• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो स्पेयर पार्ट प्राइस एनालिसिस: एक्सीडेंट की स्थिति में सैंट्रो, टियागो, वैगनआर और सेलेरियो पर कितना करना पड़ेगा खर्च, जानिए यहां

    हैचबैक कारों को खरीदना हर किसी के लिए आसान होता है।  ऐसी कारें ना केवल अफोर्डेबल होती है बल्कि इन्हें मेंटेन करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। लेकिन, क्या होता है जब चीज़ें हमारी प्लानिंग के हिसाब से नहीं चलती? जब कभी एक्सीडेंट हो जाता है तो ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस ही एकमात्र विकल्प होता है जो हमें इस अनजाने खर्चे से बचाता है। अगर आप भी अपनी कार के लिए अच्छी इंश्योरेंस पॉलिसी प्राप्त करने का विचार कर रहे हैं तो इंश्योरेंसदेखो.कॉम पर जा सकते हैं।

    अमित
    अमित
    Published On अगस्त 06, 2020 18:00 ist
    info icon
    published onAug 04, 2020 21:12 IST
    last updated onAug 06, 2020 18:00 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    कारदेखो ने ऑल्टो से लेकर टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारों तक के लिए सीधे कंपनी से स्पेयर पार्ट की कीमतों की जानकारी प्राप्त की है। इसमें 12 सेगमेंट और 65 मॉडल्स शामिल हैं। यहां हमने स्पेयर पार्ट प्राइस को अलग-अलग सेगमेंट में बांटा है, साथ ही सेगमेंट की प्रतिद्वंदी कारों से उनका कम्पेरिज़न किया है।

    यहां हम हैचबैक सेगमेंट की हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो, मारुति वैगन आर और मारुति सेलेरियो जैसी कारों की चर्चा करेंगे। लेकिन, इससे पहले नज़र डालते हैं इनकी प्राइस पर:- 

    कार

    टाटा टियागो

    हुंडई सैंट्रो

    मारुति वैगन आर

    मारुति सेलेरियो

    कीमत

    4.60 लाख रुपए से 6.59 लाख रुपए 

    4.57 लाख रुपए से 6.25 लाख रुपए 

    4.45 लाख रुपए से 5.94 लाख रुपए

    4.41 लाख रुपए से 5.68 लाख रुपए

    ऐसे में अगर आप भी सैंट्रो, टियागो, वैगन आर और सेलेरियो में से किसी एक कार को चुन रहे हैं तो कार की फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल पर अक्सर खराब होने वाले पार्ट्स को बदलवाने में लगने वाली कीमतों पर जरूर ध्यान दें। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि हमने इस डेटा को कैसे एकत्र किया है और किस सेगमेंट को हमने कवर करने की योजना बनाई है तो इसके बारे में आप यहां देख सकते हैं।

    फ्रंट इम्पैक्ट : बम्पर, विंडस्क्रीन, बोनट रिप्लेसमेंट

    • टियागो के फ्रंट पार्ट्स को बदलवाना सबसे ज्यादा महंगा पड़ता है।
    • फॉग लैंप्स को छोड़कर सभी पार्ट्स को चेंज करवाना सेगमेंट में सबसे ज्यादा महंगा है।
    • यहां हुंडई सैंट्रो हैचबैक को मेंटेन करना सबसे ज्यादा अफोर्डेबल है।
    • सैंट्रो के फ्रंट पार्ट्स को बदलवाने में लगने वाली कुल प्राइस क्विड और एस-प्रेसो से भी कम है। यह दोनों कारें छोटी होने के साथ-साथ सस्ती भी है।
    • क्विड के पार्ट्स की कॉस्ट सैंट्रो के पार्ट्स की कीमतों के मुकाबले दोगुनी पड़ती है।
    • वहीं, वैगन आर और सेलेरियो के पार्ट्स की प्राइस बाकी कारों के बीच में पड़ती है। हालांकि, यह टाटा टियागो के मुकाबले काफी कम है।
    • हैचबैक सेगमेंट में फॉग लाइट्स ही ऐसा पार्ट है जिसकी कीमत काफी सस्ती पड़ती है। हालांकि, सेलेरियो के फॉग लैंप्स की कीमत दूसरी कारों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
    • टियागो में बोनट को बदलवाना काफी महंगा है।  
    • सेफ्टी के मामले में टाटा टियागो को 4 स्टार रेटिंग प्राप्त हो चुकी है। 

