• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो डेल्टा वेरिएंट एनालिसिस : क्या बेस वेरिएंट के मुकाबले इसकी ज्यादा प्राइस सही है?

    मारुति बलेनो का डेल्टा वेरिएंट सिग्मा वेरिएंट से 84,000 रुपए ज्यादा महंगा है। यह एंट्री लेवल पॉइंट है जहां से इस कार में ऑटोमेटिक पावरट्रेन मिलनी शुरू हो जाती है। चलिए जानते हैं कि बेस वेरिएंट के मुकाबले इसकी ज्यादा प्राइस कितनी वाजिब है :-

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 07, 2022 18:37 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 18:37 IST
    last updated onMar 07, 2022 18:37 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    वेरिएंट  

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी 

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी 

    डेल्टा 

     7.19 लाख रुपए 

     7.69 लाख रुपए 

    ज़ेटा 

     8.09 लाख रुपए 

     8.59 लाख रुपए 

    अंतर 

    90,000 रुपए 

    90,000 रुपए 

    बलेनो के डेल्टा वेरिएंट को क्यों चुनें? 

    बलेनो के इस वेरिएंट में पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर, रियर पार्सल शेल्फ, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स समेत 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई काम के फीचर्स दिए गए हैं। बलेनो डेल्टा सबसे अफोर्डेबल एएमटी ऑप्शन है। इसमें ईएसपी और हिल होल्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वारंटी के साथ आने वाले फ़ैक्ट्री फिटेड फीचर्स दिल को तस्सली देते हैं।  

    यहां देखें इस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स :-

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कम्फर्ट 

    इंफोटेनमेंट  

    सेफ्टी 

    हाइलाइट फीचर्स 

    • फुल व्हील कवर
    • बॉडी कलर्ड बंपर, हैंडल, ओआरवीएम्स
    •  रियर पार्सल शेल्फ 
    • पावर फोल्डिंग ओआरवीएम
    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
    • 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो 
    • 4-स्पीकर 
    • हिल होल्ड के साथ ईएसपी (केवल एएमटी)
    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग
    • आईएसोफिक्स

    अन्य फीचर्स 

    • हैलोजन हेडलाइट्स
    • एलईडी टेललैंप
    • फ्रंट एडजस्टेबल हेडरेस्ट  
    • पावर विंडोज़ 
    • कीलैस एंट्री
    • ऑटो एसी
    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले  
    • रियर पार्किंग सेंसर
    • एबीएस के साथ ईबीडी

    इन फीचर्स के लिए ज़ेटा वेरिएंट को चुनें 

    • एलईडी हेडलाइट्स
    • 16 इंच के अलॉय व्हील
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • फ्रंट आर्मरेस्ट
    • 60:40 स्प्लिट रियर सीट
    • चार्ज पोर्ट के साथ रियर एसी वेंट्स
    • पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप
    • टीएफटी एमआईडी 
    • 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो
    • सुजुकी कनेक्ट
    • 2 ट्वीटर
    • साइड और कर्टेन एयरबैग्स
    • रियरव्यू कैमरा
    • रियर वाइपर और वॉशर

    बलेनो डेल्टा वेरिएंट को क्यों स्किप करें ?

    इस वेरिएंट में कई महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन पिछले वेरिएंट के मुकाबले इसकी इतनी ज्यादा कीमत बिलकुल भी वाजिब नहीं लगती है। यदि आप इंफोटेनमेंट सिस्टम और व्हील कवर चाहते हैं तो ऐसे में आप इसके बेस वेरिएंट में ही इसे एसेसरीज़ के तौर पर फिट करवा कर भी बेहतर वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।  इस प्रीमियम हैचबैक के अगले वेरिएंट को चुनने के लिए आपको अपने बजट को बढ़ाना होगा।  

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    सिग्मा

    जरूरत के सभी बेसिक फीचर्स मौजूद और टाइट बजट वालों के लिए सही चॉइस।

    डेल्टा

    एंट्री लेवल एएमटी वेरिएंट जिसकी प्राइस थोड़ी ज्यादा।

    जेटा

    बेस्ट वैल्यु ऑफर करता है ये वेरिएंट।

    अल्फा

    सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के लिए चुनें इसे।

    यह भी पढ़ें :  मारुति बलेनो ज़ेटा वेरिएंट एनालसिस : क्या इस वेरिएंट में है वैल्यू फॉर मनी फैक्टर?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है