• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कम बजट में पैनोरमिक सनरूफ फीचर वाली कार लेने का बना रहे हैं प्लान, तो ये है पांच बेस्ट ऑप्शन

    नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पैनोरमिक सनरूफ सबसे ज्यादा पसंदीदा फीचर बन चुका है। 10 लाख रुपये से कम बजट में आने वाली अधिकतर कारों में सिंगल-पेन सनरूफ फीचर दिया जाने लगा है, जबकि पैनोरमिक सनरूफ अभी भी एक प्रीमियम फीचर है जो केवल कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट से उपलब्ध है। यहां हमनें पैनोरमिक सनरूफ भारत की पांच अफोर्डेबल कारों का जिक्र किया है जिनके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 26, 2024 17:25 ist
    info icon
    published onMar 26, 2024 17:25 IST
    last updated onMar 26, 2024 17:25 IST
    207 Views
    • Write a कमेंट

    5 most affordable cars with a panoramic sunroof in India

     

    एमजी एस्टर

    सिलेक्ट - 12.98 लाख रुपये

    MG Astor

    एमजी एस्टर कॉम्पेक्ट एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ फीचर सिलेक्ट वेरिएंट से मिलता है। सिलेक्ट एस्टर एसयूवी का मिड वेरिएंट है जिसमें केवल 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (110 पीएस) दिया गया है।

    हुंडई क्रेटा

    एस (ओ) - 14.32 लाख रुपये

    Hyundai Creta

    हुंडई की पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा में भी पैनोरमिक सनरूफ फीचर दिया गया है। हालांकि, यह फीचर इसमें केवल एस (ओ) वेरिएंट के साथ मिलता है जिसे मिड-वेरिएंट एस के ऊपर पोज़िशन किया गया है। हालांकि, इसमें सनरूफ के साथ दी गई वॉइस एनेबल्ड फंक्शनेलिटी केवल एसएक्स वेरिएंट से ही मिलती है।

    2024 किया सेल्टोस

    एचटीएक्स - 15.20 लाख रुपये

    Kia Seltos

    फेसलिफ्ट सेल्टोस में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन मिड-2023 में शामिल किया गया था। इस एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ फीचर मिड-वेरिएंट एचटीएक्स से मिलना शुरू होता है। इस वेरिएंट में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

    अल्फा - 15.51 लाख रुपये

    Maruti Grand Vitara

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में पैनोरमिक सनरूफ फीचर टॉप अल्फा वेरिएंट में दिया गया है। ग्रैंड विटारा के अल्फा वेरिएंट में रेगुलर 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 पीएस) के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं।

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर

    वी- 16.04 लाख रुपये

    Toyota Hyryder

    अर्बन क्रूज़र हाइराइडर में पैनोरमिक सनरूफ फीचर टॉप वेरिएंट वी के साथ दिया गया है। ग्रैंड विटारा की तरह ही इस कार में भी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 पीएस) के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है