• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो ज़ेटा वेरिएंट एनालसिस : क्या इस वेरिएंट में है वैल्यू फॉर मनी फैक्टर?

    2022 मारुति बलेनो के बेस से ऊपर वाले वेरिएंट और टॉप से नीचे वाले ज़ेटा वेरिएंट के बीच 90,000 रुपए का अंतर है। सेफ्टी व कम्फर्ट के मामले में इसके ज़ेटा वेरिएंट में कई सारे बेस्ट फीचर्स मिल पाते हैं। यह वेरिएंट लुक्स को लेकर भी बेहद आकर्षित करने वाला है। चलिए जानते हैं बलेनो के ज़ेटा वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास :- 

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 07, 2022 15:10 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 15:10 IST
    last updated onMar 07, 2022 15:10 IST
    372 Views
    • Write a कमेंट

    वेरिएंट 

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी 

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी 

    ज़ेटा 

     8.09 लाख रुपए 

      8.59 लाख रुपए 

    अल्फा

     8.99 लाख रुपए 

     9.49 लाख रुपए 

    अंतर

     90,000 रुपए 

     90,000 रुपए 

    बलेनो के ज़ेटा वेरिएंट को क्यों चुनें? 

    यह बलेनो का काफी अच्छा वेरिएंट है और इसकी ज्यादा कीमत भी एकदम वाजिब है। यह वेरिएंट दिखने में एकदम प्रीमियम लगता है। इसमें ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स, अलॉय व्हील्स और कुछ क्रोम एलिमेंट्स जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं। ज़ेटा वेरिएंट में रियर एसी वेंट्स, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सुजुकी कनेक्ट फीचर सूट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर नया टीएफटी डिस्प्ले जैसे कई दमदार कम्फर्ट फीचर्स भी मिल पाते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें रियरव्यू कैमरा, रियर वाईपर व वॉशर, साइड व कर्टेन एयरबैग्स भी दिए गए हैं। हमारे अनुसार इन सभी अतिरिक्त फीचर्स को लेकर बलेनो के ज़ेटा वेरिएंट को चुनना एकदम सही चॉइस है। 

    यहां देखें इस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स :-

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कम्फर्ट 

    इंफोटेनमेंट  

    सेफ्टी 

    हाइलाइट फीचर्स 

    • एलईडी हेडलाइट्स और टेल लैंप
    • 16 इंच के अलॉय व्हील
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • फ्रंट आर्मरेस्ट
    • 60:40 स्प्लिट रियर सीट
    • चार्ज पोर्ट के साथ रियर एसी वेंट्स
    • पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप
    • टीएफटी एमआईडी
    • 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो

    • 6 स्पीकर
    • सुजुकी कनेक्ट
    • 6 एयरबैग
    • रियर कैमरा
    • रियर वाइपर और वॉशर
    • आईएसओफिक्स

    अन्य फीचर्स 

    • डोर हैंडल्स, बूटलिड पर क्रोम गार्निश  
    • फ्रंट और रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट
    • फ्रंट फुटवेल लैंप
    • ऑटो हेडलाइट्स
    • पावर फोल्डिंग ओआरवीएम
    • ऑटो एसी
    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 
    • स्मार्टफोन के जरिये  ओटीए अपडेट
    • ईएसपी के साथ हिल होल्ड (केवल एएमटी)
    • एबीएस के साथ ईबीडी 

    इन फीचर्स के लिए अल्फा वेरिएंट को चुनें  

    • यूवी कट ग्लास
    • मशीन कट अलॉय व्हील्स 
    • एलईडी फॉग लैंप
    • एलईडी डीआरएल
    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
    • क्रूज कंट्रोल
    • हेडअप डिस्प्ले
    • 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+
    • आर्केमि ट्यून्ड साउंड सिस्टम 
    • 360-डिग्री कैमरा

    बलेनो के ज़ेटा वेरिएंट वेरिएंट को क्यों स्किप करें? 

    यदि आपको नई मारुति बलेनो में सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स चाहिए तो ऐसे में आप इसके ज़ेटा वेरिएंट को छोड़कर इसके टॉप वेरिएंट अल्फा को चुन सकते हैं। इस वेरिएंट में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है।  

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    सिग्मा

    जरूरत के सभी बेसिक फीचर्स मौजूद और टाइट बजट वालों के लिए सही चॉइस।

    डेल्टा

    एंट्री लेवल एएमटी वेरिएंट जिसकी प्राइस थोड़ी ज्यादा।

    जेटा

    बेस्ट वैल्यु ऑफर करता है ये वेरिएंट।

    अल्फा

    सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के लिए चुनें इसे।

    यह भी पढ़ें : मारुति बलेनो अल्फा वेरिएंट एनालिसिस : क्या सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को लेकर इस वेरिएंट की ज्यादा प्राइस एकदम वाजिब है?  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है