• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या आप इस दिवाली पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ले रहे हैं? 15 लाख रुपये से कम बजट में आप ये 5 ऑप्शंस देख सकते हैं

    पैनोरमिक सनरूफ पहले केवल लग्जरी कारों तक ही सीमित थे, लेकिन अब यह फीचर मास-मार्किट कारों में भी मिलने लगा है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 11, 2026 10:22 ist
    info icon
    published onOct 11, 2026 10:17 IST
    last updated onOct 11, 2026 10:22 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    Top Cars With Panoramic Sunroof In A Budget

    आजकल भारतीय खरीदारों की पैनोरमिक सनरूफ के प्रति दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। कोई भी नई कार खरीदते समय लोग पैनोरमिक सनरूफ को काफी महत्व देने लगे हैं। नतीजतन, यह उन 'फील-गुड' फीचर्स में से एक बन गया है जो मास मार्केट में तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है। हालांकि, हमारा मानना ​​है कि गर्म और धूल-भरे मौसम वाले इलाकों में इस फीचर का कोई फायदा नहीं है, लेकिन दिवाली के समय यह फीचर बहुत काम का साबित हो सकता है क्योंकि इस दौरान आप गाड़ी के अंदर खड़े होकर रोशनी और सजावट के बदलते रंगों और आकृतियों का मजा ले सकते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां 15 लाख रुपये से कम बजट वाली पांच कारें देख सकते हैं जिसमें पैनोरमिक सनरूफ फीचर मिलता है :-

    टाटा नेक्सन

    वेरिएंट : प्योर प्लस पीएस

    कीमत : 9.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    Tata Nexon Panoramic Sunroof

    शुरुआत में टाटा नेक्सन एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ नहीं मिलता था, लेकिन समय के साथ इसे मिले अपडेट्स के बाद टाटा ने इसके प्योर प्लस पीएस वेरिएंट से पैनोरमिक सनरूफ देना शुरू किया, जिसकी कीमत 9.72 लाख रुपये है। यह वेरिएंट प्योर प्लस वेरिएंट का ही एक अपग्रेडेड वर्जन है, जो कि नेक्सन का बेस से एक ऊपर वाला वेरिएंट है और इसमें वो सभी जरूरी और रोज़ाना काम आने वाले फीचर्स मिलते हैं जिनकी उम्मीद आप आज की मॉडर्न कार से करते हैं। यदि आप पैनोरमिक सनरूफ चाहते हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट के लिए अपना बजट नहीं बढ़ाना चाहते, तो यह वेरिएंट आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, यह कीमत (9.72 लाख रुपये) इसके टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की हो सकती है और आपके पास चुनने के लिए 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी है। इस वेरिएंट के साथ डीजल इंजन (मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन दोनों के साथ) और सीएनजी का विकल्प भी मिलता है।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    वेरिएंट : रेवएक्स एज (ओ)

    कीमत : 9.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    Mahindra 3XO Panoramic Sunroof

    महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 3एक्सओ के वेरिएंट लाइनअप को लगातार अपडेट कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट रेवएक्स एज (ओ) लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 10 लाख से कम रखी गई है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में पैनोरमिक सनरूफ फीचर चाहते हैं। यह वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ आता है और इसमें रोजाना काम आने वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि इंफोटेनमेंट सिस्टम और कुछ जरूरी कंफर्ट फीचर्स। पावरट्रेन के मामले में भी इसमें आपको कोई समझौता नहीं करना पड़ता, क्योंकि इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। यहां देखें महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ऐज की लॉन्च स्टोरी। 

    किआ सिरोस

    वेरिएंट : एचटीके प्लस

    कीमत : 10.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    Kia Syros Panoramic Sunroof

    किआ सिरोस सब-4 मीटर सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड कारों में से एक है और अपने साइज के हिसाब से इसमें सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है। यह फीचर इसके एचटीके प्लस वेरिएंट में मिलता है, और इसमें कंफर्ट, फंक्शनल और सुरक्षा से जुड़े फ़ीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन भी है। इस वेरिएंट के साथ आप सभी पावरट्रेन ऑप्शन चुन सकते हैं जो किआ सिरोस में उपलब्ध है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही पावरट्रेन चुन सकें।

    एमजी एस्टर

    वेरिएंट : शाइन

    कीमत : 11.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    MG Astor Panoramic Sunroof

    एमजी एस्टर कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की उन कारों में से एक है जिसे लंबे समय से कोई अपडेट नहीं मिला है, लेकिन यह फिर भी अपने बेस से एक ऊपर वाले 'शाइन' वेरिएंट से बढ़िया वैल्यू और शानदार इंटीरियर एक्सपीरिएंस देती है। पैनोरमिक सनरूफ को छोड़कर इस वेरिएंट में रोजाना काम आने वाले सभी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसकी सेफ्टी किट में केवल 2 एयरबैग्स ही शामिल हैं। इस कार के साथ पावरट्रेन विकल्प भी सीमित मिलते हैं क्योंकि इसमें सिर्फ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। शाइन वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

    टाटा कर्व

    वेरिएंट : क्रिएटिव एक्स प्लस

    कीमत : 12.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    Tata Curvv Panoramic Sunroof

    हाल ही में टाटा ने कर्व के वेरिएंट लाइनअप में बदलाव किए हैं जिससे यह एक बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी कार बन गई है। नए अपडेट के साथ इसमें पैनोरमिक सनरूफ फीचर जुड़ गया है जो कि इसके क्रिएटिव एक्स वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 12.91 लाख रुपये है। इस वेरिएंट में मॉडर्न लुक्स, शानदार इंफोटेनमेंट और टेक पैकेज के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों वाली सभी सुविधाएं और एक मजबूत सेफ्टी पैकेज भी मिलता है। इसमें ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन (Hyperion) तो नहीं मिलता है, लेकिन इस वेरिएंट के साथ स्टैंडर्ड टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों उपलब्ध हैं। अगर आप इस नए वेरिएंट लाइनअप में हुए बदलावों के बारे में और जानना चाहते हैं, तो यह स्टोरी देखें।

    कारदेखो का क्या है कहना

    अगर आप एक छोटी कार से कोई बड़ी कार में अपग्रेड कर रहे हैं, तो हम समझते हैं कि सनरूफ के लिए आप कितना उत्साहित होंगे। लेकिन, हमारा मानना है कि इस तरह के फीचर का नयापन बहुत जल्द ही खत्म हो जाता है।

    भले ही इसे पैकेज का हिस्सा मानना ​​ठीक है, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि सिर्फ पैनोरमिक के आधार पर गाड़ी खरीदने का फैसला ना लें। इसका कोई खास फायदा नहीं होता है, इसकी बजाए आपको उन सभी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए जो लंबे समय में आपकी कार चलाने के अनुभव को बेहतर बनाएं।

    अगर आप इस बारे में मदद चाहते हैं, तो हम अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सभी कारों के वेरिएंट का एनालिसिस करते हैं और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सुझाव देते हैं। इसलिए, कार खरीदने से पहले उन्हें जरूर देखें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है