• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2025 में भारतीय बाजार में ये कारें हुई लॉन्च: टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट,किआ कैरेंस क्लाविस,फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई

    भले आप चाहे मार्केट में फन टू ड्राइव हैचबैक ढूंढ रहे हो या प्रैैक्टिकल एमपीवी ढूंढ रहे हो या फिर स्पेशल एडिशन यहां सबके लिए कुछ ना कुछ है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2025 18:39 ist
    info icon
    published onJun 02, 2025 18:39 IST
    last updated onJun 02, 2025 18:39 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    मई के महीने में भारत में ग्रा​हकों के लिए काफी नई कारें लॉन्च हुई और खासतौर पर उन लोगों के लिए जो एसयूवी कारों से कुछ अलग प्रोडक्ट की तलाश में है। इस रिपोर्ट में आप जानेंगे मई 2025 में भारतीय मार्केट में कौनसी कारें लॉन्च हुई। 

    किआ कैरेंस क्लाविस

    कीमत:  11.50 लाख रुपये से लेकर  21.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Kia Carens Clavis driving

    किआ ने भारत में 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत के साथ कैरेंस क्लाविस को लॉन्च कर दिया है। ये कैरेंस एमपीवी के साथ साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी जो कि केवल एक वेरिएंट प्रीमियम (ओ) में उपलब्ध है। डिजाइन की बात करें तो कैरेंस क्लाविस की स्टाइलिंग काफी अपमार्केट है ​जिसमें ऑल एलईडी लाइटिंग,17 इंच अलॉय व्हील्स के साथ साथ ड्युअल टोन नेवी ब्लू और बैज इंटीरियर दिया गया है। ये कार 6 और 7 सीटर लेआउट ऑप्शन में उपलब्ध है। 

    Kia Carens Clavis fully loaded variant's navy blue and beige theme

    फीचर्स की बात करें तो इस कार में 12.3 इंच की स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर और 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कैरेंस क्लैविस तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। 

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 

    कीमत:  6.89 लाख रुपये से लेकर 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    2025 Tata Altroz facelift front

    टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज फेसलिफ्ट की कीमत से पर्दा उठा दिया है जिसे मई 2025 में शोकेस किया गया था। 2025 अल्ट्रोज के एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपडेट किया गया है जिसमें नए ड्युअल पॉड एलईडी हेडलाइट्स,कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और रिफ्रैश्ड केबिन दिया गया है जिसमें इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और सेगमेंट फर्स्ट डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। 

    2025 Tata Altroz Facelift Dashboard

    इस टाटा कार में 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं और इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    निसान मैग्नाइट सीएनजी

    कीमत:  6.89 लाख रुपये से लेकर  10.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Nissan Magnite front

    निसान ने मैग्नाइट के सीएनजी वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत पेट्रोल वेरिएंट्स से 75000 रुपये ज्यादा है। हालांकि, दूसरी सीएनजी कारों से अलग मैग्नाइट सीएनजी में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट दिया गया है जिसे ऑथोराइज्ड डीलरशिप्स पर लगवाए जा सकते हैं। 

    इसमें केवल 1 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी किट दिया गया है और इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वर्तमान में मैग्नाइट सीएनजी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक सहित चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध है। निसान ने मैग्नाइट सीएनजी के फीचर सेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

    सिट्रोएन सी3 सीएनजी 

    कीमत:  7.16 लाख रुपये से लेकर  9.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Citroen C3 rear

    मैग्नाइट सीएनजी की तरह सिट्रोएन सी3 में भी अब सीएनजी ऑप्शन दे दिया गया है जो कि डीलर स्तर पर रेट्रोफिट किया जाएगा। रेगुलर पेट्रोल पावर्ड मॉडल के मुकाबले सीएनजी वर्जन की कीमत 93,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। इसके सीएजनी मॉडल में 82 पीएस पावरफुल नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है और सिट्रोएन का कहना है कि सी3 सीएनजी 28.1 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देगी। इसके सीएनजी टैंक और दूसरे कंपोनेंट्स के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारन्टी दी गई है। 

