होंडा एलिवेट और होंडा अमेज में नई एलीट एसेसरी पैक के साथ 360 डिग्री कैमरा हुआ शामिल
होंडा अपने वर्तमान में चल रहे ‘द ग्रेट होंडा फेस्ट कैंपेन’ के तहत सभी कार पर कई फेस्टिवल बेनेफिट दे रही है
- Write a कमेंट

होंडा ने नए ग्राहकों के लिए कई तरह के फायदों के साथ अपना सालाना ग्रेट होंडा फेस्ट कैंपेन शुरू कर दिया है। फेस्टिव ऑफर के तहत, होंडा अपनी एलिवेट और अमेज कार के कुछ वेरिएंट के साथ एलीट पैक भी दे रही है, जिसमें बिना अतिरिक्त कीमत के दो एसेसरीज शामिल है। अगर आप इन बेनेफिट के बारे में जानना चाहते हैं तो हमनें नीचे इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी है:
ग्रेट होंडा फेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी
ग्रेट होंडा फेस्ट, कंपनी द्वारा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया एक कैंपेन है। इसमें फेस्टिव सीजन पर कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कई फायदे दिए जाते हैं।
हालांकि स्टीक छूट की घोषणा होनी अभी बाकी है, अगस्त 2025 में कंपनी 1.22 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। यहां देखिए मॉडल अनुसार ऑफर:
| मॉडल |
फायदा |
| 2024 होंडा अमेज |
77,200 रुपये |
| होंडा अमेज जनरेशन 2 |
97,200 रुपये |
| होंडा सिटी |
1.07 लाख रुपये |
| होंडा एलिवेट |
1.22 लाख रुपये |
*अधिक जानकारी के लिए, हम आपको नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।
होंडा एलिवेट और अमेज के कुछ वेरिएंट्स के साथ एलीट पैक के तहत बिना अतिरिक्त कीमत के 360 डिग्री कैमरा और 7 कलर रिदमिक एम्बिएंट लाइट दे रही है। इन दोनों फीचर पर क्रमश: 2 साल और 1 साल की वारंटी मिल रही है। ये फीचर डीलर द्वारा एसेसरीज के तौर पर इंस्टॉल किए जाएंगे।
आइए होंडा एलिवेट और होंडा अमेज पर एक नजर डालते हैं:
होंडा एलिवेट फीचर और सेफ्टी

होंडा एलिवेट में एक 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, वायरलेस फोन चार्जर, पीछे एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी, और एक सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और कैमरा बेस्ड एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
होंडा अमेज फीचर और सेफ्टी

होंडा अमेज में एक 8-इंच टचस्क्रीन, एक सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीछे वेंट्स के साथ ऑटो एसी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, एयर फिल्टर के साथ ऑटो एसी, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), पीछे पार्किंग सेंसर, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, और कुछ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
प्राइस और कंपेरिजन
होंडा एलिवेट की कीमत 11.91 लाख रुपये से 15.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, किआ सेल्टोस, टाटा कर्व और एमजी एस्टर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से है।
होंडा अमेज की कीमत 8.10 लाख रुपये से 11.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति डिजायर, टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा से है।














