• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने दिखाई फेसलिफ्ट एक्स-ट्रेल, भारत में भी होनी है लॉन्च

    निसान ने एक्स-ट्रेल एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। पिछले हफ्ते एक वीडियो में फेसलिफ्ट एक्स-ट्रेल की झलक दिखी थी, इसे भारत में भी लॉन्च किया जाना है। 

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 12, 2016 18:36 ist
    info icon
    published onSep 12, 2016 18:36 IST
    last updated onSep 12, 2016 18:36 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    X-Trail

    जापानी कार कंपनी निसान ने अमेरिका में एक्स-ट्रेल के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। पिछले हफ्ते एक एड वीडियो में कंपनी ने इसकी झलक दिखाई थी। नई एक्स-ट्रेल की बिक्री साल के अंत से पहले अमेरिका में शुरू हो जाएगी। भारत में भी एक्स-ट्रेल को इसी वित्तीय वर्ष (2016-17) में उतारा जाना है, उम्मीद है कि नए साल में जनवरी से मार्च के बीच इसे यहां लॉन्च किया जाएगा।

    X-Trail

    अमेरिका में नई एक्स-ट्रेल को जापान से इंपोर्ट कर बेचा जाएगा, उम्मीद है कि भारतीय बाजार में भी निसान ऐसा ही कदम उठाएगी। यहां भी कार को जापान से इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    डिजायन में बदलाव

    X-Trail

    नई एक्स-ट्रेल में निसान की वी-मोशन ग्रिल, नया बम्पर और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। ग्रिल पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ी और गहरी है।

    X-Trail

    हैडलाइट के डिजायन में भी बदलाव किए गए हैं। यहां डबल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग लाइटें दी गई हैं। फॉग लैंप्स को गोल रखने के बजाए आयताकार रखा गया है।

    X-Trail

    साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। यहां सिल्वर फिनिश वाली ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। नई एक्स-ट्रेल में 19 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    पीछे की तरफ नए डिजायन का बंपर और क्रोम फिनिशिंग दी गई है। टेललैंप्स में बूमरैंग डिजायन के ग्राफिक्स दिए गए हैं।

    केबिन की बात करें तो नई एक्स-ट्रेल में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसकी शुरुआत निसान ने ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स से की है। नई एक्स-ट्रेल के इंस्ट्रूमेंट और डोर पैनल में भी नयापन नज़र आएगा। इसके अलावा सेंटर कंसोल, कंसोल लिड और नया सीट फैब्रिक दिया गया है।

    नई एक्स-ट्रेल का इंजन

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अमेरिकी मॉडल में नई एक्स-ट्रेल में 2.5 लीटर का इंजन दिया गया है। हालांकि भारत में एक्स-ट्रेल एसयूवी का हाइब्रिड अवतार उतारा जाएगा। इसमें 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। पेट्रोल इंजन 147 पीएस की पावर देगा, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 41 पीएस होगी। इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    निसान एक्स-ट्रेल के अलावा और भी कारें हैं जो जल्द ही भारत में दस्तक देंगी। इन कारों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    निसान एक्स-ट्रेल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है