• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस की कुछ डीलरशिप पर बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    2025 किआ कैरेंस को अप्रैल के आखिर तक पेश किया जा सकता है और इसके साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 08, 2025 19:36 ist
    info icon
    published onApr 08, 2025 19:36 IST
    last updated onApr 08, 2025 19:36 IST
    129 Views
    • Write a कमेंट

    • 2025 किआ कैरेंस की कुछ डीलरशिप ने 25,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग शुरू कर दी है।

    • इसके एक्सटीरियर अपडेट में नए लाइटिंग एलिमेंट्स, नए अलॉय व्हील और नए बंपर दिए जा सकते हैं।

    • फीचर लिस्ट में बड़ा ड्यूल स्क्रीन सेटअप, एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा शामिल किया जा सकता है।

    • नई कैरेंस में पहले वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

    • 2025 किआ कैरेंस की कीमत करीब 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किआ कैरेंस एमपीवी कार को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था और अब इसे पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। 2025 कैरेंस को इस महीने पेश किया जाएगा और अब कुछ डीलरशिप ने 25,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ इनकी अनऑफिशियल बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। अगर आप इस नई एमपीवी कार को खरीदने के इच्छुक हैं तो यहां देखिए 2025 किआ कैरेंस में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है:

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2025 किआ कैरेंस के साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी।

    2025 किआ कैरेंस ओवरव्यू

    2025 Kia Carens Spyshot

    2025 किआ कैरेंस की फोटो पर गौर करें तो इसमें नए लाइटिंग एलिमेंट्स और एक नया बंपर दिया गया है। इसमें साइड में नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ नए एलईडी टेललैंप्स के साथ एक कनेक्टेड लाइटिंग स्ट्रिप दी जा सकती है।

    नई किआ कैरेंस का केबिन भी मौजूदा मॉडल से अलग हो सकता है। इसमें नए डैशबोर्ड डिजाइन के साथ अपडेट कलर स्कीम और कई नए फीचर दिए जा सकते हैं। मौजूदा मॉडल की तरह इसे भी 6 और 7 सीटर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    फीचर लिस्ट की बात करें तो नई कैरेंस में बड़ी 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और सेकंड रो में वेंटिलेटेड सीट दी जा सकती है। इसके अलावा पहले की तरह एक वायरलेस फोन चार्जर, एयर फिल्टर, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और ऑटो एसी जैसे फीचर भी मिलना जारी रहेंगे।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 2025 किआ कैरेंस में 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ पहले की तरह 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर ईएक्स सीएनजी vs टाटा पंच प्योर सीएनजी : कौनसी माइक्रो एसयूवी कार चुनें?

    2025 किआ कैरेंस इंजन ऑप्शन

    2025 किआ कैरेंस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी*/ 7-स्पीड डीसीटी** 

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी#

    *आईएमटी - क्लचलेस मैनुअल

    **डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन

    #एटी - टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक

    2025 किआ कैरेंस प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Kia Carens Spyshot

    2025 किआ कैरेंस की कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद इसे मारुति एक्सएल6 और मारुति अर्टिगा के प्रीमियम विकल्प के तौर पर चुना जा सकेगा। इसके अलावा इसे टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इनविक्टो से किफायती विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखें: किआ कैरेंस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है