• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2025 तक टेस्टिंग के दौरान नजर आई ये 10 अपकमिंग कार, देखिए पूरी लिस्ट

    इस लिस्ट में शामिल मॉडल्स के अलावा विनफास्ट वीएफ7 को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसका प्रोडक्शन वर्जन कई प्रमुख शहरों में शोकेस किया जा रहा है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 02, 2025 09:36 ist
    info icon
    published onJul 01, 2025 12:28 IST
    last updated onJul 02, 2025 09:36 IST
    416 Views
    • Write a कमेंट

    किआ, महिंद्रा, टाटा और मारुति जैसी कंपनियां फिलहाल अपनी अपकमिंग कारों की टेस्टिंग में व्यस्त है, जिनमें से कई गाड़ियों को भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार की सड़कों पर टेस्ट करते भी देखा जा चुका है। 

    इनमें नई इलेक्ट्रिक कारें, फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन मॉडल्स शामिल हैं। यहां हमनें 10 अपकमिंग कारों की लिस्ट तैयार की है जिन्हें 2025 की पहली दो तिमाही में टेस्ट करते हुए देखा गया है :-

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 

    कंफर्म शोकेस की तारीख : 15 जुलाई  

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिससे पता चला है कि इस गाड़ी का एक्सटीरियर लेआउट हाल ही में लॉन्च हुई कैरेंस क्लाविस रेगुलर मॉडल से काफी मिलता जुलता होगा। टेस्टिंग की तस्वीरों में इसमें ट्राएंगुलर एलईडी हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स स्ट्रिप, एरो कवर के साथ नए अलॉय व्हील्स, फ्रंट माउंटेड चार्जिंग पोर्ट और एडीएएस फीचर नजर आए थे। अब किआ ने कंफर्म कर दिया है कि कैरेंस ईवी को भारत में 15 जुलाई को शोकेस किया जाएगा। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 फेसलिफ्ट 

    संभावित लॉन्च की तारीख : 2026

    हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इस गाड़ी में नए डुअल-प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स, नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल और बंपर, और नए अलॉय व्हील्स नजर आए थे। केबिन के अंदर इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप दिया गया है, अनुमान है कि इसमें नया को-पैसेंजर डिस्प्ले शामिल किया जा सकता है। इस एसयूवी कार को 2021 लॉन्चिंग के बाद पहला फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है। इसमें रियर वेंटिलेटेड सीटें और अपडेटेड एडीएएस जैसे कंफर्ट फीचर दिए जा सकते हैं। 

    2025 हुंडई वेन्यू

    New generation Hyundai Venue front

    संभावित लॉन्च की तारीख : सितंबर- अक्टूबर 2025 

    न्यू जनरेशन हुंडई वेन्यू को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस एसयूवी कार में नई, बॉक्सी डिजाइन के साथ स्प्लिट हेडलाइट, नई रेक्टेंगुलर ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। इसका केबिन भी पहले से नया हो सकता है, अनुमान है कि इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन दी सकती है। 2022 में फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद इसे पहला जनरेशन अपडेट मिलने जा रहा है। 

    महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट

    संभावित लॉन्च की तारीख : 2026  

    महिंद्रा थार 3-डोर को नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है और जारी हुए नए स्पाय शॉट में इसकी झलक देखने को मिली है। फेसलिफ्ट थार में थार रॉक्स वाले कई सारे एलिमेंट दिए गए हैं। इसकी फ्रंट प्रोफाइल पहले से नई हो सकती है, आगे की तरफ इसमें अपडेटेड बंपर, नए वर्टिकल स्लेट ग्रिल, एलईडी फॉग लैंप्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।  केबिन के अंदर इसमें फ्री-स्टैंडिंग 10.2-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थार रॉक्स-स्टाइल स्टीयरिंग और नई जगह में पोजिशन किए गए पावर विंडो स्विच दिए गए हैं। 