    कार/ पार्ट

    टाटा टियागो

    हुंडई सैंट्रो

    मारुति वैगन आर

    मारुति सेलेरियो

    फ्रंट बंपर

      2753  रुपए 

    1198  रुपए 

      1800  रुपए

      1400  रुपए

    फ्रंट फेंडर

      2822  रुपए

    1198  रुपए

      1392  रुपए

    1495  रुपए

    बोनट

      8768  रुपए

    2798  रुपए

      3514  रुपए

      3030  रुपए

    ग्रिल

    3218 रुपए

    685  रुपए

    1577  रुपए

      1696  रुपए

    हेडलैंप

    3565  रुपए

    1935  रुपए

      2566  रुपए 

      2285  रुपए

    फॉग लैंप

      589  रुपए

      999  रुपए

      407  रुपए

    1090  रुपए

    फ्रंट विंडस्क्रीन 

      6184  रुपए

      2799  रुपए

    5270  रुपए 

      3010  रुपए

    कुल

    27899  रुपए

      11612  रुपए

    16526  रुपए

      14006  रुपए  

    इन पार्ट्स की प्राइस में टैक्स भी शामिल है, लेकिन इसमें इंस्टॉलेशन की लेबर कॉस्ट शामिल नहीं हैं।  

    साइड इम्पैक्ट : डोर, विंडो ग्लास, व्हील 

    • अगर टियागो कार की साइड से टक्कर होती है तो ऐसे में इसके डैमेज पार्ट्स को बदलवाना सबसे ज्यादा महंगा पड़ता है।  
    • वहीं, सैंट्रो के पार्ट्स को बदलवाना सबसे ज्यादा सस्ता है। इसके बाद सेलेरियो और वैगन आर सबसे सस्ती पड़ती हैं।  
    • टियागो के दरवाजों को चेंज करवाना भी सबसे महंगा सौदा है। 
    • दूसरी हैचबैक्स के मुकाबले टियागो के ओआरवीएम को बदलवाने में लगने वाली कीमत भी काफी ज्यादा पड़ती है। 
    • यहां टियागो के बॉडी पैनल्स की प्राइस भी कहीं ज्यादा है। लेकिन, सेफ्टी के लिए ज्यादा कीमत खर्च करना एकदम वाजिब है।  

    कार/ पार्ट

    टाटा टियागो

    हुंडई सैंट्रो

    मारुति वैगन आर

    मारुति सेलेरियो

    फ्रंट डोर

    9850  रुपए 

    5199 रुपए

    6740 रुपए

     5350 रुपए

    फ्रंट फेंडर

     2822  रुपए

     1199 रुपए

    1392 रुपए

    1495 रुपए

    रियर डोर

    10614 रुपए

    5695 रुपए

    -

    -

    रियर फेंडर

    4256 रुपए

     3499 रुपए

    -

    -

    डोर हैंडल

    1829  रुपए 

    279  रुपए

    455 रुपए 

    612 रुपए

    विंडो ग्लास फ्रंट

    1657 रुपए

      899 रुपए

    1097 रुपए

    1020 रुपए

    विंडो ग्लास रियर

    1361 रुपए

      999 रुपए

    890 रुपए 

    590 रुपए

    ओआरवीएम केसिंग के साथ

    1896 रुपए

      799  रुपए

    685 रुपए

    855 रुपए

    स्टील रिम 

    1094 रुपए 

      785  रुपए 

    1061 रुपए 

    930 रुपए

    साइड इंडिकेटर

    181  रुपए

      375  रुपए

    115 रुपए

    120 रुपए 

    कुल

    20690  रुपए

    10534  रुपए

    12435 रुपए

    10972 रुपए

    जिन फील्ड में डाटा मिसिंग है उसे इटैलिक में हाइलाइट किया गया है और वह कुल अमाउंट में शामिल नहीं है। इन पार्ट्स की प्राइस में टैक्स भी शामिल हैं, लेकिन इसमें इंस्टॉलेशन की लेबर कॉस्ट या पेंट कॉस्ट शामिल नहीं हैं।    

