• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार ईवी कॉन्सेप्ट को कंपनी के डिजाइन चीफ प्रताप बोस ने किया एक्सप्लेन, देखिए वीडियो

    महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक में रेगुलर थार वाली ही कई डिज़ाइन डिटेलिंग दी गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 17, 2023 19:30 ist
    info icon
    published onAug 17, 2023 19:28 IST
    last updated onAug 17, 2023 19:30 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar.e

    महिंद्रा थार ईवी कॉन्सेप्ट को हाल ही में शोकेस किया गया था। कंपनी ने इस गाड़ी के 5-डोर वर्जन से पर्दा उठाया था। इसमें मौजूदा मॉडल जैसी कई डिज़ाइन डिटेलिंग दी गई है।

    शोकेसिंग के दौरान हमें महिंद्रा के चीफ डिज़ाइन ऑफिसर से भी बातचीत करने का मौका मिला, जहां उन्होंने हमें थार ईवी के बारे में बताया। यहां देखें विज़न थार.ई कॉन्सेप्ट से जुड़ी एक नई रील:

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    थार एक बेहद पॉपुलर एसयूवी कार है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी इसकी पॉपुलेरिटी को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। थार इलेक्ट्रिक में हेडलाइट्स और टेललैंप्स पर स्क्वायर एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसके बॉक्सी लुक को कॉम्पलिमेंट देते नज़र आते हैं। इसके फ्रंट और रियर बंपर का लुक भी काफी दमदार है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार ईवी कॉन्सेप्ट Vs थार: दोनों में क्या कुछ है अंतर, जानिए यहां

    प्रताप बोस का कहना है कि इस गाड़ी के फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) की केपेसिटी बहुत ज्यादा होगी। इस इलेक्ट्रिक कार के दोनों साइड पर स्टाइलिश साइड स्टेप्स दिए गए हैं। इसमें डोर हिंज के साथ फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं जो इसे दमदार लुक देते नज़र आएंगे।

    Mahindra Thar.e

    इसके अलॉय व्हील्स की डिज़ाइन एकदम नई है और काफी आकर्षित करने वाली है। इसमें ब्राइट ऑरेंज टो हुक दिए गए हैं जो बंपर पर इंटीग्रेटेड हैं, यह अंधेरे में चमकते हुए नज़र आएंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि महिंद्रा थार ईवी के प्रोडक्शन मॉडल का लुक कॉन्सेप्ट वर्जन के काफी करीब रखने की कोशिश करेगी।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बेस्ड ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    महिंद्रा थार.ई की टेक्निकल डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं। अनुमान है कि इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसकी रेंज 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन भी मिल सकती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार ई पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है