• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 14, 2022 13:09 ist
    info icon
    published onMar 14, 2022 13:09 IST
    last updated onMar 14, 2022 13:09 IST
    142 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति डिजायर सीएनजी लॉन्च

    New Maruti Dzire rear

    मारुति ने डिजायर का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। सेगमेंट में यह तीसरी सेडान कार है जिसमें ऑप्शनल फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट की चॉइस मिलती है। सीएनजी किट इसके दो वेरिएंट में दी गई है और इसकी कीमत 8.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। यहां देखिए सेगमेंट की दूसरी कारों से इसका कंपेरिजन।

    अपडेट एमजी जेडएस ईवी लॉन्च

    Here’s Why The Facelited MG ZS EV Base Variant Will Not Be Available Till July 2022

    एमजी ने अपडेटेड जेडएस ईवी को लॉन्च कर दिया है। इसे नए फीचर्स, नए डिजाइन और बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसकी ड्राइविंग रेंज पहले से बढ़ गई है और यह प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से ज्यादा पावरफुल भी हो गई है।

    नई लेक्सस एनएक्स350एच लॉन्च

    All-new Lexus NX350h Now In India, Starts At Rs 64.9 Lakh

    लेक्सस ने नई एनएक्स350एच को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पॉपुलर हाइब्रिड लग्जरी एसयूवी है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई अहम बदलाव हुए हैं और इसमें नए फीचर्स व टेक्नोलॉजी शामिल की गई है।

    फेसलिफ्ट बीएमडब्ल्यू एक्स4 लॉन्च

    Facelifted BMW X4 Goes On Sale In India

    बीएमडब्ल्यू ने फेसलिफ्ट एक्स4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका केवल ब्लैक शेडो एडिशन उपलब्ध है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। यह पहले वाले इनलाइन-6 पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    फोक्सवैगन वर्टस से उठा पर्दा

    Volkswagen Virtus Breaks Cover, To Replace The Vento

    फोक्सवैगन ने नई वर्टस सेडान से पर्दा उठा दिया है। इसे कंपनी वेंटो से रिप्लेस करेगी। यह स्लाविया वाले प्लेटफार्म पर बनी होगी। इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी।

    टोयोटा ग्लैंजा का टीजर हुआ जारी

    toyota glanza 2022

    अब तक टोयोटा ने नई ग्लैंजा के कई टीजर जारी कर दिए हैं। इसे 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपडेट किया गया है और इसमें कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

    फोक्सवैगन लाएगी पोलो का स्पेशल एडिशन

    volkswagen polo

    फोक्सवैगन पोलो को जल्द एक स्पेशल एडिशन मिलने वाला है। यह इस कार का आखिरी अपडेट होगा और इसके कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। इसके स्पेशल एडिशन मॉडल के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ अपडेट किए जाएंगे।

    was this article helpful ?

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है