• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो के10 नए अवतार में जल्द करेगी वापसी

    ऑल्टो के10 नए अवतार में जल्द वापसी करने वाली है। इसे एंट्री-लेवल ऑल्टो 800 के साथ बेचा जाएगा। इससे पहले जारी हुई तस्वीरों के अनुसार नई ऑल्टो के10 साइज़ में ऑल्टो800 से बड़ी होगी। इसकी डिज़ाइन सेलेरियो से इंस्पायर्ड लगती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 02, 2022 13:23 ist
    info icon
    published onAug 02, 2022 13:23 IST
    last updated onAug 02, 2022 13:23 IST
    5.9K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति ऑल्टो के10 नए अवतार में जल्द वापसी करने वाली है।
    • इसे 0.8-लीटर इंजन के साथ आने वाली मौजूदा ऑल्टो 800 के साथ बेचा जाएगा।
    • तस्वीरों में नज़र आई कार नई के10 है जिसमें मारुति का लेटेस्ट 1-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है।
    • इसका साइज़ ऑल्टो 800 से बड़ा होगा और इसकी डिज़ाइन काफी आकर्षित करने वाली होगी।

    ऑल्टो के10 नए अवतार में जल्द वापसी करने वाली है। इसे एंट्री-लेवल ऑल्टो 800 के साथ बेचा जाएगा। इससे पहले जारी हुई तस्वीरों के अनुसार नई ऑल्टो के10 साइज़ में ऑल्टो800 से बड़ी होगी। इसकी डिज़ाइन सेलेरियो से इंस्पायर्ड लगती है।

    2022 Alto spied

    मारुति ने अप्रैल 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद ऑल्टो के10 की बिक्री बंद कर दी थी। हालांकि, कंपनी ने इसके एंट्री लेवल वर्जन ऑल्टो 800 की बिक्री 2012 से ही जारी रखी है। सेकंड जनरेशन ऑल्टो के10 को ऑल्टो 800 हैचबैक वाले ही वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया गया था, लेकिन इसकी फ्रंट और रियर स्टाइल इससे थोड़ी अलग थी। अब तीसरी जनरेशन की के10 मार्केट में जल्द वापसी करने वाली है और यह डिज़ाइन, फीचर्स और स्पेस के मामले में इसका बेस्ट वर्जन होगा।

    लीक हुए आरटीओ डॉक्युमेंट के अनुसार नई ऑल्टो के10 का साइज कुछ इस प्रकार होगा-

     

    नई ऑल्टो के10

    ऑल्टो 800

    एस-प्रेसो 

    लंबाई 

    3530 मिलीमीटर 

    3445 मिलीमीटर 

    3565 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1490 मिलीमीटर 

    1515 मिलीमीटर  (साइड मोल्डिंग के साथ)

    1520 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1520 मिलीमीटर 

    1475 मिलीमीटर 

    1564 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2380 मिलीमीटर 

    2360 मिलीमीटर 

    2380 मिलीमीटर 

    Maruti Suzuki Alto 800

    नई ऑल्टो के10 में सेलेरियो और एस-प्रेसो वाला ड्यूलजेट 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। बेहतर माइलेज के लिए इस इंजन के साथ ऑटो स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी मिलता है। यह फीचर नई ऑल्टो के10 में भी उपलब्ध हो सकता है। सेलेरियो और एस-प्रेसो में यह इंजन 25 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देता है। अनुमान है कि अपकमिंग ऑल्टो के10 भी इतना ही माइलेज देने में सक्षम हो सकती है।

    फीचर्स की बात करें तो नई मारुति ऑल्टो के10 में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग और एबीएस स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। अनुमान है कि इसके एएमटी वेरिएंट में ईएसपी फीचर दिया जा सकता है। ऑल्टो के10 के टॉप वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, 14-इंच व्हील्स और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स दिए जाएंगे।

    के10 को ऑल्टो800 से ज्यादा पावरफुल एंट्री लेवल मॉडल के तौर पर पोज़िशन किया जा सकता है। हालांकि, पिछले मॉडल के मुकाबले इसका इंटीरियर थोड़ा ज्यादा स्पेशियस हो सकता है। अनुमान है कि नई मारुति ऑल्टो के10 को ऑल्टो 800 और एस-प्रेसो के बीच पोज़िशन किया जा सकता है।

    भारत में नई मारुति ऑल्टो को 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इसकी प्राइस 3.9 लाख रुपए से 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो क्विड से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है