• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या खासियतें समाई हैं नई हुंडई वरना में, जानिये यहां

    होंडा सिटी, मारूति सुज़ुकी सियाज़ और फॉक्सवेगन वेंटो को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 24, 2017 12:54 ist
    info icon
    published onJul 24, 2017 12:53 IST
    last updated onJul 24, 2017 12:54 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Hyundai Verna

    हुंडई की नई वरना सेडान इन दिनों काफी चर्चाओं में है, संभावना है कि इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने टीज़र इमेज़ और वीडियो जारी कर नई वरना की झलक दिखाई थी, इस में एलीट आई-20 और क्रेटा वाले कुछ फीचर इस्तेमाल हुए हैं। क्या खासियतें समाई हैं नई हुंडई वरना में, जानेंगे यहां...

    नई हुंडई वरना के बारे में...

    2017 Hyundai Verna

    हुंडई ने पिछले साल चीन में आयोजित चेंगडू मोटर शो-2016 के दौरान नई वरना से पर्दा उठाया था। भारतीय बाजार की बात करें तो यह तीसरी जनरेशन की वरना सेडान है, या फिर इसे पांचवी जनरेशन की असेंट भी कह सकते हैं। कंपनी ने तीसरी जनरेशन की असेंट का नाम बदलकर वरना रखा था जो कि भारत में पहली जनरेशन की वरना सेडान थी। भारत आने वाली वरना सेडान चीनी मॉडल से होगी, इसके फीचर, अगले हिस्से और पिछले हिस्से में बदलाव नज़र आएंगे।

    2017 Hyundai Verna

    लॉन्चिंग और बुकिंग

    लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अगले महीने में उतारा जा सकता है। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कुछ डीलरशिप ने तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    मुकाबला

    हुंडई वरना का मुकाबला होंडा सिटी, मारूति सुज़ुकी सियाज़, फॉक्सवेगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से होगा।

    संभावित कीमत

    जीएसटी लागू होने के बाद कारों के दाम कम हुए हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नई वरना की कीमत मौजूदा मॉडल से कम हो सकती है। मौजूदा मॉडल की कीमत 7.84 लाख रूपए से लेकर 12.62 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, संभावना है कि नई वरना की कीमत 7.50 लाख रूपए से 12.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

    2017 Hyundai Verna

    कद-काठी

    • लंबाई: 4,405 एमएम (पुराने मॉडल से 30 एमएम ज्यादा लंबी)
    • चौड़ाई: 1,729 एमएम (पुराने मॉडल से 29 एमएम ज्यादा चौड़ी)
    • ऊंचाई: 1,469 एमएम (पुराने मॉडल से 6 एमएम कम ऊंची)
    • व्हीलबेस: 2,600 एमएम (पुराने मॉडल से 30 एमएम बड़ा व्हीलबेस)

    2017 Hyundai Verna

    इंजन और गियरबॉक्स

    इंजन से जुड़ी जानकारी कंपनी ने अभी तक नहीं दी है, संभावना है कि नई वरना में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन आएंगे। मौजूदा मॉडल के इंजन, पावर, टॉर्क और गियरबॉक्स से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है...

    2017 Hyundai Verna

    पेट्रोल

    • 1.4 लीटर इंजन: पावर 107 पीएस और टॉर्क 135 एनएम (5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स)
    • 1.6 लीटर इंजन: पावर 123 पीएस और टॉर्क 155 एनएम (5-स्पीड मैनुअल/4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स)

    डीज़ल

    • 1.4 लीटर इंजन: पावर 90 पीएस और टॉर्क 220 एनएम (6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स)
    • 1.6 लीटर इंजन: पावर 128 पीएस और टॉर्क 260 एनएम (6-स्पीड मैनुअल/4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स)

    संभावना है कि नई वरना में 1.6 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, कयास लगाए जा रहे हैं कि 1.6 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ क्रेटा वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    2017 Hyundai Verna

    वेरिएंट और फीचर

    संभावना है कि नई वरना मौजूदा वेरिएंट बेस, एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में आएगी, नई वरना में कुछ अतिरिकत फीचर जोड़े जा सकते हैं। फीचर से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है...

    • टॉप वेरिएंट में बाय-जेनन हैडलैंप्स दिए जा सकते हैं।
    • डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और प्रोजेक्ट फॉग लैंप्स मिलेंगे।
    • एलांट्रा की तरह टेललैंप्स के साथ एलईडी लाइट गाइड दी जा सकती है।
    • 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील आ सकते हैं।
    • हुंडई का 7 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करेगा।
    • पैसिव की-लैस एंट्री के साथ इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, शार्क-फिन एंटेना, क्लाइमेट कंट्रोल और छह एयरबैग समेत कई फीचर पुराने मॉडल से भी लिए जाएंगे।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है