2026 ऑडी क्यू3 लॉन्च, कीमत 51.99 लाख रुपये से शुरू
शार्प डिजाइन, क्लेवर लाइटिंग टेक्नोलॉजी और ड्राइवर फोकस केबिन के साथ, ऑडी की एंट्री लेवल एसयूवी कार में बड़ा मेकओवर हुआ है
- Write a कमेंट

ऑडी ने अपनी एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी क्यू3 का नया थर्ड जनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। इसे नए डिजाइन, ज्यादा मॉडर्न केबिन और अपडेट टेक्नोलॉजी के पेश किया गया है। नई क्यू3 में टर्बो-पेट्रोल इंजन और क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव के साथ फीचर और लाइटिंग टेक्नोलॉजी में भी बड़े अपडेट हुए हैं। नई 2026 ऑडी क्यू3 के बारे में आप जो कुछ भी जानना चाहते हैं, वह सब यहां है:
वेरिएंट और कीमत
नई ऑडी क्यू3 दो वेरिएंट: नोवा और जेनिथ में उपलब्ध है। नोवा में ज्यादातर जरूरी लग्जरी फीचर हैं, जबकि जेनिथ में कुछ प्रीमियम टच दिए गए हैं। यहां देखिए इसकी कीमत:
| वेरिएंट |
कीमत (एक्स-शोरूम) |
| नोवा |
51.99 लाख रुपये |
| जेनिथ |
घोषणा होनी बाकी |
- नई क्यू3 की कीमत 51.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो मौजूदा दूसरी जनरेशन कार से 8.32 लाख रुपये महंगी है।
- इस लग्जरी ऑडी कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक इसे अधिकृत डीलर नेटवर्क और आधिकारिक वेबसाइट से बुक करवा सकते हैं। भारत में इसे असेंबल करके बेचा जाएगा।
- टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो चुकी है और डिलीवरी इस महीने शुरू हो सकती है।
डिजाइन
- तीसरी जनरेशन ऑडी क्यू3 का डिजाइन पुराने मॉडल से काफी अलग है। इसमें बड़े साइज, शार्प लाइन और ज्यादा डिटेल्ड लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं।
- आगे की तरफ एक बड़ी ब्लैक ग्रिल है, जिसके दोनों तरफ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें हैं। एक मस्कुलर बोनट और सिल्वर स्किड प्लेट इसकी रोड प्रजेंस को और बढ़ाती है।

- अन्य बड़े हाइलाइट्स में कॉन्फिगर की जाने वाली डेटाइम रनिंग लाइटें शामिल हैं। डीआरएल में 23 इंडिविजुअल लाइटिंग एलिमेंट्स हैं, और ग्राहक टचस्क्रीन के जरिए चार डिजिटल लाइट सिग्नेचर में से चुन सकते हैं।
- टॉप मॉडल जेनिथ में डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट दी गई है, जिसमें 25,600 अलग-अलग कंट्रोल होने वाली माइक्रो एलईडी हैं। ये हेडलाइट्स कस्टमाइज्ड वेलकम-लाइट प्रोजेक्शन भी सपोर्ट करती हैं, साथ ही कम रोशनी में विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए ओरिएंटेड लाइट और लेन लाइट फंक्शन भी डिजाइन किए गए हैं।


- साइड प्रोफाइल सामने की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरा है, जिसमें पारंपरिक एसयूवी शेप और सिंपल बॉडी क्लेडिंग है।
- अन्य हाइलाइट्स में सिल्वर रूफ रेल्स और विंडोलाइन के नीचे क्रोम एक्सेंट है।

- नई क्यू3 कार में 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं, हालांकि बेस मॉडल के व्हील का डिजाइन अलग है।

- पीछे की तरफ डायनामिक टर्न इंडिकेटर के साथ स्प्लिट एलईडी टेललैंप्स और चमकीला ऑडी लोगो दिया गया है।
- ऑडी ने सामने की तुलना में पीछे का डिजाइन सिंपल रखा है, हालांकि रात के समय लाइटिंग एलिमेंट्स एक खास टच देते हैं।

| साइज: लंबाई: 4531 मिलीमीटर, चौड़ाई: 1859 मिलीमीटर, ऊंचाई: 1623 मिलीमीटर, व्हीलबेस: 2681 मिलीमीटर |
कलर ऑप्शन
नई ऑडी क्यू3 पांच एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है:
- ग्लेशियर व्हाइट
- टैम्बोरा ग्रे
- सेज ग्रीन
- नवर्रा ब्लू
- मिथोस ब्लैक
| हमारी पसंद: हमें लगता है कि सेज ग्रीन और टैम्बोरा ग्रे कलर अपने सिंपल लुक के लिए सबसे अलग हैं और क्यू3 के मॉडर्न और रग्ड डिजाइन के साथ सूट करते हैं। |
केबिन
- नई ऑडी क्यू3 के केबिन में ज्यादा मॉडर्न डिजाइन है, जिसमें एक लेयर्ड डैशबोर्ड, दो डिजिटल डिस्प्ले और हाई क्वालिटी मैटेरियल का मिश्रण है।

