क्या आप इस दिवाली नई इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं? यह पांच ईवी देती है 700 किलोमीटर तक की रेंज, कीमत 30 लाख रुपये से कम
लंबी ड्राइविंग रेंज के लिए हमेशा ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ती। यहां उन पांच इलेक्ट्रिक कारों का जिक्र किया गया है, जो 700 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने का दावा करती हैं और इनकी कीमत भी 30 लाख रुपये से कम है
- Write a कमेंट

भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में तेजी से विकास हो रहा है। अब देश की कई कंपनियां अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां (ईवी) लाने पर जोर दे रही हैं। इस दिवाली अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर यह है कि अब लंबी रेंज के लिए आपको बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में अब 30 लाख के बजट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों की कई ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें मौजूद हैं जिनकी रेंज काफी अच्छी है, डिजाइन शानदार है और इनमें कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है और ग्राहकों के पास अब पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी कोई लॉन्ग-रेंज ईवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां 30 लाख रुपये से कम बजट में आने वाली पांच इलेक्ट्रिक कारों पर एक नजर डाल सकते हैं :-
महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टटेक
बैटरी पैक: 79 केडब्लूएच
सर्टिफाइड रेंज : 708 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| पैक एफई 79 केडब्लूएच |
24.45 लाख रुपए |
| पैक थ्री प्लस 79 केडब्लूएच |
24.95 लाख रुपए |
| पैक फोर 79 केडब्लूएच |
26.95 लाख रुपए |
| पैक एफई फोर 79 केडब्लूएच |
26.95 लाख रुपए |
| लॉन्च एडिशन 79 केडब्लूएच |
26.95 लाख रुपए |
अगर आपकी पहली प्राथमिकता रेंज है, तो महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टटेक इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसमें एक्सईवी 9एस की तरह 79 केडब्लूएच का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार 700 से ज्यादा किलोमीटर की शानदार एआरएआई सर्टिफाइड रेंज देती है। परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बिलकुल निराश नहीं करती। महिंद्रा बीई6 स्पोर्टटेक में लगी मोटर 285 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देती है। इसका डिज़ाइन काफी अलग और स्पोर्टी है, और इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे ग्राहकों के बीच एक पॉपुलर चॉइस बनाता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक स्टाइलिश, हाई-परफॉर्मेंस और सबसे लंबी रेंज वाली ईवी चाहते हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार के सभी वेरिएंट्स 30 लाख रुपये से कम बजट में आते हैं और इसमें चुनने के लिए दो बैटरी पैक ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें स्मॉल 59 केडब्ल्यूएच और 70 केडब्ल्यूएच यूनिट शामिल है। यदि आप इस इलेक्ट्रिक कार के साथ 11.2 किलोवाट का एसी चार्जर लेना चाहते हैं तो आपको 75,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
महिंद्रा एक्सईवी 9एस
बैटरी पैक : 79 केडब्ल्यूएच
सर्टिफाइड रेंज : 679 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| पैक वन अबव 79 केडब्लूएच (7-सीटर) |
22.65 लाख रुपए |
| पैक टू अबव 79 केडब्लूएच (7-सीटर) |
25.95 लाख रुपए |
| पैक टू अबव 79 केडब्लूएच (6-सीटर) |
26.15 लाख रुपए |
| पैक थ्री 79 केडब्लूएच (7-सीटर) |
27.85 लाख रुपए |
| पैक थ्री 79 केडब्लूएच (6-सीटर) |
28.05 लाख रुपए |
| पैक थ्री अबव 79 केडब्लूएच (7-सीटर) |
29.95 लाख रुपए |
अगली कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस है, जो कि लिस्ट की इकलौती एसी कार है जिसमें तीन रो सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। यह इसे उन लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है जिन्हें ज़्यादा स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी की जरूरत है। यह गाड़ी महिंद्रा की पॉपुलर एक्सयूवी 7एक्सओ पर आधारित है, इसलिए इसका लुक काफी दमदार और बॉक्सी है, जो एक पारंपरिक एसयूवी का फील देता है। यदि आप कोई 7-सीटर ईवी चाहते हैं जो बिना चार्जिंग स्टॉप के लंबी दूरी का सफर तय कर सके तो एक्सईवी 9एस एक अच्छा ऑप्शन है।

यह गाड़ी स्मॉल 59 केडब्लूएच और 70 केडब्लूएच बैटरी पैक ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इसका बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो 679 किलोमीटर की लंबी ड्राइविंग रेंज चाहते हैं। इसमें लगी मोटर 285 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देती है, जो कि आपके परिवार और सामान को आसानी से ले जाने के लिए काफी है। इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में कैप्टेन सीटें दी गई हैं, जिसके लिए आपको 20,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। 11.2 किलोवाट का चार्जर खरीदने के लिए आपको अतिरिक्त 75,000 रुपये देने होंगे।
टाटा सिएरा ईवी
बैटरी पैक : 75 केडब्लूएच
सर्टिफाइड रेंज: 665 किलोमीटर तक
| वेरिएंट |
कीमत |
| एडवेंचर 75 आरडब्लूडी |
22.19 लाख रुपए |
| एम्पावर्ड 75 आरडब्लूडी |
23.79 लाख रुपए |
| एम्पावर्ड ए 75 आरडब्लूडी |
24.79 लाख रुपए |
| एम्पावर्ड ए 75 एडब्लूडी |
25.99 लाख रुपए |
टाटा सिएरा ईवी लिस्ट की सबसे सस्ती कार है, जिसके बड़े 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन की शुरूआती कीमत 22.19 लाख रुपये है। सिएरा ईवी का डिजाइन पारंपरिक और बॉक्सी है, जो 1991 की ओरिजिनल टाटा सिएरा की याद दिलाता है। इसका अनोखा व मैच्योर डिज़ाइन और इसमें मौजूद ढेरों फीचर्स इसे एक बेहतरीन पैकेज बनाते हैं। यही मुख्य कारण है कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद से ही सिएरा ईवी काफी सफल रही है।

