• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 टोयोटा ग्लैंजा के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स से जुड़ी अब तक ये अहम जानकारियां आईं सामने, 15 मई को होगी लॉन्च

    टोयोटा अपनी नई ग्लैंजा को भारत में 15 मार्च को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है। कंपनी अब तक इस अपकमिंग कार से जुड़े कई सारे टीज़र जारी कर चुकी है जिनसे इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर, नए फीचर्स और माइलेज की जानकारी मिल चुकी है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 10, 2022 19:32 ist
    info icon
    published onMar 10, 2022 19:32 IST
    last updated onMar 10, 2022 19:32 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    toyota glanza 2022

    • एक टीज़र में इस कार में नई ग्रिल क्रोम डिटेलिंग के साथ, अपडेटेड अलॉय व्हील और ट्वीक हेडलाइटें देखने को मिली है।
    • दूसरे टीज़र में ब्लैक/बेज इंटीरियर थीम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नज़र आया है।
    • इसकी फीचर लिस्ट में ऑटोमेटिक एसी, फुल एलईडी लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग्स और ईएसपी के साथ हिल होल्ड शामिल होंगे।
    • यह गाड़ी चार वेरिएंट ई, जी, एस और वी में आएगी।
    • इसमें बलेनो वाला 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह 22.9 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देगी।

    टोयोटा अपनी नई ग्लैंजा को भारत में 15 मार्च को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है। कंपनी अब तक इस अपकमिंग कार से जुड़े कई सारे टीज़र जारी कर चुकी है जिनसे इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर, नए फीचर्स और माइलेज की जानकारी मिल चुकी है।

    टीज़र वीडियो में ग्लैंजा के एक्सटीरियर पर दिए जाने वाले हाइलाइट फीचर्स की झलक भी देखने मिली है। आप इसमें नई फ्रंट ग्रिल देख सकते हैं जिसका लुक कैमरी से इंस्पायर्ड लगता है। इसमें नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर और दमदार हेडलाइट-डीआरएल सेट भी दिया गया है। ग्लैंजा की ग्रिल, हेडलाइटें, डीआरएल्स और अलॉय व्हील्स बलेनो से काफी अलग हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि ग्लैंजा के एक्सटीरियर पर काफी कुछ बदलाव किए जाएंगे जो इसे प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से अलग दिखाएंगे।

    toyota glanza

    एक टीज़र में नई ग्लैंजा का अपडेटेड केबिन नज़र आया है जो बलेनो से मिलता जुलता लगता है। लेकिन, बलेनो के ब्लू और ब्लैक शेड की बजाए इसे ब्लैक और बेज थीम के साथ देखा गया है। इसमें नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप डिस्प्ले, एक बड़ा फ्री-स्टैंडिंग 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लिमिटेड रिमोट ऑपरेशन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए डिज़ाइन का क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जायेंगे।

    आप टीज़र में ऑटोमेटिक आइडल स्टार्ट स्टॉप और 360 डिग्री कैमरा स्विच भी देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, रेन-सेंसिंग वाइपर, एलेक्सा होम डिवाइस सपोर्ट, रियर एसी वेंट, छह एयरबैग, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) हिल असिस्ट के साथ (केवल एएमटी के साथ) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    toyota glanza

    हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार ग्लैंजा कार चार वेरिएंट ई, जी, एस और वी में आएगी। इसके ई और एस वेरिएंट लाइनअप में एकदम नए है। इसकी फीचर लिस्ट मारुति बलेनो से मिलती जुलती हो सकती है। यह गाड़ी भी चार वेरिएंट में आती है।

    2022 टोयोटा ग्लैंजा में नई बलेनो वाला 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं दी जाएगी, इसकी जगह इसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम मिलेगा। यह हैचबैक कार 22.9 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देगी। वहीं, बलेनो के एमटी और एएमटी वेरिएंट क्रमशः 22.35 किलोमीटर/लीटर और 22.94 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देते हैं।

    toyota glanza

    ग्लैंजा में नया लोअर वेरिएंट दिया गया है जिसके चलते इसकी एंट्री प्राइस 6.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। वर्तमान में टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस 7.7 लाख रुपए से 9.66 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वर्तमान में यह गाड़ी दो वेरिएंट जी और वी में आती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20, फोक्सवैगन पोलो, होंडा जैज़ और टाटा अल्ट्रोज़ से होगा।

    यह भी देखें: टोयोटा ग्लैंजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bani kanta sarma
    Mar 10, 2022, 8:14:04 PM

    Its just an expensive baleno. What's thd point??

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है