• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट: क्या बदला और क्या नहीं? जानिए यहां

    डिजाइन के मोर्चे पर इसमें मामूली बदलाव हुए हैं और ये अपने प्री फेसलिफ्ट वर्जन से ज्यादा अफोर्डेबल हो गई है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 25, 2023 12:08 ist
    info icon
    published onSep 25, 2023 12:06 IST
    last updated onSep 25, 2023 12:08 IST
    222 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai i20 N Line Facelift

    हुंडई आई20 फेसलिफ्ट के लॉन्च होने के कुछ ही दिन के बाद इसके स्पोर्टी वर्जन हुंडई आई20 एन लाइन का भी अपडेटेड अवतार लॉन्च कर दिया गया है। हुंडई आई20 एन लाइन में क्या कुछ हुए बदलाव और क्या नहीं, ये आप जानेंगे आगे:

    क्या कुछ है नया 

    Hyundai i20 N Line Facelift Front
    Hyundai i20 N Line Facelift Alloy Wheel

    डिजाइन के तौर पर इस कार में नया बदलाव हुआ है। हालांकि हुंडई ने इस कार के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं मगर एक्सटीरियर में कुछ छोटे मोटे बदलाव जरूर हुए हैं। इसके फ्रंट में नया बंपर,नए डिजाइन की ग्रिल और अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। नए अलॉय व्हील्स को छोड़कर इसके साइड प्रोफाइल में और कोई बदलाव नहीं हुआ है और बैक पोर्शन तो पहले जैसा ही है। हुंडई आई20 एन लाइन को फेसलिफ्ट अपडेट देने के साथ कंपनी ने इसमें नया एबिस ब्लैक एक्सटीरियर कलर का ऑप्शन भी दिया है। 

    Hyundai i20 N Line Facelift Type-C Port & Wireless Phone Charger

    केबिन की बात करें तो नई 2023 हुंडई आई20 एन लाइन आई20 फेसलिफ्ट की तर्ज पर फ्रंट रो में टाइप सी यूएसबी पोर्ट देकर एकमात्र बदलाव हुआ है। इसकी सेफ्टी फीचर लिस्ट पहले जैसी ही है मगर अब इसमें 35 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे जिनमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), सभी पैसेंजर्स के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम) शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान दिखी, एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर आए नजर

    Hyundai i20 N Line Facelift 6-speed Manual Transmission

    इसके पावरट्रेन में एक नई चीज शामिल ​की गई है। इसमें पहले की तरह 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है मगर अब इसके साथ 6 स्पीड आईएमटी के बजाए प्रॉपर 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 7 स्पीड ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    पहले की तरह मिलेगा ये सब 

    Hyundai i20 N Line Facelift Cabin

    चूंकि ये कोई बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट नहीं है ऐसे में नई आई20 एन लाइन का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही है। इसमें पहले की तरह ऑल ब्लैक डैशबोर्ड के साथ पहले जैसा ही केबिन,पहले जैसी ही लैदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ कॉन्ट्रास्ट रेड स्टिचिंग और 'एन' लोगो और रेड एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 'एन' बैजिंग के साथ पहले जैसा ही स्टीयरिंग व्हील और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

    बाहर की तरफ इसमें रेड इंसर्ट्स,रेड ब्रेक कैलिपर्स और चारों ओर 'एन' लाइन की बैजिंग दी गई है। 

    Hyundai i20 N Line Facelift 10.25-inch Touchscreen

    टाइप सी पोर्ट को छोड़कर इसकी फीचर लिस्ट में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस स्पोर्टी हैचबैक में पहले की तरह 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम,सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    कीम​त और मुकाबला

    Hyundai i20 N Line Facelift

    अपडेटेड हुंडई आई20 एन लाइन की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 12.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज टर्बो से है और इसके मुकाबले में टाटा अल्ट्रोज रेसर भी आएगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है