सिएरा ईवी में स्मॉल 63 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी दिया गया है। इसके आरडब्लूडी वेरिएंट में 75केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 665 किलोमीटर है। इसमें लगी मोटर 209 पीएस की पावर और 315 एनएम का टॉर्क देता है। यदि आप सिएरा ईवी पर पूरा निवेश कर रहे हैं, तो आप एडब्लूडी वाला टॉप वेरिएंट 'एम्पावर्ड ए' ले सकते हैं। इसमें 504 एनएम का दमदार टॉर्क मिलता है, लेकिन इसकी रेंज थोड़ी कम होकर 624 किलोमीटर रह जाती है। हालांकि, खरीदारों को ध्यान रखना चाहिए कि बताई गई कीमतों में चार्जर शामिल नहीं हैं। अगर आपको एसीएफसी (एसी फास्ट चार्जर) चाहिए, तो आपको हर वेरिएंट के लिए अलग से 49,000 रुपये खर्च करने होंगे।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई
बैटरी पैक : 79 केडब्लूएच
सर्टिफाइड रेंज : 656 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| पैक टू 79 केडब्लूएच |
26.50 लाख रुपए |
| सिनेलक्स 79 केडब्लूएच |
29.35 लाख रुपए |
महिंद्रा एक्सईवी 9ई लिस्ट की सबसे महंगी गाड़ी है। अगर आपको एक पारंपरिक एसयूवी से कुछ अलग और स्टाइलिश चाहिए, तो महिंद्रा एक्सईवी 9ई आपके लिए बनी है। यदि आपका बजट 30 लाख रुपये है, और आप एक्सईवी 9ई को बड़े 79 केडब्लूएच बैटरी पैक के साथ लेना चाहते हैं तो आपके पास चुनने के लिए दो वेरिएंट्स : पैक टू और सिनेलक्स है। एक्सईवी 9ई में बड़ा 79केडब्लूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 656 किलोमीटर है और इसमें लगी मोटर 285 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देती है। यह उन लोगों के लिए एक शानदार गाड़ी है जो डिज़ाइन को प्राथमिकता देते हैं और सड़क पर सबसे अलग दिखना चाहते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस और रेंज से कोई समझौता नहीं करना चाहते। इस ईवी की एक बड़ी खूबी इसकी अनोखी स्टाइलिंग है, जिसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। यह इसे स्पोर्टी और सबसे अलग लुक देती है।

टाटा हैरियर ईवी
बैटरी पैक: 75 केडब्ल्यूएच
सर्टिफाइड रेंज : 622 किलोमीटर से 627 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| फियरलेस प्लस 75 |
25.29 लाख रुपए |
| फियरलेस प्लस क्यूडब्लूडी 75 |
26.79 लाख रुपए |
| एम्पावर्ड 75 |
27.79 लाख रुपए |
| एम्पावर्ड 75 स्टेल्थ एडिशन |
28.54 लाख रुपए |
| एम्पावर्ड क्यूडब्लूडी 75 |
29.29 लाख रुपए |
हैरियर ईवी लिस्ट में टाटा की दूसरी कार है। 2025 में लॉन्च हुई हैरियर ईवी इस लिस्ट में एक मजबूत दावेदार है, जिसे एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज के तौर पर देखा जाता है। इसमें 75 केडब्लूएच का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो वेरिएंट के आधार पर 622 से 627 किलोमीटर के बीच की रेंज देता है। यह रेंज इसे लंबी दूरी के सफर के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है। हैरियर ईवी में 238 पीएस की पावर और 315 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसका एक ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसे टाटा क्यूडब्लूडी कहती है। इस वेरिएंट में टॉर्क बढ़कर 504 एनएम हो जाता है, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस और अच्छी ऑफ-रोड क्षमता देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि एडब्लूडी सिस्टम के बावजूद इसकी रेंज में सिर्फ 5 किलोमीटर की मामूली कमी आती है। हैरियर ईवी अपने फीचर्स और आरामदायक केबिन के लिए भी जानी जाती है। इस एसयूवी कार के साथ एसी फास्ट चार्जर लेने के लिए आपको 50,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार अपने आईसीई वर्जन जैसी दिखती है, लेकिन इसमें कई ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जिससे यह अपने प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प बन जाती है।
कारदेखो का क्या है कहना…
अगर आप 30 लाख रुपये से कम कीमत में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश कर रहे हैं, तो अब मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें से हर एक गाड़ी का डिज़ाइन, स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी अलग-अलग है। हालांकि, सही कार का चुनाव आपके बजट, आपकी ज़रूरतों और आपकी पसंदीदा बॉडी स्टाइल (जैसे कि पारंपरिक एसयूवी, स्पोर्टी लुक या कूपे) पर निर्भर करेगा। अगर आपने पहले ही कोई कार चुन ली है, तो आखिरी फैसला इस बात पर भी निर्भर कर सकता है कि उसका कौनसा वेरिएंट आपके बजट में फिट बैठता है और क्या उसमें आपकी जरूरत के सभी फीचर्स मौजूद हैं।
आप अपनी फैमिली के लिए कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।














