• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ​फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई 5 डोर महिंद्रा थार: एलईडी हेडलाइट और डीआरएल की दिखी झलक, अगले साल तक होगी लॉन्च

    5-डोर महिंद्रा थार की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है और इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 10, 2023 15:26 ist
    info icon
    published onOct 10, 2023 15:26 IST
    last updated onOct 10, 2023 15:26 IST
    360 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra 5-door Thar

    • 2024 में लॉन्च हो सकती है 5 डोर महिंद्रा थार
    • फिक्स्ड मैटल रूफ, ज्यादा फीचर्स और नई केबिन थीम दिए जाएंगे इसमें 
    • 3 डोर वर्जन की तरह 2 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन की ही चॉइस रखी जा सकती है इसमें, मगर दोनों इंजन को अलग पावर ट्यूनिंग के साथ किया जा सकता है पेश 
    • 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती शुरूआती कीमत 

    5 डोर महिंद्रा थार 2024 में लॉन्च होने के लिए तैयार है और लगभर हर सप्ताह ही ये टेस्टिंग के दौरान नजर आने लगी है, मगर हर बार इसे फुल कवर के साथ स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में सामने आए टेस्टिंग मॉडल के जरिए इसमें दिए गए एलईडी हेडलाइट सेटअप और सर्कुलर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स की झलक देखने को मिली है। आगे डालिए नजर इन एलिमेंट्स की डीटेल्स पर:

    नया हेडलैंप सेटअप

    5-door Mahindra Thar Headlights

    महिंद्रा थार 3 डोर वर्जन में हेलोजन हेडलाइट्स दी गई है, मगर इसके 5 डोर वर्जन में महिंद्रा ने एलईडी सेटअप देने का फैसला किया है जो इसकी कीमत के हिसाब से वाजिब भी रहेगी। इसकी हेडलाइट्स राउंड शेप की ही होगी जिसमें एलईडी यूनिट्स के चारो ओर रिंग जैसी एलईडी डीआरएल नजर आएगी। 

    5-door Mahindra Thar Rear

    नए लाइटिंग सेटअप के अलावा 5 डोर थार में लंबा व्हीलबेस, 2 एडिशनल डोर, नया केबिन डिजाइन और सनरूफ नजर आएगी जिनके रहते ये अपने 3 डोर वर्जन से अलग नजर आएगी। 

    फीचर लिस्ट 

    5 डोर थार गाड़ी में कुछ एडिशनल फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जिनमें 10.25 इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकता है जिसकी झलक हाल ही में सामने आए स्पाय शॉट्स में देखी गई है। चूंकि नई 5 डोर थार में फिक्स्ड मैटल हार्ड टॉप दिया जाएगा, इसलिए इसमें सनरूफ का फीचर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा थार 5 डोर में रियर एसी वेंट्स के साथ ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस वर्जन लॉन्च: अंदर गद्देदार स्ट्रेचर, ऑक्सीजन टैंक स्टैंड और वॉशबेसिन जैसी मिलेंगी सुविधाएं

    सेफ्टी के लिए नई 5 डोर थार एसयूवी में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    इंजन

    5-door Mahindra Thar Rear

    5 डोर महिंद्रा थार कार में 3-डोर मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें इन दोनों इंजन को ट्यून करके पेश किया जा सकता है। अनुमान है कि इन दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिल सकते हैं। 3-डोर थार की तरह ही इसके लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन के साथ भी रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    प्राइस व कंपेरिजन

    5-door Mahindra Thar

    यह कुछ कॉम्पेक्ट एसयूवी के मुकाबले ज्यादा दमदार ऑप्शन साबित होगी, जबकि मारुति जिम्नी और अपकमिंग फ़ोर्स गुरखा 5-डोर के मुकाबले यह ज्यादा प्रीमियम ऑफ रोडिंग एसयूवी साबित होगी।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार ईवी कॉन्सेप्ट को कंपनी के डिजाइन चीफ प्रताप बोस ने किया एक्सप्लेन, देखिए वीडियो

    इमेज सोर्स

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है