• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए ये टॉप न्यूज

    %3Cp%3E%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%9B%E0%A4%B2%E0%A5%87%20%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B9%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%B2%E0%A5%89%

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 07, 2023 13:21 ist
    info icon
    published onAug 07, 2023 13:21 IST
    last updated onAug 07, 2023 13:21 IST
    182 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch, Toyota Vellfire

    पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाली दो अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों से जुड़े बड़े अपडेट्स सामने आए हैं जिनमें होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी शामिल है। इसके अलावा टाटा के सीएनजी कार लाइनअप में एक और कार शामिल हुई वहीं टोयोटा की नई प्रीमियम एमपीवी भी लॉन्च हुई। पिछले सप्ताह क्या कुछ रही और प्रमुख खबरें ये आप देखेंगे आगे:

    होंडा एलिवेट का सीरीज प्रोडक्शन हुआ शुरू

    Honda Elevate Roll out

    होंडा एक लंबे अर्से के बाद एकदम नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे एलिवेट नाम दिया गया है। होंडा एलिवेट का सीरीज प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है और इस एसयूवी की राजस्थान के टपूकड़ा स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट से यूनिट्स निकलनी अब शुरू हो जाएगी। 

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की लॉन्च डेट आई सामने

    Citroen C3 Aircross

    भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी इस फ्रैंच कारमेकर का चौथा प्रोडक्ट होगा। सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की बुकिंग्स और लॉन्चिंग की जानकारी भी सामने आ चुकी है। सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस का इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से माइलेज कंपेरिजन भी हम कर चुके हैं। 

    टाटा पंच सीएनजी हुई लॉन्च

    Tata Punch CNG

    टाटा पंच कंपनी की सीएनजी पावरट्रेन वाली चौथी कार बन गई है। पंच के साथ टाटा ने टिएगो और टिगॉर को भी ट्विन सिलेंडर लेआउट देकर अपडेट किया है जिससे अब इनमें भी ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। 

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बढ़े दाम 

    Toyota Innova Crysta

    टोयोटा की पॉपुलर एमपीवी के दो महीने में ही दूसरी बार दाम बढ़ गए हैं। इसके टॉप मॉडल की रेट सबसे ज्यादा बढ़ी है, जबकि बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    मारुति इनविक्टो को मिला सेफ्टी फीचर अपडेट 

    Maruti Invicto

    लॉन्च के कुछ ही समय बाद मारुति इनविक्टो में सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड कर दिया गया है जिनमें जेटा प्लस और अल्फा प्लस शामिल है। फीचर अपडेट मिलने के बाद इस एमपीवी की शुरूआती कीमत बढ़ गई है। 

    हुंडई क्रेटा और अल्कजार के नए एडिशंस होंगे लॉन्च

    Hyundai Creta and Alcazar Adventure edition teased

    क्रेटा और अल्कजार के एडवेंचर वेरिएंट्स को ट्रेडमार्क कराने के बाद हुंडई ने इन एसयूवी कारों का पहला टीजर जारी कर दिया है। इन एसयूवी कारों के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव नजर आएंगे जबकि मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव नहीं होंगे। 

    महिंद्रा एक्सयूवी400 में मिलेंगे नए सेफ्टी फीचर

    Mahindra XUV400

    महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी अब और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट साबित होगा जिसमें अब 8 नए फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि ये सेफ्टी फीचर्स इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट्स में ही मिलेंगे। 

    न्यू जनरेशन टोयोटा वेलफायर हुई लॉन्च

    2023 Toyota Vellfire

    2023 टोयोटा वेलफायर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और ये पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। ये लग्जरी एमपीवी पहले से ज्यादा बोल्ड और स्लीक हो गई है। 

    न्यू जनरेशन टोयोटा लैंड क्रुजर प्राडो से उठा पर्दा 

    Toyota Land Cruiser Prado

    टोयोटा ने नई लैंड क्रूजर प्राडो से पर्दा उठाया है और इसे एलसी 250 नाम दिया गया है। मॉडर्न लुक वाली लैंड क्रूजर प्राडो के साथ ही कंपनी ने इसके रग्ड वर्जन एलसी 70 से भी पर्दा उठाया है, जिसे रेट्रो स्टाइल डिजाइन दिया गया है।

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के स्पाय शॉट्स आए सामने

    2024 Tata Nexon spied

    2024 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की लगातार टेस्टिंग की जा रही है और इसे दोबारा स्पॉट किया गया है जहां इसबार इसकी हेडलाइट्स नजर आई है। यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि इसका फ्रंट प्रोफाइल टाटा सिएरा ईवी और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगा, जिसमें स्प्लिट ग्रिल सेटअप और नए बंपर शामिल होंगे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है