• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट का इंटीरियर कैमरे में हुआ कैद, नए फीचर और डिजाइन एलिमेंट की दिखी झलक

    टाटा पंच फेसलिफ्ट कार के केबिन में नए स्टीयरिंग व्हील के अलावा कई महत्वपूर्ण अपडेट्स दिए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 30, 2025 16:59 ist
    info icon
    published onMay 30, 2025 16:59 IST
    last updated onMay 30, 2025 16:59 IST
    528 Views
    • Write a कमेंट

    • 2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट में डैशबोर्ड पर 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। 

    • एक्सटीरियर अपडेट में नए फ्रंट लुक के साथ एलईडी लाइटिंग एलिमेंट, नई डिजाइन की ग्रिल और अपडेटेड अलॉय व्हील्स शामिल हैं। 

    • इसमें मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

    • नई टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई है। अनुमान है कि कंपनी नई टाटा पंच फेसलिफ्ट को इस साल लॉन्च कर सकती है। वर्तमान में टाटा पच एसयूवी आईसीई और इलेक्ट्रिक वर्जन दोनों में उपलब्ध है। पिछले कुछ सालों में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। 

    इस गाड़ी की एक्सटीरियर डिजाइन की झलक पहले देखने को मिल चुकी है, अब इसके इंटीरियर की तस्वीरें सामने आई है जो पहले से एकदम नया है और इलेक्ट्रिक वर्जन से काफी मिलता जुलता लगता है। सामने आई फोटोज में क्या कुछ आया है नजर जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    तस्वीरों में क्या कुछ आया है नजर?

    2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट कार में केबिन के अंदर डुअल टोन ब्लैक और व्हाइट कलर थीम दी गई है।  

    इसकी लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन जानी पहचानी लगती है, लेकिन इसमें कई नए एलिमेंट दिए गए हैं। डैशबोर्ड के सेंटर पर इसमें फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमें मौजूदा पंच जैसे स्लिम बेजेल्स दिए जा सकते हैं। 

    दूसरा बड़ा बदलाव इसमें स्टीयरिंग व्हील का हुआ है। फेसलिफ्ट पंच कार में पुरानी 3-स्पोक यूनिट की बजाए टाटा का नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर नेक्सन की तरह इल्युमिनेटेड लोगो और ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है। इसमें फ्लैट-बॉटम डिजाइन वाले स्टीयरिंग व्हील पर डुअल-टोन फिनिश के साथ ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट दिए गए हैं। 

    इस गाड़ी के केबिन में फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी नजर आया है। अनुमान है कि यह टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार के टॉप से नीचे वाले वेरिएंट में दी गई 7-इंच यूनिट हो सकती है। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए टच-बेस्ड पैनल दिया जा सकता है।  

    इसमें सेंटर कंसोल पर गियर लीवर दिया गया है और इस पर स्टोरेज स्पेस भी मिलती है। अनुमान है कि इसमें अल्ट्रोज की तरह फ्रंट व रियर सीटों को एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है जिससे गाड़ी में बैठने वाले पैसेंजर को अच्छा कंफर्ट मिल सकेगा। 

    एक्सटीरियर अपडेट

    इससे पहले जारी हुए स्पाय शॉट्स के अनुसार, पंच गाड़ी में कई नए अपडेट दिए जा सकते हैं जिससे इसका लुक पंच ईवी के जैसा नजर आएगा। आगे की तरफ इसमें नई डिजाइन की ग्रिल, नई एलईडी डीआरएल्स, और मौजूदा पंच के मुकाबले नई जगह पोजिशन किए गए हेडलैंप्स (एलईडी हो सकती हैं) दिए जा सकते हैं। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड फ्रंट व रियर बंपर भी दिए जाएंगे। 

    इंजन ऑप्शन 

    2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट कार में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :- 

    इंजन 

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल सीएनजी के साथ

    पावर 

    88 पीएस 

    73.5 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    103 एनएम (सीएनजी) 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड एमटी

    *एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन  

    प्राइस व कंपेरिजन 

    नई टाटा पंच फेसलिफ्ट कार की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर और मारुति इग्निस से रहेगा। यह गाड़ी मारुति फ्रॉन्क्स, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और सिट्रोएन सी3 के मुकाबले में भी अच्छा ऑप्शन साबित होगी।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है