- डैशबोर्ड के ऊपर सॉफ्ट-टच लेदरेट पेडिंग और टेक्सचर्ड फैब्रिक इनसर्ट है, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं, हालांकि डैशबोर्ड के कुछ निचले हिस्से में प्लास्टिक और सेंट्रल स्विच कम स्पेशल लगते हैं।
- ऑडी ने गियर सिलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक स्टाल्क पर मूव किया है। सेंटर कंसोल की इस खाली जगह पर अतिरिक्त स्पेस और कप होल्डर हैं। स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन नया है, और इस पर टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं।


- आगे वाली सीटों पर लेदर-अपहोल्स्ट्री चढी है और इन्हें इलेक्ट्रिक एडजस्ट किया जा सकता है। ड्राइवर सीट में सीट और एक्सटीरियर मिरर पोजिशन के लिए मेमोरी सेटिंग भी है।
- पीछे वाली सीट का स्पेस पर्याप्त है, और फ्रंट सीट को एडजस्ट करने पर छह फुट लंबे व्यक्ति के लिए घुटनों के लिए स्पेस कम हो जाता है।

बूट स्पेस
2026 ऑडी क्यू3 का बूट स्पेस 488 लीटर है। बूट का शेप अच्छा है और फ्लैट लोडिंग फ्लोर होने से सामान आसानी से रखा जा सकता है। पीछे वाली सीट को 60:40 रेश्यो में फोल्ड किया जा सकता है ताकि ज्यादा सामान रखा जा सके।


फीचर
2026 ऑडी क्यू3 में ढेर सारे फीचर दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- एलईडी हेडलाइटें, कस्टमाइज होने वाली डेटाइम रनिंग लाइटें और एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। टॉप मॉडल जेनिथ में कस्टमाइजेबल डिजिटल लाइटिंग सिग्नेचर के साथ एडवांस्ड मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइटें दी गई हैं।
- एक 11.9-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले के साथ 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।


- सुविधा वाले फीचर में थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और आगे हीटेड सीटें शामिल हैं। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।
- आगे वाली पंक्ति की सीटें इलेक्ट्रिक एडजस्ट होती हैं, जिसमें ड्राइवर सीट और एक्सटीरियर मिरर के लिए दो मेमोरी सेटिंग हैं।
- नोवा वेरिएंट में एक 10-स्पीकर, 260वाट साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि जेनिथ में 12-स्पीकर, 420वाट सोनोस ऑडियो सिस्टम दिया गया है। टॉप मॉडल जेनिथ में एक हेड-अप डिस्प्ले भी दी गई है।

- अन्य सुविधाओं में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, एक पावर्ड टेलगेट, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर-व्यू मिरर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और रेन-सेसिंग वाइपर शामिल हैं।
- अतिरिक्त फीचर में एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग के अलावा यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स शामिल हैं।
सेफ्टी
- न्यू ऑडी क्यू3 में काफी सारे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, जिनमें एक रियर व्यू कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, 9 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), टायर प्रेशर वार्निंग सिस्टम, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल हैं।

- क्यू3 को यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। हालांकि, इसमें ज्यादा बड़ा एडीएएस पैकेज और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी है, जो भारत में इस ऑडी कार में नहीं है।
इंजन
ऑडी ने नई क्यू3 को एक 2-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन में पेश किया है, जिसके साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड दिया गया है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
2-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएफएसआई |
| पावर |
204 पीएस |
| टॉर्क |
320 एनएम |
| गियरबॉक्स |
7-स्पीड डीएसजी |
| ड्राइव |
ऑल-व्हील डृराइव |
डीएसजी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

इनसे है मुकाबला
ऑडी क्यू3 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी, मर्सिडीज-बेंज जीएलए और मिनी कंट्रीमैन सी से है।
क्या आप मुकाबले में मौजूद कारों के बजाय नई ऑडी क्यू3 चुनना पसंद करेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।














