• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो के10 के वेरिएंट्स की जानकारी आई सामने, 18 अगस्त को होगी लॉन्च

    नई मारुति ऑल्टो के10 का भारत आना कन्फर्म हो गया है। आरटीओ डॉक्युमेंट की रिपोर्ट से इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप की जानकारी भी सामने आ गई है। मारुति अपनी नई ऑल्टो के10 को चार वेरिएंट स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई+ में पेश करेगी। इस अपकमिंग कार के सभी वेरिएंट में मारुति की दूसरी कारों की तरह ऑप्शनल (ओ) सब-वेरिएंट मिलेगा। 

    स्तुति
    स्तुति
    published on अगस्त 02, 2022 16:51 ist
    info icon
    published onAug 02, 2022 16:51 IST
    last updated onAug 02, 2022 16:51 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    • ऑल्टो के10 में 1-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी की चॉइस मिलेगी। 
    • मारुति अपनी नई ऑल्टो के10 को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च करेगी।  
    • 2022 मारुति ऑल्टो को एस-प्रेसो वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।
    • इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और कीलैस एंट्री जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 
    • मारुति नई ऑल्टो के10 की शुरूआती प्राइस 4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रख सकती है। 
    • नई ऑल्टो के10 के साथ मौजूदा ऑल्टो (800) की बिक्री भी जारी रहेगी। 

    नई मारुति ऑल्टो के10 का भारत आना कन्फर्म हो गया है। आरटीओ डॉक्युमेंट की रिपोर्ट से इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप की जानकारी भी सामने आ गई है। मारुति अपनी नई ऑल्टो के10 को चार वेरिएंट स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई+ में पेश करेगी। इस अपकमिंग कार के सभी वेरिएंट में मारुति की दूसरी कारों की तरह ऑप्शनल (ओ) सब-वेरिएंट मिलेगा।

    अपकमिंग मारुति ऑल्टो के10 को एस-प्रेसो वाले हियरटेक्ट प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। ऐसे में यह गाड़ी पहले से ज्यादा स्पेशियस होगी। यहां देखें एस-प्रेसो और ऑल्टो के10 का साइज़ कम्पेरिज़न :-

     

    2022 ऑल्टो के10

    एस-प्रेसो 

    लंबाई 

    3,530 मिलीमीटर 

    3,565 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,490 मिलीमीटर 

    1,520 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,520 मिलीमीटर 

    1,564 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,380 मिलीमीटर 

    2,380 मिलीमीटर 

    के10 में 1-लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। इसमें एस-प्रेसो और सेलेरियो वाला ड्यूलजेट 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और एएमटी की चॉइस मिलेगी। यह इंजन आइडल-इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ आएगा जिसके चलते इसका माइलेज पहले से बेहतर होगा। सेलेरियो के माइलेज फिगर के आधार पर ऑल्टो के10 भी 25 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है।

    2022 मारुति ऑल्टो के10 में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, कीलैस एंट्री, 14-इंच व्हील्स और पावर-एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। कंपनी इस कार के एएमटी वेरिएंट में  इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) फीचर भी दे सकती है। इनमें से कई सारे फीचर ऑल्टो के10 के लिए एकदम नए होंगे।

    Maruti Suzuki Alto

    अनुमान है कि 2022 मारुति ऑल्टो की शुरूआती प्राइस 4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो क्विड से होगा। मारुति इस नए मॉडल के साथ ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर मौजूदा ऑल्टो की बिक्री भी जारी रखेगी।

    यह भी देखें: मारुति ऑल्टो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है