2026 हुंडई बेयोन से जुड़ी पांच खास बातों पर डालिए एक नजर
हुंडई बेयोन कंपनी की दूसरी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसे वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया गया है
- Write a कमेंट

हुंडई ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी बेयोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के लाइनअप में वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया है। नई हुंडई बेयोन उन ग्राहकों को टारगेट करती है जिन्हें वेन्यू से बड़ी लेकिन क्रेटा से थोड़ी छोटी और स्टाइलिश एसयूवी कार चाहिए। यहां देखें नई हुंडई बेयोन से जुड़ी पांच खास बातें :-
एक्सटीरियर
हुंडई बेयोन का एक्सटीरियर डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक, बोल्ड और मॉडर्न है, जिसमें कई शार्प लाइंस और एक रग्ड लुक मिलता है जो इसे भीड़ से अलग दिखाता है। इसके डायमेंशन इसे एक परफेक्ट मिड-साइज एसयूवी कार बनाते हैं। इसमें कई ऐसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं जो कंपनी की दूसरी कारों में भी मौजूद है। यहां देखें नई हुंडई बेयोन के डाइमेंशन :-
| हुंडई बेयोन डाइमेंशन |
|
| लंबाई |
4,245 मिलीमीटर |
| चौड़ाई |
1,810 मिलीमीटर |
| ऊंचाई |
1,605 मिलीमीटर (रूफ रेल्स के साथ) |
| व्हीलबेस |
2,600 मिलीमीटर |

आगे की तरफ इसमें ब्लेंक-ऑफ ग्रिल और इन्वर्टेड एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जिसे पतली ब्लैक स्ट्रिप से जोड़ा गया है। एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स इसके नीचे लगे हैं और इसमें बंपर पर चौड़ी बॉडी क्लैडिंग के साथ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो इसे आकर्षक लुक देती है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां कई सारे कट्स और क्रीज लाइंस देखने को मिलती है जो इसे एक डायनामिक लुक देती है। दरवाजों और व्हील आर्क पर बॉडी क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है। राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच के स्टाइलिश डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे आकर्षक लुक देते हैं। एक और खास बात यह है कि इसके सभी पिलर्स (ए, बी और सी) को ब्लैक कलर में रखा गया है, जिससे इसकी रूफ को फ्लोटिंग इफेक्ट मिलता है।

पीछे का हिस्सा भी फ्रंट की तरह ही काफी स्टाइलिश दिखता है। पीछे की तरफ इसमें पतले इन्वर्टेड एल-शेप्ड टेललैंप्स और बूट लिड पर बोल्ड "बेयोन" बैजिंग दी गई है। इसमें चौड़े रियर बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो इसके लुक को पूरा करती है।
हुंडई बेयोन कार को 8 मोनोटोन कलर : फियरी रेड, एटलस व्हाइट, इकोट्रोनिक ग्रे, गोल्डन ब्रॉन्ज़, टाइटेनियम ब्लैक, क्लासी ब्लू, टाइटेनियम ब्लैक मैट और क्लासी ब्लू मैट में पेश किया गया है। यदि आप डुअल-टोन शेड चाहते हैं तो आपको चुनने के लिए दो ऑप्शंस मिलेंगे, जिसमें फियरी रेड और एटलस व्हाइट के साथ टाइटेनियम ब्लैक रूफ का कॉम्बिनेशन शामिल है।
इंटीरियर
हुंडई बेयोन का केबिन लेआउट अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध चौथी पीढ़ी की आई20 से प्रेरित है। इसका डैशबोर्ड लेआउट साफ-सुथरा और सिंपल है, जो आजकल के मॉडर्न कार खरीदारों को काफी पसंद आता है। सेंटर कंसोल में वर्टिकली स्टैक्ड एसी वेंट्स दिए गए हैं, जिनके बीच में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन मौजूद हैं। इंटीरियर में कुछ जगहों पर राउंड एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है (खासकर डोर हैंडल्स और स्पीकर ग्रिल पर) जो इसे एक हल्का रेट्रो टच देता है। इसका स्टीयरिंग व्हील काफी चौड़ा है और इस पर ऑडियो, कॉलिंग और क्रूज कंट्रोल के अलावा ड्राइव मोड बदलने के लिए भी एक डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है। यह फीचर आमतौर पर महंगी स्पोर्ट्स कारों जैसे मर्सिडीज में देखने को मिलता है, जो बेयोन के केबिन को एक प्रीमियम एहसास देता है।

बेयोन का इंटीरियर दो कलर ऑप्शन : ब्लैक और ऑलिव ग्रे, और ब्लैक के साथ रेड हाइलाइट्स में उपलब्ध है।
फीचर और सेफ्टी
2026 हुंडई बेयोन गाड़ी टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में काफी अच्छी है। इस एसयूवी कार में 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सबवूफर के साथ 7-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें एयरबैग (स्टैंडर्ड), आइएसोफिक्स चाइल्ड-सीट माउंट, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 प्लस एडीएएस भी मिलता है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिज़न अवॉइडेंस और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं।

इंजन ऑप्शन
नई हुंडई बेयोन में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
115 पीएस |
| टॉर्क |
144 एनएम |
| ट्रांसमिशन* |
6-स्पीड एमटी।, सीवीटी |
एमटी= मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी = कंटीन्यूअसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

यदि आप कम रर्निंग कॉस्ट चाहते हैं तो हुंडई अपनी बेयोन कार का सीएनजी वर्जन जनवरी 2027 में पेश करेगी। यहां देखें इसके इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शन की जानकारी।
कीमत और मुकाबला

हुंडई बेयोन कॉम्पेक्ट एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, टाटा कर्व और एमजी एस्टर जैसी गाड़ियों से रहेगा।














