मारुति डिजायर सीएनजी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 8.14 लाख रुपये से शुरू
मारुति ने डिजायर के सीएनजी वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीएनजी किट मिड वेरिएंट वीएक्सआई और टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
- Write a कमेंट

- मारुति ने डिजायर के सीएनजी वेरिएंट की प्राइस रेगुलर मॉडल से 95,000 रुपये ज्यादा रखी है।
- डिजायर सीएनजी में दिया गया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
- यह गाड़ी 31.12 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देती है जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
- डिजायर सीएनजी सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 16,999 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।
मारुति ने डिजायर के सीएनजी वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीएनजी किट मिड वेरिएंट वीएक्सआई और टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
यहां देखें रेगुलर डिजायर और सीएनजी डिजायर का प्राइस कम्पेरिज़न :-
| वेरिएंट |
प्राइस |
वेरिएंट |
प्राइस |
अंतर |
| वीएक्सआई |
7.19 लाख रुपये |
वीएक्सआई सीएनजी |
8.14 लाख रुपये |
+ 95,000 रुपये |
| जेडएक्सआई |
7.87 लाख रुपये |
जेडएक्सआई सीएनजी |
8.82 लाख रुपये |
+ 95,000 रुपये |

डिजायर सीएनजी में रेगुलर मॉडल वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस लिहाज से यह इंजन स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 13 पीएस और 14.5 एनएम की कम पावर और टॉर्क देता है। मारुति ने डिजायर के सीएनजी वेरिएंट के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया है। कंपनी का दावा है कि डिजायर सीएनजी 31.12 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है। इस लिहाज से यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार साबित होगी। इन दोनों वेरिएंट के साथ मिलने वाले सभी फीचर्स इसके सीएनजी वेरिएंट के साथ भी दिए गए हैं।
मारुति अपने सीएनजी वेरिएंट को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी दे रही है जिसकी कीमत 16,999 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, वहीं इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट का सब्सक्रिप्शन 14,100 रुपये प्रति माह से शुरू होता है।

सेगमेंट में डिजायर सीएनजी का मुकाबला हुंडई ऑरा सीएनजी और टाटा टिगॉर सीएनजी से होगा। अब होंडा अमेज़ एकमात्र ऐसी सब-4 मीटर सेडान कार है जो सीएनजी किट के साथ नहीं आती है।














