• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक में मिलेंगे नए सेफ्टी फीचर

    एक्सयूवी 400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये (एक्सशोरूम) के बीच है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 03, 2023 17:19 ist
    info icon
    published onAug 03, 2023 17:19 IST
    last updated onAug 03, 2023 17:19 IST
    840 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV400

    • ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, टीपीएमएस और फ्रंट फॉग लैंप जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस होगा इसका ईएल वेरिएंट 
    • दो ट्वीटर, क्रूज़ कंट्रोल और एक बूट लैंप जैसे फीचर्स भी मिलेंगे इस इलेक्ट्रिक कार मेंं 
    • एक्सयूवी400 में पहले से ही दिए गए हैं सनरूफ, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और छह एयरबैग जैसे फीचर्स 
    • 34.5केडब्ल्यूएच और 39.4केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है इसमें, जिनकी क्रमशः 375 किलोमीटर और 456 किलोमीटर है रेंज 
    • 15.99 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये (एक्सशोरूम) के बीच है इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत

    महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी अब और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट साबित होगा जिसमें अब 8 नए फीचर्स दिए जाएंगे। ये मिसिंग फीचर्स अब तक इस कार के आईसीई वर्जन एक्सयूवी300 और इसके मुकाबले में मौजूद टाटा नेक्सन ईवी में दिए गए हैं। 

    इन सेफ्टी फीचर्स से होगी लैस

    Mahindra XUV400

    (रेफरेंस के लिए एक्सयूवी700 के टीपीएमएस की इमेज का किया गया है इस्तेमाल)

    सेफ्टी के लिए इस कार के ईएल वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट फॉग लैंप जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। बता दें कि इसमें पहले से ही छह एयरबैग, ऑल 4  डिस्क ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर डिफॉगर, और रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2023 तक पेट्रोल-डीजल कारों की रह सकती है ज्यादा डिमांड: महिंद्रा

    अन्य फीचर अपग्रेड्स

    Mahindra XUV400

    केबिन के अंदर बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए ईएल वेरिएंट में दो ट्वीटर दिए जाएंगे और ड्राइविंग को कंफर्टेबल बनाने के लिए इसमें क्रूज ​कंट्रोल का फीचर भी दिया जाएगा। साथ ही इस कार में बूट लैंप भी दिया जाएगा। 

    एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक कार में पहले से ही 6 इंच के अलॉय व्हील, लेदरेट सीटें, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, एक रियर पार्किंग कैमरा और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा 2023 में नहीं उतारेगी कोई भी नया मॉडल, 2024 में कई नई कारों की लॉन्चिंग कंफर्म!

    पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं 

    Mahindra XUV400

    इसमें दो बैटरी पैकः 34.5केडब्ल्यूएच और 39.4केडब्ल्यूएच का विकल्प मिलता है, जिनकी फुल चार्ज में रेंज क्रमशः 375 किलोमीटर और 456 किलोमीटर है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 150पीएस की पावर और 310एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसके टॉप वेरिएंट ईएल को जल्द ही अपडेट किया जाएगा, जिसमें ज्यादा रेंज देने वाला बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। 

    एक्सयूवी400 ईवी का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स से है। यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से काफी सस्ती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है