• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 मॉडल की टेललाइट्स कार एसेसरीज मार्केट में आईं नजर,अभी लॉन्च नहीं हुई ये कार

    नई स्कॉर्पियो का ऑफिशियल डेब्यू जून में हो सकता है जिसे मार्केट में लॉन्च हुई 20 साल हो जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On मई 02, 2022 19:51 ist
    info icon
    published onMay 02, 2022 19:51 IST
    last updated onMay 02, 2022 19:51 IST
    875 Views
    • Write a कमेंट

    mahindra scorpio 2022

    स्कॉर्पियो एसयूवी के न्यू जनरेशन मॉडल के भारत में लॉन्च होने से पहले ही दिल्ली के करोल बाग स्थित मार्केट में टेललैंप्स उपलब्ध होने लगे हैं। नई स्कॉर्पियो का ऑफिशियल डेब्यू जून में हो सकता है जिसे मार्केट में लॉन्च हुई 20 साल हो जाएंगे। 

    पिछले जनरेशन मॉडल की तरह इसके नए टेललैंप्स का डिजाइन क्रिस्मस ट्री जैसा लग रहा है। जहां पिछले मॉडल में टेललाइट्स के उपरी हिस्से में रिफ्लेक्टर का फीचर दिया गया था तो वहीं अब अपकमिंग मॉडल में एलईडी एलिमेंट्स नजर आएंगे। 

    2022 Mahindra Scorpio: What To Expect

    इस कार के कई स्पाय शॉट्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं जिससे इस कार से जुड़ी काफी डीटेल्स सामने आई है। तस्वीरों में तो इसके लुक्स काफी धांसू नजर आ रहे हैं और ये मौजूदा मॉडल से बड़ी भी दिखाई दे रही है। नई स्कॉर्पियो को 6/7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा। 

    नई स्कॉर्पियो में 360-डिग्री कैमरा, रियर डिस्क ब्रेक, डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स, क्रूज़ कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इस कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टीपल एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी नजर आ सकते हैं। 

    नई स्कॉर्पियो में एक्सयूवी700 वाले 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। हालांकि इसमें यह इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ आ सकते हैं। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। यह रियर व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन में आएगी।

    यह भी पढ़ें: एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट चॉइस हैं ये अफोर्डेबल 4डब्ल्यूडी और एडब्ल्यूडी कारें

    2022 Mahindra Scorpio: What To Expect

    नई स्कॉर्पियो की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और मार्केट में ये   हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टिग्वान एक रग्ड विकल्प बनेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है