30.35L) पर आते हैं, 521 km बैटरी, पूरा ADAS, 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स सब यहीं मिल जाती हैं, और Superior की NFC key और ambient-light की चमक-दमक के लिए ~₹4.14L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.
बीवाईडी एटो 3 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 468 - 521 किमी |
| पावर | 201 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 49.92 - 60.48 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 80 किलोवाट चार्जर के साथ 50 मिनट (0-80%) |
| चार्जिंग टाइम एसी | 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8 घंटे |
| बूट स्पेस | 440 लीटर |
एटो 3 2026: लेटेस्ट updates
लेटेस्ट अपडेट: बीवाईडी को भारत में 11 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस को कुछ समय के लिए बरकरार रखा है।
बीवाईडी एटो 3 प्राइसः बीवाईडी एटो 3 की कीमत 24.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की प्राइस 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
वेरिएंट्सः एटो 3 इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट - डायनामिक, प्रीमियम, और सुपिरियर में उपलब्ध है।
सीटिंग कैपेसिटीः यह 5 सीटर कार है जिसमें पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं।
बैटरी पैक और रेंज: इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जिसे 60.48केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर सप्लाई होती है। इसमें लगी मोटर 204पीएस की पावर और 310एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज में इसकी रेंज 521 किलोमीटर है। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 7.3 सेकंड लगते हैं।
चार्जिंगः इसके साथ 7 किलोवॉट एसी चार्जर मिलता है जिससे इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 10 घंटा लगते हैं। 80 किलोवॉट फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 50 मिनट में 80 फीसदी चार्ज होती है। एटो3 की बैटरी से कई गैजेट को पावर सप्लाई भी की जा सकती है।
फीचर: इसमें 360 डिग्री रोटेटिंग 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिक टेलगेट और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर: सुरक्षा के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 7 एयरबैग और हिल स्टार्ट-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। एटो 3 में एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है जिसके तहत इसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कोलिशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लैन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
कंपेरिजनः बीवाईडी एटो 3 के कंपेरिजन में भारत में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से ज्यादा प्रीमियम है।
एटो 3 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- अच्छी रोड प्रजेंस और डिजाइन भी है खास
- इंटीरियर क्वालिटी, स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी के मामले में बेहतर
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- बीवाईडी का सीमित डीलर/सर्विस नेटवर्क
- टीरियर डिजाइन हर किसी को अट्रेक्ट करने में सक्षम नहीं
बीवाईडी एटो 3 रिव्यू
ओवरव्यू

बिल्ड योर ड्रीम (बीवाईडी) कंपनी ने एटो3 इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में भारत में पेश किया है। ये चाइनीज कार कंपनी लिथियम बैटरी बनाने से लेकर ब्लेड बैटरी, सेमी-कंडक्टर और सॉफ्टवेयर बनाने तक कुछ भी चीज़ें आउटसोर्स नहीं करती है। इस रिव्यू के जरिये हम जानेंगे बीवाईडी एटो3 में क्या कुछ मिलता है ख़ास:
एक्सटीरियर
एटो 3 ईवी कार सिंगल एल्युमिनियम ब्लॉक से तैयार की गई लगती है। एक्सटीरियर पर इसमें फ्रंट से लेकर रियर साइड तक स्मूद लाइंस मिलती हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर पर कई सारे आकर्षित करने वाले एलिमेंट्स मिलते हैं जिनमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स में ब्लू एलिमेंट्स, क्लोज़्ड ऑफ़ ग्रिल, सी-पिलर एक्सेंट पर वेवी फिनिश और कनेक्टेड टेललैंप्स (कूल डायनामिक इंडिकेटर्स के साथ) शामिल है।


राइडिंग के लिए इसमें टरबाइन स्टाइल डिज़ाइन वाले 18-इंच के ड्यूल-टोन व्हील्स दिए गए हैं।

टरकॉइज़ और रेड शेड इसके एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन है। आप इस इलेक्ट्रिक कार को व्हाइट सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में भी चुन सकते हैं।
इसे दमदार एसयूवी कार तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन यह एक बड़ी कार जरूर है जो लुक्स के मामले में काफी आकर्षित करने वाली लगती है। यह गाड़ी दिखने में क्रेटा और सेल्टोस से थोड़ी बड़ी लगती है।
इंटीरियर
बीवाईडी एटो3 का इंटीरियर काफी फंकी है। इसकी डिज़ाइन सोम्ब्रे एक्सटीरियर के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर लगती है।
इसके केबिन में डीप ब्लू, ऑफ-व्हाइट और ब्रश्ड एल्युमिनियम शेड का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जिसके चलते इसका केबिन काफी स्पेशियस लगता है।

