• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो का कौनसा वेरिएंट है वैल्यु फॉर मनी, जानिए यहां

    इतने सारे बदलावों के बीच लोगों में इसके वेरिएंट्स को चुनने के बीच कंफ्यूजन हो सकता है और ये आर्टिकल आपकी इस मामले में पूरी मदद करेगा।

    भानु
    भानु
    published on मार्च 07, 2022 12:52 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 12:52 IST
    last updated onMar 07, 2022 12:52 IST
    275 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में इंडिया की सबसे प्रीमियम हैचबैक बलेनो को एक बड़ा अपडेट दिया गया है। इसकी स्टाइलिंग को बदला गया है और अब इसमें एक अपडेटेड डैशबोर्ड और कुछ नए प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मारुति का लेटेस्ट पेट्रोल इंजन,बड़े ब्रेक्स और नए सस्पेंशन सेटअप भी दिए गए हैं। तो आगे जानिए मारुति बलेनो का कौनसा वेरिएंट आपके लिए साबित होगा वैल्यु फॉर मनी:

    इंजन

    1.2-लीटर पेट्रोल

    पावर

    90 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल/ 5-स्पीड एएमटी

    फ्यूल एफिशिएंसी

    22.35 किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल), 22.94 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    मारुति बलेनो 2022 मॉडल में 1.2 लीटर के सीरीज ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें अब माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर नहीं दिया गया है। इसके बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर दिया गया है। इसके अलावा मारुति ने अब इसमें सीवीटी के बजाए ज्यादा अफोर्डेबल एएमटी गियरबॉक्स दिया है। 

    डायमेंशन

    लंबाई x चौड़ाई x उंचाई

    3990मिलीमीटर x 1745मिलीमीटर x 1500मिलीमीटर

    व्हीलबेस 

    2520मिलीमीटर

    बूटस्पेस

    318 लीटर

    नई बलेनो के साइज में कोई बदलाव नहीं आया है और ये थोड़ी सी कम हो गई है। ये अपने सेगमेंट की बड़ी कार भी नहीं है। 

    मारुति बलेनो में 6 कलर्स की चॉइस नेक्सा ब्लू, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ओपुलेंट रेड, ग्रेंडेउर ग्रे, लक्स बेज और स्प्लेंडिड सिल्वर की चॉइस दी गई है। 

    इस कार की वेरिएंट वाइज प्राइसिंग कुछ इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी

    सिग्मा

    6.35 लाख रुपये

     

    डेल्टा

    7.19 लाख रुपये

    7.69 लाख रुपये

    जेटा

    8.09 लाख रुपये

    8.59 लाख रुपये

    अल्फा

    8.99 लाख रुपये

    9.49 लाख रुपये

    हमनें नीचे दी गई टेबल में इसके वेरिएंट्स का एक शॉर्ट में निष्कर्ष दिया है। आप यहां क्लिक कर इनकी पूरी डीटेल्स देख सकते हैं। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    सिग्मा

    जरूरत के सभी बेसिक फीचर्स मौजूद और टाइट बजट वालों के लिए सही चॉइस।

    डेल्टा

    एंट्री लेवल एएमटी वेरिएंट जिसकी प्राइस थोड़ी ज्यादा।

    जेटा

    बेस्ट वैल्यु ऑफर करता है ये वेरिएंट।

    अल्फा

    सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के लिए चुनें इसे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है