• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत 22 लाख रुपये से शुरू

    कंपनी ने फिलहाल इसका टॉप वेरिएंट एक्सक्लूसिव ही लॉन्च किया है और बेस मॉडल एक्साइट इस साल जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 07, 2022 13:47 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 13:47 IST
    last updated onMar 07, 2022 13:47 IST
    397 Views
    • Write a कमेंट

    mg zs ev

    एमजी मोटर्स ने जेडएस ईवी के अपडेटेड मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई जेडएस ईवी की प्राइस 22 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) रखी गई है। नई जेडएस को पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी एस्टर के तर्ज पर तैयार किया गया है। फर्क इतना ही है कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है। 

    वेरिएंट्स

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    एक्साइट

    21.49 लाख रुपये

    21.99 लाख रुपये

    50,000

    एक्सक्लूसिव

    25.18 लाख रुपये

    25.88 लाख रुपये

    70,000

    एमजी जेडएस ईवी का डिजाइन थोड़ा सा अपडेट कर दिया गया है। इसमें अपडेटेड ग्रिल के साथ नई तरह से पोजिशन किया गया चार्जिंग पोर्ट,थोड़ा सा अलग तरह से डिजाइन किया गया बंपर और नई एलईडी हेडलाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए 17 इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ नए एलईडी हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर दिया गया है। 

    mg zs ev

    नई एमजी जेडएस का केबिन लुक पूरी तरह से एस्टर की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम , कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसकी सेकंड रो में एसी वेंट्स,कप होल्डर्स के साथ आर्मरेस्ट और सेंटर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन-चेंज असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पहले की तरह इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर, छह एयरबैग, हिल स्टार्ट/डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    mg zs ev

    इस कार में सबसे बड़ा अपडेट 50.3 केडब्ल्यूएच आईपी69के रेटेड बैट्री पैक देकर किया गया है जिसने 44.5 केडब्ल्यूएच यूनिट को रिप्लेस किया है। अब ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 461 किलोमीटर तक ड्राइव की जा सकेगी जो पहले से 22 किलोमीटर ज्यादा रेंज देगी। इसमें दी गई नई इलेक्ट्रिक मोटर 176 पीएस की पावर जनरेट करेगी और ये 8.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। 

    यह भी पढ़ें:टाटा नेक्सन ईवी की टक्कर में एमजी लाएगी एक इलेक्ट्रिक कार, 2023 में होगी लॉन्च

    पहले की तरह नई एमजी जेडएस ईवी का कंपेरिजन हुंडई कोना ईवी से रहेगा जिसका भी फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा एमजी टाटा नेक्सन ईवी के मुकाबले में एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार उतारने के बारे में सोच रही है।  

    अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है