इसके आर्मरेस्ट ट्रेडमिल और एसी वेंट्स डंबेल की याद दिलाते हैं। दमदार फील देने के लिए इसमें डैशबोर्ड पर व्हाइट एलिमेंट्स दिए गए हैं।

इस गाड़ी के केबिन की डिज़ाइन इतनी ख़ास नहीं है, लेकिन इसकी फिट व फिनिश क्वॉलिटी बेहद दमदार है।
स्पेस व प्रेक्टिकेलिटी
बीवाईडी एटो3 की फ्रंट सीटें बेहद कम्फर्टेबल लगती हैं। सीटों पर इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट भी मिलता है। इसकी केवल ड्राइवर सीट ही हाइट एडजस्टेबल है।

केबिन के अंदर इसमें अच्छा-खासा स्पेस मिलता है, लेकिन इसमें दिए गए साइड बोल्स्टर ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए सीटों को थोड़ा सुविधाजनक बना सकते हैं।
फ्रंट सीट पर 6 फुट के पैसेंजर के बैठने के बावजूद भी इसमें रियर सीट पर अच्छा स्पेस मिलता है। इसमें हेडरूम, फुटरूम या नीरूम को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।

चूंकि इसका सीट बेस एकदम फ्लैट है, इसमें अंडरथाई सपोर्ट आइडियल से कम मिलता है।
रियर साइड पर इसमें एवरेज साइज़ के तीन एडल्ट पैसेंजर्स बैठ तो सकते हैं लेकिन यहां वे एक-दूसरे में घुसे हुए से रहेंगे। सभी पैसेंजर के लिए इसमें सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और 3-पॉइंट सीटबेल्ट की सुविधा मिलती है।
इसमें स्पेशियस डोर पॉकेट, दो कपहोल्डर्स (फ्रंट व रियर पर) और फ्रंट आर्मरेस्ट पर स्टोरेज कम्पार्टमेंट मिलता है।

फीचर लिस्ट
यह गाड़ी सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें कई दमदार फीचर मिलते हैं।
इसकी फीचर लिस्ट में कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।

बीवाईडी एटो3 ईवी कार में इलेक्ट्रिक रोटिंग 12.8-इंच टचस्क्रीन और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है, लेकिन इसके साथ इसमें वायरलैस फीचर नहीं दिया गया है।

इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 5-इंच की स्क्रीन मिलती है जिसका फॉन्ट साइज़ काफी छोटा है। यदि कंपनी इस कार में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए बड़ी 7-इंच या 8-इंच की स्क्रीन देती तो बेहतर रहता।

केबिन के अंदर इसमें कई यूनीक टच भी मिलते हैं जैसे कार को अनलॉक (कीकार्ड के जरिये) करने के लिए मिरर पर एनएफसी, बॉटल या मैगज़ीन को जगह पर होल्ड करने के लिए डोर पैड पर 'गिटार' स्ट्रिंग, पिक्चर और वीडियो को क्लिक करने के लिए फ्रंट कैमरा और कैमरे में इन-बिल्ट डैशकैम फीचर।

इसमें वेंटिलेटेड सीटें और रियर विंडो पर सनब्लाइंड फीचर नहीं दिया गया है।
सुरक्षा
सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।
इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है जो 3डी होलोग्राफिक इमेज दिखाता है जिससे एटो3 को टाइट स्पॉट में पार्क करने में मदद मिलती है।

इसकी लेवल 2 एडीएएस टेक्नोलॉजी में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट शामिल है। यह सभी फीचर्स भारतीय ड्राइविंग कंडीशन में काम आते हैं।
यूरो एनकैप और ऑस्ट्रेलियन एनकैप क्रैश टेस्ट में एटो3 को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
बूट स्पेस
बीवाईडी एटो3 ईवी में पावर्ड टेलगेट दिया गया है। इस कार में 440 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

बीवाईडी एटो 3 ईवी कार में 60:40 स्प्लिट और फ्लैट फोल्डिंग रियर बेंच सीटें दी गई हैं। रियर सीटें फोल्ड करने पर इस कार में 1,340 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

परफॉरमेंस
बीवाईडी की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी के अपने कई सारे फायदे हैं भले ही मार्केटिंग की भाषा में इसे लेकर कुछ भी बढ़ा चढ़ा कर बताया जाए।
एटो3 ईवी में 60.48 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है।
डीसी फास्ट चार्जर के जरिए यह गाड़ी 0 से 80 प्रतिशत 50 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, रेगुलर हाउसहोल्ड सॉकेट के जरिए इसे चार्ज होने में 9.5 से 10 घंटे का समय लगता है।

