2022 लेक्सस एनएक्स350एच भारत में हुई लॉन्च, कीमत 64.9 लाख रुपये से शुरू
नई जनरेशन की लेक्सस एनएक्स में अपडेटेड स्टाइल, नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है जिसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट एक्सक्विजिट, लग्ज़री और एफ-स्पोर्ट में उपलब्ध है। इसके केबिन में 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का हेडअप डिस्प्ले और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। भारत में इस गाड़ी की प्राइस 64.9 लाख रुपये से 71.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।
- Write a कमेंट
-
नई जनरेशन की लेक्सस एनएक्स में अपडेटेड स्टाइल, नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।
-
इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है जिसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
-
यह गाड़ी तीन वेरिएंट एक्सक्विजिट, लग्ज़री और एफ-स्पोर्ट में उपलब्ध है।
-
इसके केबिन में 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का हेडअप डिस्प्ले और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
-
भारत में इस गाड़ी की प्राइस 64.9 लाख रुपये से 71.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

नई जनरेशन की लेक्सस एनएक्स भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी डिज़ाइन शार्प है और इसका साइज़ पहले से थोड़ा बढ़ गया है। इसमें नए डिज़ाइन का केबिन भी दिया गया है। लेक्सस ने इस एसयूवी कार को एनएक्स350एच नाम दिया है। यह अब भी सिंगल पावरट्रेन और तीन वेरिएंट एक्सक्विजिट, लग्ज़री और एफ-स्पोर्ट में मिलेगी।
यहां देखें इसकी प्राइस लिस्ट:
| वेरिएंट |
प्राइस |
| एक्सक्विजिट |
64.9 लाख रुपये |
| लग्ज़री |
69.5 लाख रुपये |
| एफ-स्पोर्ट |
71.6 लाख रुपये |
सभी कीमतें एक्स-शोरूम इंडिया के अनुसार हैं।

एनएक्स350एच कार एनएक्स300 का अपडेटेड वर्जन है। इन दोनों ही कारों की डिज़ाइन एक दूसरे से काफी हद मिलती जुलती है। इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं जिसमें पतली एलईडी हेडलाइटें, टेललाइट क्लस्टर, नए डिज़ाइन के फ्रंट और रियर बंपर शामिल हैं। इसके तीनों ही वेरिएंट में केवल स्टाइलिंग का फर्क है। एफ-स्पोर्ट में स्पोर्टी डिटेलिंग (जैसे बड़े साइज़ के वेंट्स) दी गई है।

लेक्सस की इस लग्ज़री कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है जिसके तहत इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर (दोनों एक्सेल पर एक-एक) मिलती है। इनका संयुक्त पावर आउटपुट 243 पीएस है। इस गाड़ी का टॉर्क फिगर फ़िलहाल सामने नहीं आया है। यह हाइब्रिड पावरट्रेन सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के जरिये चारों पहियों पर एक जैसी पावर पहुंचाती है।

पुराने वर्जन के मुकाबले इसके केबिन में काफी आकर्षक स्टाइल का डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। इसके सेंटर पर 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसके नीचे की तरफ दो एनालॉग डायल्स और क्लाइमेट कंट्रोल्स मिलते हैं। वहीं, क्लाइमेट कंट्रोल के नीचे की तरफ इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स को पोज़िशन किया गया है। एनएक्स350एच एसयूवी कार में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच हेडअप डिस्प्ले, डायनामिक क्रूज़ कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर एडजस्टेबल और हीटेड फ्रंट सीटें भी दी गई है।
पैसेंजर सेफ्टी के लिए 2022 लेक्सस एनएक्स कार में ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है जिसका नाम ‘लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ 3.0’ रखा गया है। इसके तहत प्री-कोलिजन सिस्टम, ऑटोमेटिक हाई बीम असिस्ट, लेन असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचस शामिल हैं। इस गाड़ी में आठ एयरबैग्स, पार्किंग कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी कार को हाल ही में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

सेगमेंट में लेक्सस एनएक्स350एच का मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी, ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 से होगा।
यह भी पढ़ें : फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैंजा की बुकिंग हुई शुरू, 15 मार्च को होगी लॉन्च














