• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो 800 होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित, जल्द होगी लॉन्च

    नई मारुति ऑल्टो 800 पहले से करीब 10,000 से 20,000 रूपए तक महंगी हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 22, 2019 19:54 ist
    info icon
    published onApr 22, 2019 19:47 IST
    last updated onApr 22, 2019 19:54 IST
    696 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ऑल्टो 800 के अपडेटेड वर्जन को हाल ही में एक डीलरशिप पर देखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही करेगी। नई ऑल्टो 800 पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।

    देश में जल्द ही नए सेफ्टी नियम लागू होने हैं। ऐसे में कंपनी ने ऑल्टो 800 के अपडेट वर्जन में ड्राइवर एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), स्पीड अलर्ट, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग जैसे फीचर जोड़े हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस में को-पैसेंजर एयरबैग को भी ऑप्शनल रख सकती है।

    2019 ऑल्टो 800 का डिजाइन करीब-करीब पहले जैसा ही है। इसकी आगे वाली ग्रिल और बंपर में बदलाव हुआ है। कार के एयरडैम पर सेलेरियो एक्स की तरह ब्लैक कलर वाली हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है। पीछे वाले हिस्से का डिजाइन पहले जैसा ही है। यहां मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    नई ऑल्टो 800 का केबिन ऑल्टो के10 से मिलता-जुलता है। कार के केबिन को ड्यूल-टोन बेज-ब्लैक कलर कोम्बिनेशन में रखा गया है। इस में ऑल्टो के10 वाला स्टीयरिंग व्हील लगा है। 2019 ऑल्टो में अधिकांश फीचर पुराने मॉडल वाले हैं। नए फीचर के तौर पर इस में रेडियो, ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स-इन कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला बेसिक साउंड सिस्टम दिया गया है।

    नई मारुति ऑल्टो 800 के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इस में पहले वाला 0.8 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

    मौजूदा ऑल्टो 800 की कीमत 2.67 लाख रूपए से शुरू होती है जो 3.94 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। चर्चाएं हैं कि नई ऑल्टो 800 पहले से करीब 10,000 से 20,000 रूपए तक महंगी हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो से होगा।

    यह भी पढें : मारुति सुजुकी ने किया फ्री समर सर्विस कैंप का आगाज

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto 800 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है