• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो का न्यू जनरेशन मॉडल इसकी 20वीं एनिवर्सरी पर होगा लॉन्च

    महिंद्रा ने 2022 स्कॉर्पियो की लॉन्च डेट साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि कंपनी भारत में इस नई कार को जून 2022 तक लॉन्च कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 03, 2021 13:26 ist
    info icon
    published onDec 03, 2021 13:26 IST
    last updated onDec 03, 2021 13:26 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने 2022 स्कॉर्पियो की लॉन्च डेट साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि कंपनी भारत में इस नई कार को जून 2022 तक लॉन्च कर सकती है।

    इस आइकॉनिक एसयूवी कार को सबसे पहले 20 जून 2002 में लॉन्च किया गया था। भारत में इस कार को अगले साल जून में 20 साल हो जाएंगे। ऐसे में अब कंपनी अगले साल महिंद्रा स्कॉर्पियो का न्यू जनरेशन मॉडल इस आइकॉनिक कार के 20 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च कर सकती है।

    Older Mahindra Scorpio  

    महिंद्रा की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार को अब तक कई अपडेट्स मिल चुके हैं, लेकिन इसे नया जनरेशन अपडेट मिलना फिलहाल बाकी है। ऐसा 2022 स्कॉर्पियो की लॉन्चिंग के साथ देखने को मिलेगा।

    फीचर्स और डिज़ाइन के मामले में यह सेगमेंट की दूसरी कारों से काफी पीछे है, लेकिन यह फिर भी पिछले छह महीनों (मई-अक्टूबर 2021) में औसत 3000 यूनिट्स के साथ तीसरी बेस्ट-सेलर कार रही है।

    2022 स्कॉर्पियो को अपडेटेड प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। यह ज्यादा प्रीमियम एक्सटीरियर डिज़ाइन के साथ आएगी। इसके खासकर महंगे वेरिएंट में नए डिज़ाइन का इंटीरियर नए डैशबोर्ड लेआउट के साथ दिया जाएगा। महिंद्रा की अपकमिंग कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर 7-इंच डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया जाएगा। कैमरे में कैद हुई स्कॉर्पियो की नई तस्वीरों से कन्फर्म हुआ है इसमें थ्री रो सीटें, ऑल फेसिंग फॉरवर्ड और मिडल रो पर कैप्टेन सीटों का ऑप्शन दिया जाएगा।

    Mahindra Scorpio 2017 

    भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस अतिरिक्त सेफ्टी, एडवांस टेक्नोलॉजी और पावरफुल परफॉर्मेंस के चलते 2002 में लॉन्च हुई स्कॉर्पियो से काफी ज्यादा रखी जा सकती है। अनुमान है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और फोक्सवैगन टाइगन से होगा।

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    ps arunprabakaran
    Dec 7, 2021, 11:06:16 PM

    Expecting the launch/unveil on Jan 26th, bookings from April and deliveries from May/June..as this willl help&Mm to clear the stocks of the previous gen Scorpio at a discounted rates next year...

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है