इसमें 150 किलोवाट की मोटर लगी है जो 200 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार है, ऑल-व्हील ड्राइव कार नहीं है।
इस गाड़ी की परफॉर्मेंस इतनी ख़ास नहीं है, लेकिन यह ड्राइविंग के दौरान इतनी बुरी भी नहीं लगती है। यह ईवी 0 से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है। एटो 3 का नॉइस इन्स्युलेशन लेवल भी काफी अच्छा है।

बीवाईडी एटो 3 में अच्छा-ख़ासा टॉर्क मिलता है जिसके चलते यह ट्रैफिक में आसानी से निकल जाती है। हालांकि, यह गाड़ी रिलैक्स मोड में चलाने पर सबसे बेस्ट लगती है।
इस गाड़ी के साथ तीन ड्राइव मोड्स: ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट और सिलेक्टेबल रिजनरेशन मिलते हैं।

एटो 3 ईवी कार के ड्राइव एक्सपीरिएंस के बारे में सबसे अच्छी बात इसका माइलेज है। इसमें बैटरी-मोटर-सॉफ्टवेयर काफी मजबूती से इंटीग्रेटेड है।
इसका डीटीई रीड-आउट्स सबसे सटीक है। तय की गई दूरी और रेंज के बीच हमेशा लगभग 1:1 का रेश्यो होता है जैसा कि हमने बीवाईडी ई6 एमपीवी के साथ भी अनुभव किया है।

स्पोर्ट मोड में स्विच करने पर इसमें अच्छा थ्रॉटल मिलता है जिससे इसकी रेंज कम हो जाती है।
कई ग्राहकों को कहना है कि बीवाईडी ई6 एमपीवी फुल चार्ज पर 450 से 480 किलोमीटर के बीच की दूरी तय करती है।
ई6 एमपीवी (60.48 केडब्ल्यूएच vs 71.7 केडब्ल्यूएच) के मुकाबले एटो3 कार स्मॉल बैटरी पर चलती है, लेकिन इसमें ज्यादा पावरफुल मोटर जरूर लगी हुई है जिसके चलते इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 400 से 450 किलोमीटर के बीच रहती है।
राइड और हैंडलिंग
एटो 3 ईवी को ड्राइव करना एकदम रिलैक्सिंग लगता है। शांत ईवी कारों में टायर और हवा की आवाज़ थोड़ी परेशान करने वाली लग सकती है। एटो 3 ईवी के केबिन का साउंड इन्स्युलेशन लेवल काफी अच्छा है जिसके चलते इसमें बाहर का शोर शराबा बिलकुल महसूस नहीं होता है।
इसमें स्पीकर्स से एक आर्टिफिशल इंजन साउंड भी आता है ताकि आपको ऐसा ना लगे कि आप कुछ ड्राइव नहीं कर रहे हैं। आप चाहें तो इसको किसी दूसरी आवाज में भी तब्दील कर सकते हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार की राइड क्वालिटी बेहद अच्छी है। खराब सड़कों पर ड्राइव करने में इसमें कोई ज्यादा झटके या मूवमेंट महसूस नहीं होता है। तेज़ स्पीड पर भी यह गाड़ी एकदम बैलेंस्ड लगती है।
स्मॉल ट्रिप के दौरान हम एटो 3 कार की हैंडलिंग क्वॉलिटी के बारे में भी जान सके। चाहे बात रोज़ाना सिटी में चलाने की हो या फिर हाइवे पर ड्राइव करने की, इस गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील एकदम रेस्पॉन्सिव लगता है।
निष्कर्ष
बीवाईडी एटो3 ईवी को नहीं चुनने की कोई वजह नहीं है। यह गाड़ी 50 लाख रुपये से कम प्राइस में एक दमदार इलेक्ट्रिक कार है।

