• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन एसयूवी के इंटीरियर से उठा पर्दा, 11 मार्च को होगी लॉन्च

    <p>हुंडई क्रेटा एन लाइन के इंटीरियर से पर्दा उठ गया है जिसके चलते इसके नए डैशबोर्ड की झलक सामने आई है। इस गाड़ी के केबिन लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हुंडई के दूसरे एन लाइन मॉडल्स की तरह ही इसमें भी ऑल-ब्लैक कलर का केबिन दिया गया है जिसमें कई रेड इंसर्ट मिलते हैं।</p>

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 06, 2024 14:41 ist
    info icon
    published onMar 06, 2024 14:41 IST
    last updated onMar 06, 2024 14:41 IST
    478 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta N Line interior

    • क्रेटा एन लाइन में ड्यूल-इंटीग्रेटेड 10.25-इंच डिस्प्ले के आसपास रेड इंसर्ट दिए गए हैं।

    • इसमें डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड पर रेड एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    • केबिन के अंदर इसमें ऑल ब्लैक कलर थीम के साथ रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग की गई है, साथ ही इसमें स्टीयरिंग व्हील, सीट अपहोल्स्ट्री और गियर सिलेक्टर पर 'एन' बैजिंग भी दी गई है।

    • इस एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट और एडीएएस फीचर्स दिए गए हैं।

    • इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस) के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाएंगे।

    हुंडई क्रेटा एन लाइन के इंटीरियर से पर्दा उठ गया है जिसके चलते इसके नए डैशबोर्ड की झलक सामने आई है। इस गाड़ी के केबिन लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हुंडई के दूसरे एन लाइन मॉडल्स की तरह ही इसमें भी ऑल-ब्लैक कलर का केबिन दिया गया है जिसमें कई रेड इंसर्ट मिलते हैं।

    डैशबोर्ड पर रेड एक्सेंट

    Hyundai Creta N Line dashboard

    क्रेटा एन लाइन के केबिन की सबसे बड़ी खासियत डैशबोर्ड पर दिए गए रेड इंसर्ट हैं, जिसे ड्यूल-इंटीग्रेटेड 10.25-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और डिजिटल गॉज क्लस्टर) के आसपास दिया गया है। इसमें डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड पर भी रेड इंसर्ट दिए गए हैं जो एसी वेंट्स तक फैले हुए हैं। इसके अलावा इसमें स्मॉल स्टोरेज ट्रे पर भी रेड एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    एन लाइन एलिमेंट

    Hyundai Creta N Line gear selector
    Hyundai Creta N Line seats

    क्रेटा एन लाइन में दूसरा बड़ा बदलाव मॉडल-एक्सक्लूसिव स्टीयरिंग व्हील और ड्राइव सिलेक्टर का किया गया है। इसमें लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और लैदर फिनिश वाला ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है जिस पर रेड क्रॉस स्टिचिंग की गई है, साथ ही इस पर 'एन' बैजिंग भी दी गई है। इसमें एक्सेलेरेटर और ब्रेक पैडल्स पर मैटल फिनिशिंग की गई है। इसके अलावा इसमें सीटों पर भी 'एन' बैजिंग दी गई है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा एन लाइन vs हुंडई क्रेटा : एक्सटीरियर कंपेरिजन

    फीचर लोडेड कार

    चूंकि क्रेटा एन लाइन रेगुलर क्रेटा एसयूवी के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड होगी, ऐसे में इसमें भी कई महत्वपूर्ण फीचर्स मिलेंगे जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ड्राइव मोड और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल होंगे।

    Hyundai Creta N Line six airbags

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एडीएएस और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    क्रेटा एन लाइन परफॉर्मेंस

    हुंडई क्रेटा एन लाइन में रेगुलर क्रेटा वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क देता है। क्रेटा मौजूदा मॉडल में इस इंजन के साथ केवल 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ही दिया गया है, जबकि क्रेटा एन लाइन में इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

    Hyundai Creta N Line rear

    अनुमान है कि कंपनी क्रेटा एन लाइन एसयूवी को रेगुलर मॉडल से ज्यादा डायनामिक बनाने के लिए इसके सस्पेंशन और स्टीयरिंग व्हील में थोड़ा बहुत बदलाव कर सकती है।

    संभावित कीमत व मुकाबला

    Hyundai Creta N Line

    भारत में हुंडई क्रेटा एन लाइन एसयूवी को 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार की कीमत 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन के साथ-साथ किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर के टॉप वेरिएंट से रहेगा।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है