    न्यू जनरेशन महिंद्रा बोलेरो 

    New Mahindra Bolero SUV rear design

    संभावित लॉन्च की तारीख : 2026 

    महिंद्रा की नई एसयूवी कार को कवर से ढके टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह न्यू जनरेशन बोलेरो हो सकती है। इस गाड़ी की डिजाइन बॉक्सी है और इसमें फ्लैट बोनट के साथ अपराइट स्टेंस और राउंड एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें वर्टिकल स्लेट्स के साथ नई डिजाइन की ग्रिल, स्क्वायर व्हील आर्क और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि महिंद्रा अपने नए प्लेटफॉर्म से 15 अगस्त को पर्दा उठाएगी। अनुमान है कि नई महिंद्रा बोलेरो गाड़ी इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। 

    महिंद्रा बीई रैल ई 

    Production-spec Mahindra BE Rall-e Spotted Testing Under Heavy Camouflage, India Launch Soon?

    संभावित लॉन्च की तारीख : सामने आनी बाकी 

    महिंद्रा ने बीई रैल ई प्रोडक्शन वर्जन की भारत में टेस्टिंग करनी शुरू कर दी है। यह महिंद्रा बीई 6 का ऑफ-रोड फोकस्ड वर्जन है, जिसके कॉन्सेप्ट वर्जन को 2023 में शोकेस किया गया था। टेस्टिंग के दौरान इसमें राउंड एलईडी हेडलाइट, बोनट स्कूप और रग्ड रूफ रैक, और केबिन के अंदर बीई6 की तरह 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील नजर आया था। अनुमान है कि इसमें महिंद्रा बीई6 वाले बैटरी पैक्स और रियर-व्हील ड्राइव सेटअप दिया जा रहा है। इसका डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन भी पेश किया जा सकता है।  

    2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट

    संभावित लॉन्च की तारीख : 2025 के आखिर में 

    2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें इसके नए इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर थीम दी गई है। इसमें बड़ी 10.25-टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बैकलिट एलिमेंट के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है और इसकी सेंटर कंसोल स्टोरेज भी पहले से बेहतर हुई है। पंच फेसलिफ्ट कार में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। 

    मारुति एस्कुडो 

    Maruti Escudo 7-seater SUV front

    संभावित लॉन्च की तारीख: अक्टूबर 2025 

    मारुति की नई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से हो सकता है। टेस्टेड मॉडल की डिजाइन काफी बोल्ड है और इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, रूफ रेल्स, फ्लश डोर हैंडल्स और चौड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।   

    मारुति ने फिलहाल इस गाड़ी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। अनुमान है कि इस एसयूवी कार को ग्रैंड विटारा के नीचे और ब्रेजा के ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। मारुति इस अपकमिंग कार को एरीना डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेच सकती है।  

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप 

    संभावित लॉन्च की तारीख : 2026

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप सिंगल-कैब वेरिएंट को हिमाचल प्रदेश के मनाली में टेस्ट करते देखा गया था। इस गाड़ी का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है, जबकि इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को साउथ अफ्रीका में ग्लोबल पिकअप नाम से जाना जाता है। इस पिकअप में स्कॉर्पियो एन वाली हेडलाइट और ग्रिल डिजाइन दी गई है, साथ ही इसमें यूटिलिटी फोकस्ड एलिमेंट जैसे फ्लैटबेड लोड एरिया और हाई-सेट कार्गो लोड भी दिए गए हैं। राइडिंग के लिए स्टील व्हील्स लगे हुए हैं और इस एसयूवी कार को लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है।

    न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस 

    संभावित लॉन्च की तारीख : 2025 के आखिर या 2026 के शुरुआत में

    न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें शार्प हेडलाइट, नई डिजाइन की ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। तस्वीरों में इस एसयूवी कार का इंटीरियर भी नजर आया है जिसमें नए डैशबोर्ड लेआउट के साथ डुअल स्क्रीन और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो कि किआ सिरोस से काफी मिलता जुलता लग रहा है। नई किआ सेल्टोस कार में मौजूदा मॉडल वाले फीचर दिए जा सकते हैं और इसमें रेगुलर मॉडल वाले इंजन ऑप्शन भी मिल सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sabeer
    Jul 3, 2025, 4:05:53 PM

    Bring thar affordable package

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है