• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स : इस महीने कॉम्पैक्ट हैचबैक कारों पर करें 53,000 रुपये तक की बचत!

    कार कंपनियों द्वारा कॉम्पैक्ट हैचबैक मॉडल्स पर जुलाई माह में आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। सभी ऑफर्स की वैधता 31 जुलाई रखी गई है। इस महीने किस कॉम्पैक्ट हैचबैक पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट, जानें यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 20, 2020 19:17 ist
    info icon
    published onJul 20, 2020 19:17 IST
    last updated onJul 20, 2020 19:17 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट
    • मारुति सेलेरियो पर 53,000 रुपए तक की अधिकतम बचत की जा सकती है।
    • डैटसन गो कार पर 50,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है।  
    • टाटा टियागो पर 35,000 तक की छूट दी जा रही है।
    • मारुति वैगन आर पर 32,000 रुपए तक की सेविंग की जा सकती है।
    • सभी ऑफर्स 31 जुलाई तक मान्य हैं। 

    कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में मारुति (Maruti) काफी लंबे समय से अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसकी वजह सेगमेंट में उपलब्ध कंपनी के तीन बेहतरीन मॉडल्स हैं। इनमें बेस्ट सेलर वैगनआर भी शामिल हैं। इसके अलावा इस सेगमेंट में टाटा, हुंडई और डैटसन के एक-एक मॉडल्स भी उपलब्ध हैं। इन सभी कार कंपनियों द्वारा अपने कॉम्पैक्ट हैचबैक मॉडल्स पर जुलाई माह में आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। सभी ऑफर्स की वैधता 31 जुलाई रखी गई है। इस महीने किस कॉम्पैक्ट हैचबैक पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट, जानें यहां:- 

    मारुति सेलेरियो (4.41 लाख रुपए से 5.68 लाख रुपए)

    Maruti Celerio

    ऑफर 

    राशि  

    कंज़्यूमर ऑफर

    30,000 रुपए  

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपए 

    कुल लाभ

    53,000 रुपए तक

    • ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स सेलेरियो (Celerio) के एमटी और एएमटी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।  
    • यह सभी ऑफर्स सेलेरियो एक्स पर भी दिए जा रहे हैं।
    • सेलेरियो के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर भी यही ऑफर्स मिल रहे हैं। 
    • भारत में सेलेरियो एक्स की प्राइस 4.90 लाख रुपए से 5.67 लाख रुपए के बीच है। 

    मारुति वैगन आर (4.45 लाख रुपए से 5.94 लाख रुपए)

    Maruti Wagon R

    ऑफर 

    राशि  

    कंज़्यूमर ऑफर

    10,000 रुपए  

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपए 

    कुल लाभ

    32,000 रुपए तक 

    • सभी ऑफर्स वैगन आर (Wagon R) के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर मान्य हैं।

    टाटा टियागो (4.60 लाख रुपए से 6.60 लाख रुपए)

    Tata Tiago

    ऑफर 

    राशि  

    कंज़्यूमर ऑफर

    15,000 रुपए  

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपए तक   

    कुल लाभ

    35,000 रुपए तक 

    यह भी पढ़ें : टाटा की कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो इस महीने इन मौकों का फायदा उठाने से ना चूकें!

    हुंडई सैंट्रो (4.57 लाख रुपए से 6.25 लाख रुपए) 

    Hyundai Santro

    ऑफर 

    बीएस6 सैंट्रो 

     

    एरा (बेस वेरिएंट)

    अन्य वेरिएंट्स

    कैश डिस्काउंट

    15,000  रुपए

    25,000  रुपए 

    एक्सचेंज बोनस

    15,000  रुपए

    15,000 रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपए

    5,000  रुपए

    कुल लाभ

    35,000 रुपए तक 

    45,000 रुपए तक   

    • हुंडई अपनी सैंट्रो हैचबैक (Santro) पर ऊपर दिए गए ऑफर्स के अलावा 3-साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 3-साल की रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा भी दे रही है।  

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें महिंद्रा की कार और कीजिए 3.5 लाख रुपये तक की बचत!

    डैटसन गो (3.99 लाख रुपए से 6.45 लाख रुपए) 

    Datsun GO

    ऑफर

    राशि   

    कैश डिस्काउंट

    --

    एक्सचेंज बोनस

    15,000  रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000  रुपए 

    अतिरिक्त लाभ

    25,000  रुपए तक

    कुल लाभ

    50,000  रुपए तक

    • यह ऑफर्स सभी ग्राहक प्राप्त कर सकते हैं।
    • उत्तर और पश्चिम भारत में रहने वाले खरीददार इस कार पर 'बाय नाउ एंड पे इन 2021’ स्कीम का लाभ भी उठा सकते हैं। वहीं, दक्षिण और पूर्वी इलाकों में रहने वाले लोग इस माह डैटसन गो (Datsun Go) को 6.99 प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस पर ले सकते हैं।  

    नोट : ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए हम आपको कंपनी की नज़दीकी डीलरशिप्स पर संपर्क करने की सलाह देंगे। 

    निष्कर्ष  : कुल मिलाकर, कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में मारुति सेलेरियो पर अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद डैटसन गो, हुंडई सैंट्रो और मारुति वैगनआर पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है।  हालांकि, मारुति इग्निस भी इस सेगमेंट का हिस्सा है। लेकिन, इस महीने इस कार पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने हुंडई की कारों पर पाएं 60,000 रुपए तक की छूट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है