• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो अल्फा वेरिएंट एनालिसिस : क्या सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को लेकर इस वेरिएंट की ज्यादा प्राइस एकदम वाजिब है?

    मारुति ने नई बलेनो हैचबैक में सभी दमदार फीचर्स टॉप वेरिएंट अल्फा के लिए ही रखे हैं। इस वेरिएंट की प्राइस पिछले वेरिएंट के मुकाबले 90,000 रुपए ज्यादा है, लेकिन यह प्रतिद्व्न्दियों के टॉप वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन है। क्या सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को लेकर अल्फा वेरिएंट की ज्यादा प्राइस एकदम वाजिब है इसके बारे में जानेंगे यहां :-

    स्तुति
    स्तुति
    modified on मई 21, 2024 18:27 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 13:10 IST
    last updated onMay 21, 2024 18:27 IST
    349 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno Alpha Variant Analysis: Are The Segment-First Features Worth The Premium?

    मारुति ने नई बलेनो हैचबैक में सभी दमदार फीचर्स टॉप वेरिएंट अल्फा के लिए ही रखे हैं। इस वेरिएंट की प्राइस पिछले वेरिएंट के मुकाबले 90,000 रुपए ज्यादा है, लेकिन यह प्रतिद्व्न्दियों के टॉप वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन है। क्या सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को लेकर अल्फा वेरिएंट की ज्यादा प्राइस एकदम वाजिब है इसके बारे में जानेंगे यहां :-

    वेरिएंट 

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी 

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी

    अल्फा

    8.99 लाख रुपए 

    9.49 लाख रुपए 

    बलेनो अल्फा वेरिएंट को क्यों चुनें?

    स्लाविया कार के टॉप अल्फा वेरिएंट में हेडअप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।  इसमें मारुति का नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आर्केमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इस वेरिएंट में दिए गए एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और प्रिसिजन कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स बलेनो को एकदम बेस्ट लुक देते हैं। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर और यूवी कट ग्लास जैसे कई काम के फीचर्स भी मिलते हैं। 

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कम्फर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    हाइलाइट फीचर्स 

    • एलईडी हेडलैंप्स, टेललैंप्स, डीआरएल्स और फॉग लैंप्स

    • यूवी कट ग्लास 

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • फ्रंट आर्मरेस्ट

    • 60:40 स्प्लिट रियर सीट

    • क्रूज कंट्रोल

    • हेडअप डिस्प्ले

    • ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स

    • 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+

    • आर्केमि  ट्यून्ड साउंड सिस्टम

    • 360 डिग्री कैमरा

    • 6 एयरबैग

    • रियर कैमरा

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • आईएसोफिक्स

    अन्य फीचर्स

    • प्रीसिजन कट 16-इंच  अलॉय व्हील्स

    • ग्रिल, हैंडल और बूटलिड पर क्रोम गार्निश

    • फ्रंट और रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • फ्रंट फुटवेल लैंप

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • ऑटो एसी रियर वेंट्स के साथ 

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • टीएफटी एमआईडी

    • ऑटो हेडलाइट्स

    • 6 स्पीकर

    • हिल होल्ड के साथ ईएसपी (केवल एएमटी)

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    बलेनो अल्फा वेरिएंट में और क्या बेहतर हो सकता था? 

    बलेनो के टॉप वेरिएंट में कई और भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स जैसे लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रियर फोल्डआउट आर्मरेस्ट, वायरलैस कनेक्टिविटी और सनरूफ दिए जा सकते थे। इसमें रियर मिडल सीट पर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और हेडरेस्ट का फीचर भी नहीं दिया गया है।   

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    सिग्मा

    जरूरत के सभी बेसिक फीचर्स मौजूद और टाइट बजट वालों के लिए सही चॉइस।

    डेल्टा

    एंट्री लेवल एएमटी वेरिएंट जिसकी प्राइस थोड़ी ज्यादा।

    जेटा

    बेस्ट वैल्यु ऑफर करता है ये वेरिएंट।

    अल्फा

    सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के लिए चुनें इसे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है