• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024-2025 में मास-मार्केट सेडान कारों की सेल्स में हुई भारी गिरावट, केवल मारुति डिजायर और फोक्सवैगन वर्टस को मिले पॉजिटिव बिक्री के आंकड़े

    टाटा टिगॉर, हुंडई वरना और होंडा सिटी की सेल्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 24, 2025 10:41 ist
    info icon
    published onApr 24, 2025 10:41 IST
    last updated onApr 24, 2025 10:41 IST
    402 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा टिगॉर, हुंडई वरना और होंडा सिटी की सेल्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई

    सेडान कारें अब भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा चॉइस नहीं रही हैं, वित्तीय वर्ष 2025 में मास-मार्केट सेडान कारों की कम सेल्स स्पष्ट रूप से इस बदलाव को दर्शाती है। वित्तीय वर्ष 2025 में सेडान सेगमेंट की केवल दो कारों की सेल्स में थोड़ी बहुत वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि ज्यादातर कारों की सालाना सेल्स में 48 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। यहां देखें वित्तीय वर्ष 2025 में किस सेडान कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े :-

    मॉडल 

    वित्तीय वर्ष 2025

    वित्तीय वर्ष 2024

    सालाना सेल्स/ गिरावट 

    मारुति डिजायर 

    1,65,021

    1,64,517

    मामूली ग्रोथ 

    हुंडई ऑरा (एक्सेंट समेत)  

    54,945

    55,215

    मामूली गिरावट

    होंडा अमेज 

    32,703

    36,017

    -9%

    फोक्सवैगन वर्ट्स 

    21,432

    21,094

    2%

    टाटा टिगॉर (टिगॉर ईवी समेत) 

    16,499

    26,921

    -39%

    हुंडई वरना 

    15,593

    30,027

    -48%

    स्कोडा स्लाविया 

    15,585

    19,092

    -18%

    होंडा सिटी 

    10,901

    16,925

    -36%

    मारुति सियाज 

    8,402

    10,337

    -19%

    Philippine-spec Suzuki Dzire Hybrid front

    • वित्तीय वर्ष 2024 के मुकाबले मारुति डिजायर की सेल्स में मामूली ग्रोथ दर्ज हुई है। यह लिस्ट की इकलौती सेडान कार है जिसने 1 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार किया है। जबकि, हाल ही में बंद हुई मारुति सियाज की सेल्स काफी कम रही है।  

    • पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना 2025 में हुंडई ऑरा की सेल्स में 270 यूनिट्स की गिरावट दर्ज हुई। ऑरा सेडान की वित्तीय वर्ष 2025 में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं जिसमें हुंडई एक्सेंट के आंकड़े भी शामिल रहे।

    Honda Amaze 3rd Generation

    • वित्तीय वर्ष 2025 में होंडा अमेज और टाटा टिगॉर की सेल्स काफी कम रही। अमेज की सेल्स में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि टाटा टिगॉर (टिगॉर ईवी समेत) की सेल्स 40 प्रतिशत कम हुई है।

    • फोक्सवैगन वर्ट्स इकलौती कॉम्पेक्ट सेडान कार है जिसकी सालाना सेल्स में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। यह कंपनी के लाइनअप की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। 

    • हुंडई वरना, होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया जैसी कॉम्पेक्ट मास-मार्केट सेडान कारों की सेल्स में सबसे ज्यादा करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। इनमें से वरना और सिटी सेडान को ग्राहकों द्वारा सबसे कम पसंद किया गया है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है