• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार में मिलेगा अब नए ग्रीन कलर का भी ऑप्शन

    इस कलर का ऑप्शन कंपनी की महिंद्रा स्कॉर्पियो एन,एक्सयूवी700 और हाल ही में लॉन्च की गई एक्सयूवी 3एक्सओ में भी दिया गया है। 

    भानु
    भानु
    published on मई 21, 2024 18:19 ist
    info icon
    published onMay 21, 2024 18:19 IST
    last updated onMay 21, 2024 18:19 IST
    520 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Deep Forest colour option

    महिंद्रा थार को एक छोटा सा अपडेट दिया गया है जो अब नए डीप फॉरेस्ट ग्रीन कलर के ऑप्शन में भी उपलब्ध रहेगी। इसके एएक्स (ओ) और एलएक्स ​वेरिएंट्स में इस नए कलर का ऑप्शन रखा गया है।

    अब इन कलर्स के मिलेंगे ऑप्शंस

    Mahindra Thar Desert Fury (Earth Edition)

    महिंद्रा की ये ऑफ रोडर अब 6 कलर ऑप्शंस: रेड रेज, डीप ग्रे, स्टील्थ ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, डीप फॉरेस्ट (न्यू), और डेजर्ट फ्यूरी (केवल स्पेशल अर्थ एडिशन में) में उपलब्ध रहेगी। हाल ही में हमनें महिंद्रा थार में लॉन्च से लेकर अब तक शामिल हो चुके कलर ऑप्शन की पूरी लिस्ट एक्सप्लेन की थी जिसको आप क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 

    फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

    Mahindra Thar 7-inch touchscreen

    इस छोटे से अपडेट के साथ थार की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, मैनुअल एसी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस लाइफस्टाइल एसयूवी में डुअल फ्रंट एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    महिंद्रा थार एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शन: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल (152 पीएस/300 एनएम), 2.2-लीटर डीजल (132 पीएस/300 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (118 पीएस/300 एनएम) दिए गए हैं। इन तीनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। महिंद्रा थार एसयूवी रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है। इसमें स्मॉल डीजल इंजन के साथ रियर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन दिया गया है, जबकि ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) की चॉइस दी गई है।

    कीमत और मुकाबला

    Mahindra Thar rear

    महिंद्रा थार दो वेरिएंट्स: एएक्स (ओ) और एलएक्स में उपलब्ध है जिनकी कीमत 11.35 लाख रुपये से लेकर 17.60 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। महिंद्रा थार का सीधा मुकाबला   मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा से है। प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाइराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है