• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस के मिड-वेरिएंट एचटीके प्लस में क्या कुछ मिलेगा खास, इन 20 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    एचटीके प्लस क्लाविस एमपीवी के लाइनअप का इकलौता वेरिएंट है जिसमें डीजल-ऑटोमेटिक पावरट्रेन दी गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 19, 2025 11:42 ist
    info icon
    published onMay 19, 2025 11:41 IST
    last updated onMay 19, 2025 11:42 IST
    123 Views
    • Write a कमेंट

    एचटीके प्लस क्लाविस एमपीवी के लाइनअप का इकलौता वेरिएंट है जिसमें डीजल-ऑटोमेटिक पावरट्रेन ऑप्शन दिया गया है 

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस भारत में शोकेस हो चुकी है। यह गाड़ी सात वेरिएंट : एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में आएगी। किआ कैरेंस क्लाविस कार के मिड-वेरिएंट एचटीके प्लस में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए डालेंगे एक नजर :-  

    आगे की डिजाइन 

    2025 Kia Carens Clavis

    2025 किआ कैरेंस कार की डिजाइन कैरेंस एमपीवी से काफी अलग रखी गई है। इसका ऊंचा और अपराइट फ्रंट लुक है जिससे यह एसयूवी जैसी नजर आती है। आगे की तरफ इसमें ब्लेंक-ऑफ नोज ग्रिल के साथ ट्राएंगुलर हाउसिंग वाली हेडलाइट दी गई है।  

    2025 Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस कार के एचटीके प्लस वेरिएंट में टॉप वेरिएंट में मिलने वाली ट्रिपल-पॉड एलईडी लाइट की बजाए हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है। हालांकि, इसमें इन्वर्टेड एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स जरूर दी गई हैं जिसे सिल्वर इंसर्ट से कनेक्ट किया गया है और बोनट पर इसमें किआ लोगो पोजिशन किया गया है। इसका ब्लैक कलर्ड बंपर काफी चौड़ा है जिससे इसे दमदार लुक मिलता है और इस पर कॉन्ट्रास्ट सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है। 

    साइड

    2025 Kia Carens Clavis

    2025 Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस एचटीके प्लस वेरिएंट की साइड प्रोफाइल काफी स्टाइलिश लगती है। राइडिंग के लिए इसमें स्टाइलिश कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं जो अलॉय व्हील्स की तरह लगते हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। क्लाविस के मिड-वेरिएंट में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर के साथ बॉडी-कलर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स), पुल-टाइप डोर हैंडल्स और सिल्वर रूफ रेल्स दी गई हैं। 

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है जो व्हील आर्क से होती हुई बंपर तक जाती है। इसमें व्हील आर्क के ऊपर की तरफ स्कल्प्टेड शोल्डर लाइन दी गई है जो काफी आकर्षक लगती है। ज्यादा प्रीमियम लुक के लिए इसमें ग्लास एरिया पर स्लिम क्रोम गार्निश दी गई है। इसमें सी-पिलर पर पतला ब्लैक एलिमेंट दिया गया है, जबकि ए और बी-पिलर को इसमें ब्लैक कलर में दिया गया है जिससे इसके रूफ को फ्लोटिंग इफेक्ट मिलता है।  

    पीछे की डिजाइन 

    2025 Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस एमपीवी कार के एचटीके प्लस वेरिएंट में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर दिया गया है। इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी दिया गया है जिस पर स्पोर्टी टच मिलता है। पीछे की तरफ इसमें टॉप पर शार्क-फिन एंटीना और रियर बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।  

    इंटीरियर

    2025 Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस एचटीके प्लस वेरिएंट में केबिन के अंदर डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है जो काफी अपमार्केट लगती है। इस गाड़ी के केबिन में हॉरिजोंटल एलिमेंट के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दी गई है जिससे इसका डैशबोर्ड काफी चौड़ा नजर आता है। डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर इसमें मेटेलिक इंसर्ट के साथ ब्लैक फिनिश दी गई है। 

    2025 Kia Carens Clavis

    किआ सिरोस की तरह इसमें ऑल-ब्लैक कलर फिनिशिंग वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डेडिकेटेड फिजिकल नॉब और बटन दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में 12.3-इंच यूनिट के साथ दिए गए कंट्रोल्स की बजाए इसमें अलग से एसी कंट्रोल्स दिए गए हैं। 

    2025 Kia Carens Clavis

    2025 Kia Carens Clavis

    इसमें सीटों पर ब्लैक सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट के साथ ड्राइवर सीट दी गई है। 

    2025 Kia Carens Clavis

    2025 Kia Carens Clavis

    एचटीके प्लस वेरिएंट केवल 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है जिसमें सेकंड रो पर बेंच सीट दी गई है जिसे वन-टच टम्ब्ल फंक्शन के साथ फोल्ड भी किया जा सकता है। पैसेंजर के कंफर्ट के लिए इसमें सेकंड और थर्ड रो पर वेंट्स के साथ ऑटो एसी दिया गया है, जबकि सेकंड रो पैसेंजर के लिए इसमें सनशेड की सुविधा भी दी गई है। इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट में कई सारे ड्राइव मोड भी दिए गए हैं। तीसरी रो के पैसेंजर इसमें सीट रिक्लाइन फीचर का इस्तेमाल करके रिलैक्स भी कर सकते हैं। 

    2025 Kia Carens Clavis

    यदि आपको 6-सीटर वेरिएंट चाहिए तो आप इसका टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस चुन सकते हैं। 

    2025 Kia Carens Clavis

    2025 Kia Carens Clavis

    इस गाड़ी के केबिन में डोर पेनल्स, सेंटर कंसोल और फ्रंट पैसेंजर सीट के पीछे की तरफ सीटबैक पॉकेट में अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस भी मिलती है।

    फीचर व सेफ्टी 

    2025 Kia Carens Clavis

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीके प्लस वेरिएंट में कई सारे काम के फीचर दिए गए हैं जिनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4.2-इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है। इसमें ड्राइवर के लिए वन-टच ऑटो अप/डाउन, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट में कई सारे ड्राइव मोड भी दिए गए हैं।  

    2025 Kia Carens Clavis

    इस वेरिएंट में सनरूफ नहीं दिया गया है। यदि आप डीजल-ऑटोमेटिक वेरिएंट चुनना चाहते हैं, तो आपको इसका एचटीके प्लस वेरिएंट खरीदना होगा क्योंकि केवल इस वेरिएंट में यह पावरट्रेन ऑप्शन मिलता है। 

    2025 Kia Carens Clavis

    2025 Kia Carens Clavis

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2025 Kia Carens Clavis

    इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    2025 Kia Carens Clavis

    किआ कैरेंस क्लाविस गाड़ी में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें से 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन एचटीके प्लस वेरिएंट के साथ नहीं दिया गया है।  

    इंजन ऑप्शन 

    1.5-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    Fuel Efficiency

    15.95 किमी/लीटर (एमटी), 16.66 किमी/लीटर (डीसीटी)

    19.54 किमी/लीटर (एमटी), 17.50 किमी/लीटर (एटी) 

    *डीसीटी - डुअल-क्लच ट्रांसमिशन , एटी- टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।  

    प्राइस व कंपेरिजन  

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस को भारत में 23 मई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला मारुति एक्सएल6, मारुति अर्टिगा और टोयोटा रुमियन जैसी एमपीवी कारों से रहेगा। यह गाड़ी मारुति इन्विक्टो, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के मुकाबले में  ज्यादा सस्ता ऑप्शन भी साबित होगी। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है