डिज़ाइन से लेकर फीचर्स, परफॉर्मेंस व रेंज तक, एटो 3 कार एकदम शानदार पैकेज साबित होता है। यदि आप 40 लाख प्राइस रेंज इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो यह गाड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी।
बीवाईडी एटो 3 कलर
भारत में बीवाईडी एटो 3 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
हार्बर ग्रे
सर्फ ब्लू
स्की व्हाइट
कॉस्मॉस ब्लैक
comparing बीवाईडी एटो 3 rivals
Rs.24.99 - 34.49 लाख* | Rs.22.99 - 28.09 लाख* | Rs.21.90 - 31.25 लाख* | Rs.41.50 - 53.65 लाख* | Rs.18.03 - 25.22 लाख* | Rs.41.90 - 55.90 लाख* | Rs.17.99 - 20.75 लाख* | Rs.18.19 - 20.09 लाख* |
| रेटिंगUser Review (108) | User Review (11) | User Review (124) | User Review (46) | User Review (30) | User Review (10) | User Review (128) | User Review (11) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी49.92 - 60.48 केडब्ल्यूएच | 59.6 - 70 केडब्ल्यूएच | 59 - 79 केडब्ल्यूएच | 61.44 - 82.56 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 71.8 - 82.56 केडब्ल्यूएच | 50.3 केडब्ल्यूएच | 59.6 केडब्ल्यूएच |
| रेंज468 - 521 किमी | 438 - 532 किमी | 542 - 656 किमी | 510 - 650 किमी | 390 - 510 किमी | 520 - 567 किमी | 461 किमी | 463 - 468 किमी |
| चार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8 घंटे | - | 140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट | - | 100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%) | 230 किलोवाट चार्जर के साथ 24 मिनट (10-80%) | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 9 घंटे (0-100%) | - |
| पावर201 बीएचपी | 174.33 - 348.66 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 201.15 - 523 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 228 - 523 बीएचपी | 174.33 बीएचपी | 174.33 - 201.15 बीएचपी |
| एयरबैग7 | 7 | 6-7 | 9 | 6 | 11 | 6 | 7 |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 Star | - | - | 5 Star | - | - | - | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एटो 3 बनाम वीएफ7 | एटो 3 बनाम एक्सईवी 9ई | एटो 3 बनाम सील | एटो 3 बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिक | एटो 3 बनाम सीलायन 7 | एटो 3 बनाम एमजी जेडएस ईवी | एटो 3 बनाम वीएफ6 |
बीवाईडी एटो 3 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore बीवाईडी एटो 3 दूसरा hand कारें
बीवाईडी एटो 3 यूज़र रिव्यू
- सभी (108)
- स्टाइलिंग से जुड़े (37)
- कंफर्ट (37)
- माइलेज (7)
- इंजन (3)
- इंटीरियर (38)
- स्पेस (16)
- कीमत (27)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Zero Cost For Four Wheeler In IndiaI drive BYD Atto 3 excellent performance in electric cars presently available in india with in 4 seconds it's reaching 100 kms and seating driving comfortability awesome all just in Rs. 24.99 - 33.99 Lakh/- its strongly recommendable for indian roads and traffic sales and service super in AP and Telangana where usually we travel on an average we are spending Rs 1.50 per kms.और देखें
- Review And CostThis car is comfortable to drive. Look wise it is attractive and stylish mileage and security feature is too good. As for as charging is concerned In India charging network in India is not good so avoid highway routes and a long drive. If you solar charging network at home then it will reduce your driving cost so overall I recommend it.और देखें1 1
- It's A Flashy And Pratical Car Inside OutIt gives range of 450km(approx.) in Winters and range of 350km in Summer . With ambient light,voice commands, You can use your phone to lock and unlock car , automatic tailgate , sunroof , 360° camera , ADAS , regenerative braking and many more . Brakes are extremely effective if anyone is buying this go easy on brakes they are extremely responsiveऔर देखें1
- Overall Very GoodFirst thing is the look its very eye catching. Color comes very eye satisfying. Now the range is somehow nearly same as expected and gives a wonderful power performance also the other features like interior, boot space and the seats are very comfortable, 5 person can easily travel a long distance without much harassmentऔर देखें
- COMPLETE PACKAGEThis car is complete package of all people.all feature and technology are used in this .BYD atto 3 is a powerful and stylish very comfortable luxury very good and simless driving experience.This car used people to show of and very less expensive all people can affordable price and low maintenance.और देखें1
- अधिक देखें
बीवाईडी एटो 3 रेंज
बीवाईडी एटो 3 की रेंज 468 - 521 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 468 - 521 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
बीवाईडी एटो 3 प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Kia Syros EV offers impressive range, modern features, and a spacious cabin,...और देखें
A ) The key features of BYD Atto 3 are 60.48 kWh Battery capacity, 9.5 hours (7.2 kW...और देखें
A ) He BYD Atto 3 has FWD (Front Wheel Drive) System.
A ) The BYD Atto 3 has 7 airbags.
A ) The BYD Atto 3 has max power of 201.15bhp.

बीवाईडी एटो 3 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
- न्यू वैरिएंट
बीवाईडी सीलायन 7Rs.41.90 - 55.90 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख*