    हुंडई आई20 के नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च

    कीमत:  7.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Hyundai i20

    हुंडई ने आई20 का नया मैग्ना एग्जिक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है जिसे इसके वेरिएंट लाइनअप में एरा और मैग्ना वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसमें एरा वेरिएंट के मुकाबले टायर प्रेशर मॉनिटरिंग  सिस्टम दिया गया है। आई20 में अब सीवीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन मैग्ना वेेरिएंट से ही मिलना शुरू होंगे। इस वेरिएंट में सिंगल पैनल सनरूफ भी दी गई है।

    इस कार के स्पोर्टज (ओ) वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 7 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम दिया गया है। हालांकि, इसके ऑटोमैटिक ऑप्शन की कीमत में 18,000 रुपये ज्यादा हो गई है वहीं मैनुअल मॉडल की कीमत में 28,000 रुपये ज्यादा हो गई है। 

    हुंडई एक्सटर एस स्मार्ट और एसएक्स स्मार्ट 

    कीमत:  7.68 लाख रुपये से लेकर  9.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Hyundai Exter

    हुंडई ने अपनी एक्सटर के वेरिएंट लाइनअप में बदलाव किया है जिसके दो नए एस स्मार्ट और एसएक्स स्मार्ट वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं। इनकी कीमत क्रमश:7.68 लाख रुपये और  8.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और अब इस कार में सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप अफोर्डेबल कीमत पर उपलब्ध रहेंगे।  खास बात यह है कि एक्सटर के ये दोनों वेरिएंट सीएनजी ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध हैं।

    एमजी विंडसर ए​क्सक्लूसिव प्रो

    कीमत (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ):  12.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) +  4.5 प्रति किलोमीटर

    कीमत (पूरी कार की):  17.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    MG Windsor EV Exclusive Pro

    एमजी ने विंडसर प्रो के लाइनअप को एक्सपेंड कर दिया है जिसका नया ए​क्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट लॉन्च हुआ है और इसकी कीमत 12.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे विंडसर के वेरिएंट लाइनअप में एसेंस और एसेंस प्रो वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है। इस नए वेरिएंट में 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिससे अब इसमें ये बड़ा बैटरी पैक 85,000 रुपये कम कीमत पर उपलब्ध रहेगा। इस वेरिएंट में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 9-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो की बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है, जबकि डिलीवरी जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी।

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई 

    कीमत:  53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Volkswagen Golf GTI Front

    एक लंबे इंतजार के बाद फोक्सवैगन ने गोल्फ जीटीआई को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 53 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस कार मे 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। गोल्फ जीटीआई को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 5.9 सेकंड्स का समय लगेगा और इसकी टॉप स्पीड 267 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसमें 12.9 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग और 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, भारत में फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई का पहला बैच पहले ही बिक चुका है।

    जीप रैंगलर विलीज ‘41 स्पेशल एडिशन

    कीमत:  73.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    Jeep Wrangler Willys Edition

    इस लिस्ट में आखिरी कार जीप रैंगलर विलीज ‘41 स्पेशल एडिशन है जिसकी कीमत 73.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। रैंगलर विलीज‘41 स्पेशल एडिशन का डिजाइन आइकॉनिक 1941 विलीज जीप से इंस्पायर्ड है और इसमें एक्सक्लूसिव “41 ग्रीन” कलर और “1941” हुड डेकेल दिया गया है। इसके अलावा इसमें पावर्ड साइड स्टेप्स,फ्रंट और 4.56 लाख रुपये की अतिरिक्त कीमत पर रियर डैश कैमरा और सनराइडर रूफटॉप और रूफ लैडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रूबिकॉन वेरिएंट पर बेस्ड रैंगलर विलीज ‘41 की म​हज 30 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। 

    तो ये थी मई 2025 में भारत में लॉन्च हुई नई कारें। आपको इस लिस्ट में कौनसा मॉडल आया पसंद? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है