• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने खरीदें महिंद्रा की कार और कीजिए 3.5 लाख रुपये तक की बचत!

    महिंद्रा लॉकडाउन से पहले देश में फाइव डिजिट में अपनी कारों की सेल करती थी और अनलॉक फेज़ में यह आंकड़ा पार करना अभी बाकी है। मार्च से लेकर अब कंपनी लगभग 15,000 कारों को बेचने में सक्षम रही है। वहीं, टाटा की सेल्स जून महीने में 11,500 यूनिट्स के आसपास रही थी। अब महिंद्रा अपनी सेल्स को बढ़ावा देने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक्सयूवी 500 और स्कॉर्पियो समेत कई एसयूवी कारों आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। बता दें कि कंपनी के सभी ऑफर्स 31 जुलाई तक ही मान्य हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 09, 2020 11:04 ist
    info icon
    published onJul 09, 2020 11:01 IST
    last updated onJul 09, 2020 11:04 IST
    5.3K Views
    • Write a कमेंट
    • महिंद्रा अपनी अल्टुरस जी4 पर 3.5 लाख रुपये तक के लाभ दे रही है।
    • एक्सयूवी500 और बोलेरो पर कोई कैश डिस्काउंट और अतिरिक्त लाभ नहीं दिए जा रहे हैं।
    • सभी ऑफर्स 31 जुलाई तक मान्य हैं। 

    महिंद्रा लॉकडाउन से पहले देश में फाइव डिजिट में अपनी कारों की सेल करती थी और अनलॉक फेज़ में यह आंकड़ा पार करना अभी बाकी है। मार्च से लेकर अब कंपनी लगभग 15,000 कारों को बेचने में सक्षम रही है। वहीं, टाटा की सेल्स जून महीने में 11,500 यूनिट्स के आसपास रही थी। अब महिंद्रा अपनी सेल्स को बढ़ावा देने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक्सयूवी 500 और स्कॉर्पियो समेत कई एसयूवी कारों आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। बता दें कि कंपनी के सभी ऑफर्स 31 जुलाई तक ही मान्य हैं।

    यहां देखें महिंद्रा की किस एसयूवी पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:- 

    मॉडल्स

    कैश डिस्काउंट

    एक्सचेंज बोनस

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    अतिरिक्त ऑफर्स

    कुल लाभ

    एक्सयूवी300

    30,000 रुपए तक

    25,000 रुपए तक

    4,500 रुपए तक

    5,000  रुपए तक

    64,500  रुपए तक

    एक्सयूवी500

    --

    30,000  रुपए तक

    9,000 रुपए तक

    --

    39,000  रुपए तक

    स्कॉर्पियो

    20,000 रुपए तक

    25,000 रुपए तक

    5,000  रुपए तक

    10,000  रुपए तक

    60,000  रुपए तक

    बोलेरो

    -

    10,000  रुपए तक

    3,500 रुपए तक

    --

    13,500  रुपए तक

    अल्टुरस जी4  

    2.40 लाख रुपए तक

    50,000  रुपए तक

    15,000  रुपए तक

    --

    3.05 लाख रुपए तक

    केयूवी100 एनएक्सटी

    33,055  रुपए तक

    20,000  रुपए तक

    4,000 रुपए तक

    5,000  रुपए तक

    62,055  रुपए तक

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स केवल दिल्ली में ही मान्य हैं। हालांकि, महिंद्रा की इन कारों पर मिलने वाले ऑफर्स दूसरे शहरों में इससे भिन्न हो सकते हैं। सभी ऑफर्स चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको अधिक जानकरी के लिए नज़दीकी महिंद्रा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।   

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें मारुति की कार और कीजिए 53,000 रुपये तक की बचत

    Mahindra XUV500

    • महिंद्रा अपनी एक्सयूवी300 (XUV300) के पेट्रोल वेरिएंट पर 5000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है।
    • एक्सयूवी500 (XUV500) और बोलेरो पर कोई कैश डिस्काउंट और ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।
    • महिंद्रा की अल्टुरस जी4 पर 3.05 लाख रुपए तक के अधिकतम लाभ मिल रहे हैं।

    अनुमान है कि कंपनी अपनी नेक्स्ट जनरेशन थार (Next Generation Thar) को अगस्त 2020 तक लॉन्च कर सकती है। यह एक फीचर लोडेड कार हो सकती है। इसके अलावा कंपनी बीएस6 महिंद्रा मराज़ो और टीयूवी300 फेसलिफ्ट को भी जल्द पेश करने वाली है। वहीं, नेक्स्ट-जनरेशन स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500 को 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : जुलाई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने होंडा की कारों पर कीजिए 1.60 लाख रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है