• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो की बुकिंग हुई शुरू, 5 जुलाई को होगी लॉन्च

    इसे नेक्सा डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा और ये मारुति की अब तक की सबसे महंगी कार होगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 19, 2023 16:04 ist
    info icon
    published onJun 19, 2023 16:04 IST
    last updated onJun 19, 2023 16:04 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Invicto MPV

    • नेक्सा डीलरशिप पर 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हुई इस नई मारुति एमपीवी कार की बुकिंग
    • इनोवा हाईक्रॉस का रीबैज्ड वर्जन है ये जिसका एक्सटीरियर डिजाइन होगा थोड़ा अलग
    • 10 इंच की टचस्क्रीन यूनिट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ड्युल जोन फ्रंट एवं रियर एसी, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग ​असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे इसमें 
    • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ हाईक्रॉस वाले 2 लीटर पेट्रोल इंजन की मिलेगी चॉइस
    • 19 लाख रुपये (एक्सशोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरुआती कीमत 

    25000 रुपये के टोकन अमाउंट पर नई मारुति इ​नविक्टो एमपीवी कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसे 5 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    Toyota Innova Hycross

    (संदर्भ के लिए टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की तस्वीर का किया गया है इस्तेमाल)

    बता दें कि इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही एक रीबैज्ड वर्जन है जो कि टोयोटा-सुजुकी की ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत तैयार की गई है। ग्रैंड विटारा/हाइराइडर और ग्लैंजा/बलेनो की तरह नई इनविक्टो का एक्सटीरियर डिजाइन हाईक्रॉस से अलग होगा। 

    यह भी पढ़ें: जल्द मारुति ला रही है एक नई एमपीवी कार, 30 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है इसकी कीमत

    इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड इनविक्टो का इंटीरियर फैंसी और प्रीमियम होगा। फीचर्स के तौर पर इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्युअल जोन एसी और 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स नजर आएंगे। सेफ्टी के लिए इस एमपीवी कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और रडार बेस्ड एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।

    Toyota Innova Hycross

    इनविक्टो में हाईक्रॉस की तरह हाइब्रिडाइजेशन के ऑप्शन के साथ 2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। हाईक्रॉस में ये स्ट्रॉन्ग हाइ​ब्रिड पावरट्रेन 186 पीएस की पावर जनरेट करता है और इसका माइलेज 23.2 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। इनविक्टो का भी स्पेसिफिकेशन इसी के समान हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें: किया कैरेंस लग्जरी प्लस Vs टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार की कीमत 18.55 लाख रुपये से लेकर 29.99 लाख रुपये (एक्सशोरूम) है। हमारा मानना है कि मारुति इनविक्टो की कीमत 19 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है। वैसे तो इसका सीधा मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं रहेगा, मगर ये किआ कैरेंस का एक प्रीमियम विकल्प साबित होगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है