    रियर इम्पैक्ट : रियर विंडस्क्रीन, टेललैंप, बंपर रिप्लेसमेंट 

    • टियागो के रियर पार्ट को बदलवाना सबसे ज्यादा महंगा पड़ता है।  
    • सैंट्रो फिर एक बार सबसे ज्यादा सस्ती है। इसके बाद सेलेरियो और वैगन आर के रियर पार्ट्स को बदलवाना सस्ता है। 
    • यहां सबसे बड़ा कॉस्ट फैक्टर बूट/हैच है।
    • टियागो में टेललैंप को बदलवाना भी काफी महंगा सौदा है।  
    • मारुति ने रियर बंपर और फेंडर की कॉस्ट का खुलासा नहीं किया है।  
    • वैगन आर का बड़ा ग्लास एरिया यानी इसकी रियर विंडशील्ड को रिप्लेस करवाना सबसे ज्यादा महंगा है। 

    कार/ पार्ट

      टाटा टियागो  

      हुंडई सैंट्रो  

      मारुति वैगन आर  

      मारुति सेलेरियो  

    रियर बंपर

    3894.00  रुपए

      1449  रुपए

     

     

    बूट/हैच डोर

      9830.00  रुपए

      4499  रुपए 

      5190 रुपए

     4800 रुपए

    रियर फेंडर

      4256.00  रुपए

      3499  रुपए

     

     

    टेललैंप बल्ब के साथ

    1903.00  रुपए

    917  रुपए

    1339  रुपए 

      1259 रुपए

    रियर विंडस्क्रीन

      2544.00  रुपए

    1299  रुपए 

      2770  रुपए

    1990  रुपए

    कुल

    14277  रुपए

    6715 रुपए

      9299  रुपए

    8049  रुपए 

    जिन फील्ड का डाटा मौजूद नहीं है उसे इटैलिक में हाइलाइट किया गया है और वह कुल अमाउंट में शामिल नहीं है। इन पार्ट्स की प्राइस में टैक्स भी शामिल हैं, लेकिन इसमें इंस्टॉलेशन की लेबर कॉस्ट या पेंट कॉस्ट शामिल नहीं हैं।      

    निष्कर्ष :

    कुल मिलाकर, टाटा टियागो के पार्ट्स को रिपेयर करवाना काफी महंगा पड़ता है। लेकिन, ज्यादा कीमत के चलते इसे नज़रअंदाज़ करने की बजाए आप इसके कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दे सकते हैं। सेगमेंट में टियागो ही एकमात्र कार है जिसे सेफ्टी के मामले में ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग प्राप्त हो चुकी है। वहीं, सैंट्रो और वैगन आर को ग्लोबल एनकैप रेटिंग में केवल 2-स्टार मिली थी। जबकि, सेलेरियो को क्रैश टेस्ट में बिना एयरबैग के 0 स्टार रेटिंग दी गई थी। 

    सेल्स आंकड़ों के मामले में वैगन आर सबसे अच्छी कार साबित होती है। यही वजह हो सकती है कि इसके स्पेयर पार्ट्स की प्राइस भी कम रखी गई है। इसके बाद हुंडई सैंट्रो काफी सस्ती हैचबैक है। यह गाड़ी टियागो के बराबर बिकती है, लेकिन इसके बावजूद भी इसके पार्ट्स को रिप्लेस करवाना टियागो से सस्ता पड़ता है। वहीं, सैंट्रो की बात करें तो इस कार के पार्ट्स को बदलवाना सेगमेंट में सबसे ज्यादा सस्ता है।

    इस आर्टिकल में हैचबैक सेगमेंट के एक्सीडेंट रिपेयर की कॉस्ट शामिल हैं। अब हम अगले आर्टिकल में विंडशील्ड वाइपर्स, ब्रेक पैड्स और शॉक एब्जॉर्बर जैसे पार्ट्स के बारे में चर्चा करेंगे।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है