• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस वर्जन लॉन्च: अंदर गद्देदार स्ट्रेचर, ऑक्सीजन टैंक स्टैंड और वॉशबेसिन जैसी मिलेंगी सुविधाएं

    बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह एक वेरिएंट में उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 20, 2023 19:09 ist
    info icon
    published onSep 20, 2023 19:09 IST
    last updated onSep 20, 2023 19:09 IST
    902 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero Neo+ Ambulance

    • गर्वमेंट ई-मार्केटप्लेस पर यह 12.31 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
    • इसमें गद्दीदार स्ट्रेचर, ऑक्सीजन टैंक स्टैंड और वॉशबिन जैसे मेडिकल इक्यूमेंट दिए गए हैं। 
    • यह सरकार के एआईएसः125 (पार्ट 1) नॉर्म्स के अनुरूप है।
    • बोलेरो नियो प्लस की जल्द पैसेंजर व्हीकल मार्केट में भी एंट्री हो सकती है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की पिछले काफी समय से टेस्टिंग चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी पैसेंजर व्हीकल मार्केट में एंट्री हो सकती है। हालांकि इससे पहले महिंद्रा ने बोलेरो नियो प्लस का एंबुलेंस वर्जन लॉन्च किया है। यह बोलेरो नियो से ज्यादा लंबी है और इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन भी दिया गया है। क्या है इसकी खूबियां, जानेंगे आगेः

    प्राइस

    सरकारी अस्पतालों में इस्तेमाल के लिए महिंद्रा ने गर्वमेंट ई-मार्केटप्लेस पर इसकी कीमत 12.31 लाख रुपये रखी है।

    मेडिकल इक्यूपमेंट

    Mahindra Bolero Neo+ Ambulance Medical Equipment

    बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस में गद्दीदार फोल्डेबल स्ट्रेचर, स्ट्रेचर मूवमेंट के लिए रेंप, ऑक्सीजन सिलेंडर स्टैंड, ग्लूकूज की बोटल के लिए हूक हेंगर, पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम, सायरन, वॉशबेसिन, डस्टबिन, फर्स्ट एड किट और एक अग्निशामक यंत्र जैसे मेडिकल इक्यूपमेंट दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार, एक्सयूवी300, एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की प्राइस में हुआ इजाफा, 81,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    इसके बाहर एंबुलेंस बैजिंग, रिफ्लेक्टिव स्टीकर और एक बीकन लैंप दिया गया है। बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस एक टाइप बी एंबुलेंस है जो सरकार के एआईएसः125 (पार्ट) नॉर्म्स के अनुरूप है।

    साइज

    बोलेरो नियो प्लस रेगुलर बोलेरो नियो का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। अभी नियो प्लस की मार्केट में एंट्री नहीं हुई है, लेकिन एंबुलेंस वर्जन से हमें इसके साइज का आइडिया मिल गया है।

     

    बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस

    बोलेरो नियो

    अंतर

    लंबाई

    4,400 मिलीमीटर

    3,995 मिलीमीटर

    + 405 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,795 मिलीमीटर

    1,795 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    ऊंचाई

    1,812 मिलीमीटर

    1,817 मिलीमीटर

    - 5 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,680 मिलीमीटर

    2,680 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    Mahindra Bolero Neo+ Ambulance

    बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस की लंबाई 405 मिलीमीटर बढ़ी है जबकि ऊंचाई को 5 मिलीमीटर कम किया गया है। इन दो बदलावों को छोड़कर यह साइज के मोर्चे पर रेगुलर बोलेरो नियो के बराबर है। हमारा मानना है कि पैसेंजर व्हीकल मार्केट में एंट्री लेने वाली बोलेरो नियो प्लस की साइज भी इतनी ही हो सकती है। 

    ज्यादा पावरफुल इंजन

    एक्स्ट्रा लंबाई और सभी मेडिकल इक्यूपमेंट के चलते इसका वजन बढ़ गया है, ऐसे में महिंद्रा ने एंबुलेंस वर्जन में बोलेरो नियो वाले 1.5-लीटर इंजन के बजाए ज्यादा पावरफुल 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया है। यह इंजन 120पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    बोलेरो नियो प्लस कब तक मिलेगी?

    Mahindra Bolero Neo Plus

    एंबुलेंस वर्जन लॉन्च होने के बाद यह कहा जा सकता है कि महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की पैसेंजर व्हीकल मार्केट में भी एंट्री हो सकती है। अगर ये लॉन्च होती है तो इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसे महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से अफोर्डेबल ऑप्शन के रूप में चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है